किम जे वूंग ने क्वोन वोन इल के साथ दोस्ती पर बात की – ‘वो मेरे भाई और अच्छे दोस्त हैं’

Kim Jae Woong Kevin Belingon ONE on Prime Video 4 1920X1280 6

मैट पर ट्रेनिंग करते हुए कई एथलीट्स सच्चे मित्र बने हैं।

दक्षिण कोरियाई स्टार किम जे वूंग इस शनिवार ONE Fight Night 13 में वापसी करेंगे, जहां उनका सामना #1 रैंक के कंटेंडर जॉन लिनेकर से होगा। उन्हें Extreme Combat जिम में ट्रेनिंग करते हुए साथी ONE एथलीट क्वोन वोन इल के रूप में एक अच्छा दोस्त मिला है।

जब कोई एथलीट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के लिए खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर रहा हो, तब उनका अपने पार्टनर्स पर भरोसा करना जरूरी है। वहीं उन्हें कॉम्पिटिशन में मिलने वाली असफलता और सफलता का एकसाथ सामना करना चाहिए।

अब किम ने लिनेकर के खिलाफ मैच से पूर्व क्वोन के साथ अपनी दोस्ती पर चर्चा करते हुए कहा:

“क्वोन वोन इल एक बहुत अच्छे इंसान हैं, जो मुझे एक भाई और दोस्त के रूप में सपोर्ट करते आए हैं। हम ट्रेनिंग करते हुए एक-दूसरे की कमजोरियां ढूंढते हैं। उनका साथ पाकर मेरे अंदर जुनून पैदा होता है और इससे बहुत कड़ी मेहनत करने का प्रोत्साहन भी मिलता है।”

दूसरी ओर, क्वोन भी अपने हमवतन एथलीट का सम्मान करते हैं। #4 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर भी किम को अच्छा दोस्त मानते हैं।

दोनों फाइटर्स ONE में टॉप कंटेंडर्स बनने में सफल रहे हैं और “प्रीटी बॉय” मानते हैं कि उनकी सफलता में किम का भी काफी योगदान रहा है।

क्वोन ने कहा:

“वो एक अच्छे ट्रेनिंग पार्टनर हैं, जो शुरुआत से मेरे साथ अभ्यास करते रहे हैं। वो मेरे भाई की तरह हैं।

“मैं उन्हें भाई और अच्छे साथी की तरह मानता हूं। हम दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं और फाइट के समय वो मेरा मनोबल बढ़ाने का काम करते हैं।”

किम जे वूंग और क्वोन वोन इल कैसे एक-दूसरे की मदद करते हैं

हर एक ट्रेनिंग पार्टनर का अलग महत्व होता है, लेकिन कभी-कभी व्यक्तित्व के कारण एथलीट्स एक-दूसरे के करीब आते चले जाते हैं, जो हमेशा एक-दूसरे को बेहतर बनने में मदद करते हैं।

किम जे वूंग का कहना है कि जब भी जिम में उन्हें कोई परेशानी हो रही होती है तब क्वोन वोन इल उनकी मदद करते हैं। वो क्वोन के मार्शल आर्ट्स के ज्ञान और सोचने के तरीके का भी सम्मान करते हैं।

“द फाइटिंग गॉड” ने कहा:

“हम दोनों एक-दूसरे का मनोबल बढ़ाते हैं और लंबे समय से एकसाथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। क्वोन वोन इल मेरे जीवन के इर्दगिर्द रहने वाले सबसे बुद्धिमान लोगों में से एक हैं। वो मेरे भाई हैं और हमेशा अच्छी सलाह देते रहते हैं।”

क्वोन ने हाल ही में P-Boy MMA के नाम से अपने जिम की शुरुआत की है, जिसका मतलब वो अब किम के साथ उतना अभ्यास नहीं कर पाएंगे जितना Extreme Combat में किया करते थे।

मगर इस बदलाव के बावजूद वो अपने दोस्त का साथ देने और उन्हें कॉम्बैट करियर में आगे बढ़ने में मदद करते रहेंगे।

क्वोन ने कहा:

“किम मुझे सलाह देते रहते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजकल मैं उनसे ज्यादा नहीं मिल पाता।”

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19