ONE Fight Night 18 के अंडरकार्ड में क्वोन वोन इल, आर्टेम बेलाख, रंगरावी के शानदार नॉकआउट

Kwon Won Il Shinechagtga Zoltsetseg ONE Fight Night 18 44 scaled

ONE Championship ने 2024 यूएस प्राइमटाइम इवेंट शेड्यूल की शुरुआत एक धमाकेदार अंडरकार्ड के साथ की।

13 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए ONE Fight Night 18: Gasanov Vs. Oh में टॉप पांच कंटेंडर्स ने अपनी रैंकिंग्स को बरकरार और अभरते हुए स्टार्स ने अपने विजय अभियान को जारी रखा।

मेन इवेंट में शामिल गासानोव बनाम ओह हो टाएक के फेदरवेट MMA मैच से पहले जानिए इवेंट के बाकी मैचों में क्या-क्या हुआ।

पिछड़ने के बावजूद सुआब्लैक ने स्टीफन कोरोदी को एक जोरदार फाइट में दी मात

दिसंबर में क्रेग कोकली को हराकर छह अंकों की राशि वाला ONE Championship कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद सुआब्लैक टोर प्रान49 ने उनकी टीम के साथी स्टीफन कोरोदी को यूएस प्राइमटाइम डेब्यू मैच में मात दी।

सुआब्लैक ने को-मेन इवेंट में हुए बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले के लिए हमवतन एथलीट और ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन सुपरलैक कियातमू9 की मदद ली थी।

27 वर्षीय स्टार को शुरुआत में परेशानी का सामना करना पड़ा और कोरोदी के राइट हैंड से वो नॉकडाउन हो गए। सुआब्लैक ने 8-काउंट का जवाब दिया और फिर लेफ्ट व राइट एल्बोज़ की मदद से नॉकडाउन अर्जित किए।

आयरिश स्टार ने मैच जारी रखा, मगर मैच की आखिरी घंटी बजने तक सुआब्लैक का दबदबा बरकरार रहा।

सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत के बाद Tor Pran49 टीम के प्रतिनिधि का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 59-18 हो गया है।

क्वोन ने शिनीचग्टा को मात देकर लगातार तीसरी जीत अर्जित की

तीन रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल ने अपनी काबिलियत के दम पर मंगोलियाई स्टार शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग को दूसरे राउंड में तकनीकी नॉकआउट (TKO) से पराजित किया।

मैच की पहली घंटी बजते ही दोनों ने जमकर एक दूसरे पर पंचों से वार करना शुरु कर दिया। लेकिन थोड़े ही समय बाद क्वोन ने अपनी ट्रेडमार्क स्ट्राइक्स में टेकडाउंस को भी शामिल किया। जोल्टसेट्सेग भी पीछे नहीं थेे और उन्होंने काउंटर शॉट्स लगाने का प्रयास किया। लेकिन क्वोन का डिफेंस काफी अच्छा रहा।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने दूसरे राउंड में हेड किक और तगड़े शॉट्स लगाकर दबाव जारी रखा। जोल्टसेट्सेग ने गिलोटीन चोक लगाकर वापसी की थोड़ी कोशिश की।

“प्रीटी बॉय” बच निकले, लेकिन वो मंगोलियाई फाइटर पर चढ़ बैठे और माउंट पोजिशन में आकर एल्बोज़ और पंच बरसा दिए, जिसके बाद रेफरी हर्ब डीन ने दूसरे राउंड के 2:40 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

इस जीत के बाद क्वोन का रिकॉर्ड 14-4 का हो गया है और वो लगातार तीन मैच अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा वो ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने के काफी करीब भी पहुंच गए हैं।

रंगरावी ने अल-तकरीती को तकनीकी नॉकआउट से हराया

रंगरावी “लेगाट्रॉन” सिटसोंगपीनोंग ने पिछले साल मुस्तफा अल-तकरीती को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी थी और अब उन्होंने उनके छोटे भाई को हराया।

थाई स्ट्राइकिंग सनसनी ने लगातार इराकी स्टार शकीर अल-तकरीती पर दबाव बनाकर लाइटवेट मॉय थाई बाउट में फिनिश हासिल किया।

साउथपॉ (बाएं हाथ के) स्टांस में फाइट करते हुए रंगरावी ने शुरुआत से ही दबाव बनाने की रणनीति पर काम किया। उन्होंने अपने विरोधी को बैकफुट पर जाने के लिए मजबूर किया और पैरों व शरीर पर किक्स जड़़ीं।

प्रेशर बनाने की रणनीति रंग लाई और उन्होंने पहले राउंड में एक और दूसरे राउंड में तीन नॉकडाउन हासिल कर 1:44 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से मैच अपने नाम किया।

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका रिकॉर्ड 156-47 हो गया है और उन्हें 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला।

बाटरखू पर बेलाख की TKO जीत

आर्टेम बेलाख ने एंख-ओर्गिल बाटरखू को पहले ही अपने जखीरे में शामिल किए गए नए हथियारों से सावधान रहने की बात कही थी और वो अपनी बात पर खरे साबित हुए। रूसी स्टार ने मंंगोलियाई प्रतिद्वंदी को बेंटमवेट MMA मुकाबले में शानदार अंदाज में मात दी।

चार रैंक के कंटेंडर बेलाख करीब 10 मिनट तक बाटरखू के घातक अटैक को डिफेंड कर रहे थे।

हालांकि, दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में 27 वर्षीय रूसी स्टार उनकी पकड़ से छूटे और एक शानदार जम्पिंग नी लगा दी। ये स्ट्राइक मंगोलियाई फाइटर की ठोड़ी पर लगी और वो बैकफुट पर जाने को मजबूर हो गए।

फिर बेलाख ने लगातार पांच एल्बो और दो पंच जड़े, जिसके बाद रेफरी ने 4:55 मिनट पर मैच समाप्ति का इशारा कर दिया।

तकनीकी नॉकआउट से आई शानदार जीत ने बेलाख के रिकॉर्ड को 10-2 कर दिया है।

अलीएव पर भारी पड़े नोलन, शानदार जीत

14 महीने के बाद एक्शन में लौटने वाले लियाम “लीथल” नोलन ने दमदार अंदाज में वापसी की। ब्रिटिश स्ट्राइकर ने तीन राउंड के लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में अली अलीएव को सर्वसम्मत निर्णय से शिकस्त दी।

नोलन ने अटैक की शुरुआत की, लेकिन रूसी स्टार ने अच्छी दूरी बनाकर हमलों को नाकाम करने का प्रयास किया। 26 वर्षीय लंदन निवासी एथलीट ने दूसरे राउंड में कॉम्बिनेशन और एक लेफ्ट हैंड लगाकर चोट पहुंचाई। अलीएव को अपने प्रतिद्वंदी के हमलों का जवाब देने में परेशानी हो रही थी।

तीसरे राउंड में नोलन ने रूसी स्टार पर अटैक की झड़ी लगा दी, जिसमें जम्पिंग किक्स से लेकर स्पिनिंग एल्बोज़ सब शामिल रहे।

अंत में तीनों जजों ने नोलन के पक्ष में फैसला सुनाया और इससे उनका रिकॉर्ड 22-7 हो गया है।

कांग ने दूसरे राउंड में वापसी कर अब्दुल-लतीफ को किया ढेर

इवेंट के इकलौते हेवीवेट मुकाबले में दक्षिण कोरिया के “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने प्रोमोशन में डेब्यू करने वाले मिखाइल अब्दुल-लतीफ के खिलाफ शानदार फिनिश हासिल किया।

अब्दुल-लतीफ ने पहले और दूसरे राउंड में अपनी रेसलिंग और ग्रैपलिंग की ताकत का दबदबा बनाकर रखा। दक्षिण कोरियाई स्टार ने डिफेंसिव होकर सबमिशन से बचाव किया।

कांग ने दूसरे राउंड में मैच की कहानी ही बदल दी। “माइटी वॉरियर” ने विरोधी पर घुटने से वार किया और उसके बाद मैट पर जाकर तगड़े ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से 4:09 मिनट पर मैच अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद 28 वर्षीय धुरंधर का रिकॉर्ड 7-2 हो गया और उन्होंने 100 फीसदी फिनिशिंग रेट को बरकरार रखा।

किकबॉक्सिंग फाइट में फरकास पर भारी पड़े इसाएव

रूसी पावरहाउस बेबुलट इसाएव ने यूरी फरकास के खिलाफ शानदार अंदाज में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

29 वर्षीय रूसी स्टार ने हेवीवेट किकबॉक्सिंग मैच में धीमी शुरुआत की और आधे राउंड के बाद तेजी दिखाई। उन्होंने फरकास पर हेवी राइट हैंड्स और लेफ्ट हुक्स का इस्तेमाल किया।

WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन इसाएव ने दबाव लगातार बढ़ाना जारी रखा। उन्होंने मैच के आखिरी पलों में सिर, शरीर पर पंच और स्पिनिंग बैक किक्स से अटैक किए।

सर्वसम्मत निर्णय से मिली जीत ने स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड को 23-6 पर पहुंचा दिया है।

धमाकेदार डेब्यू मैच में दाउएव ने एबेलार्डो को हराया

इब्राहिम दाउएव अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में बहुत ही दमदार नजर आए। उन्होंने ONE Fight Night 18 के पहले मैच में मार्क “टायसन” एबेलार्डो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

बेंटमवेट MMA फाइट में 22 वर्षीय स्टार ने जल्द ही अपना दबदबा बनाना शुरु कर दिया। दाउएव फिलीपीनो-कीवी स्टार को पहले राउंड में मैट पर लेकर गए और जब एबेलार्डो ने वापसी का प्रयास किया तो उन्हें फंसाकर रीयर-नेकेड चोक हासिल कर लिया।

दूसरे राउंड में भी ऐसी ही कहानी देखने को मिली, जब Dobrynya Martial Arts Academy के प्रतिनिधि ने डबल लेग टेकडाउन हासिल कर टॉप कंट्रोल पाया। तीसरे राउंड में भी दाउएव ने अपने विरोधी को कोई भी मौका नहीं दिया।

दाउएव ने शानदार जीत के बाद 9-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)