किम जे वूंग: मुझे ली या टोनन के खिलाफ मैच से कोई दिक्कत नहीं

Kim Jae Woon Martin Nguyen Revolution 1920X1280 1 768x512

फैंस जानते थे कि “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग और मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के मैच में नॉकआउट फिनिश होने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं, लेकिन फिर भी दक्षिण कोरियाई स्टार की पहले राउंड में नॉकआउट जीत काफी लोगों के लिए चौंकाने वाली रही।

ONE: REVOLUTION में दोनों ने एक-दूसरे पर दमदार स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश की, लेकिन किम का शॉट पहले सटीक निशाने पर लैंड हुआ। उन्होंने प्रभावशाली राइट हैंड लगाकर पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन को नॉकडाउन किया और उसके बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक से अपनी जीत सुनिश्चित की।

“द फाइटिंग गॉड” को इस मुकाबले का लंबे समय से इंतज़ार था और इसे वो अपने करियर की सबसे खास जीत की संज्ञा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं इससे पहले हमारे मैच के रद्द होने से बहुत दुखी और निराश था। उससे उबर पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था।”

“फाइट से एक दिन पहले भी मुझे डर था कि कहीं आखिरी समय पर मैच को रद्द ना कर दिया जाए। फाइट के दिन जब मैं उठा तो बहुत उत्साहित महसूस कर रहा था और इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार था।

“ये मेरे लिए एक खास पल रहा, परिणाम मेरे पक्ष में आया और मैं अब बहुत खुश महसूस कर रहा हूं।”

Kim Jae Woong knocks out Martin Nguyen at ONE: REVOLUTION

ये नॉकआउट फिनिश किम को हमेशा याद रहेगा। उन्होंने “द सीटू-एशियन” की ओर से अटैक होने का इंतज़ार किया और उसे शॉर्ट राइट पंच से काउंटर कर वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार को मैट पर गिरा दिया।

इस जीत के लिए दक्षिण कोरियाई स्टार ने अपनी बेहतरीन ट्रेनिंग को श्रेय दिया है। अच्छी ट्रेनिंग के कारण ही किम बहुत तेजी के साथ उस काउंटर पंच को लैंड करवा पाए थे और उन्हें पहले से अंदाजा था कि उन्हें नॉकआउट फिनिश करने का मौका जरूर मिलेगा।

किम ने कहा, “मैं अपने रिएक्शन टाइम और टाइमिंग को अच्छा करने के लिए बहुत ट्रेनिंग करता हूं इसलिए जब भी मुझे अपने विरोधी का बायां कंधा हिलता हुआ दिखता है। उसी पल मैं काउंटर मूव लगाने के लिए तैयार हो जाता हूं।”

“जैसे ही मुझे मार्टिन के बाएं कंधे की मूवमेंट दिखी, तभी मेरी बॉडी खुद-ब-खुद मुझे अटैक करने के लिए कह रही थी। उनके नॉकडाउन होने के बाद मैंने खुद से कहा, ‘अब मुझे इस मैच को फिनिश करना है,’ और असल में भी ऐसा ही हुआ।”

Kim Jae Woong knocks out Martin Nguyen at ONE: REVOLUTION

पूर्व फेदरवेट चैंपियन और #1 रैंक के कंटेंडर के खिलाफ जीत दर्ज कर Extreme Combat और Top Gym BF के स्टार ने ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट भी हासिल कर लिया है।

ये टाइटल शॉट उन्हें 5 दिसंबर को ONE X में थान ली और गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के बीच होने वाले चैंपियनशिप मैच के विजेता के खिलाफ मिलेगा।

ONE: REVOLUTION में किम की जीत के बाद ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री ने उन्हें टाइटल शॉट देने की घोषणा की थी।



इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है कि “द फाइटिंग गॉड” चैंपियनशिप मैच मिलने का इंतज़ार करेंगे या उससे पहले भी फाइट करना चाहेंगे। खैर स्थिति कैसी भी हो, किम हर चुनौती के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मेरा अगला टारगेट थान ली हैं क्योंकि वो मौजूदा चैंपियन हैं, लेकिन कोई नहीं जानता कि टोनन के खिलाफ उनके मैच में क्या होने वाला है। इसलिए अगर टोनन को जीत मिली तो मैं उनकी चुनौती के लिए भी तैयार रहूंगा।”

“मेरा मानना है कि मैं इस टाइटल शॉट का हकदार था क्योंकि गुयेन एक लैजेंड हैं। उन्होंने ONE Championship में कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं। इससे पहले किसी ने उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट नहीं किया था, लेकिन मैंने ऐसा कर दिखाया है।”

जहां तक नॉकआउट आर्टिस्ट ली और ग्रैपलिंग स्टार टोनन के मैच की बात आती है, “द फाइटिंग गॉड” के लिए इस मैच के विजेता का चुनाव करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

लेकिन उनका मानना है कि उनके खुद के प्रदर्शन ने साबित किया है कि अंडरडॉग भी जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज कर सकते हैं।

किम ने कहा, “मुझे ये मैच दोनों के पक्ष में 50-50 नजर आता है। एक फाइट में हर एक एथलीट के पास जीतने का 50 प्रतिशत मौका होता है।”

“मैं इतना जानता हूं कि मेरे मार्टिन के खिलाफ मैच से पहले लोग मार्टिन की जीत की उम्मीद कर रहे थे। मगर मैं भी जानता था कि इस मैच में मेरी जीत के भी 50 प्रतिशत चांस हैं और यही चीज गैरी टोनन और थान ली के मैच पर भी लागू होती है।”

ONE X के चैंपियनशिप मैच का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन “द फाइटिंग गॉड” को भरोसा है कि वो चैंपियन बनने में पूरी तरह सक्षम हैं।

उन्होंने ONE: REVOLUTION के लिए Team Alpha Male में ट्रेनिंग की थी। वहां की ट्रेनिंग का अनुभव और पिछले मैच में नॉकआउट जीत ने उनके आत्मविश्वास को बहुत बढ़ा दिया है।

किम ने कहा, “Team Alpha Male में कई बेहतरीन फाइटर्स हैं, कई प्रोमोशंस के वर्ल्ड चैंपियंस भी हैं। उनके साथ स्पारिंग करने से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और बहुत प्रोत्साहन भी मिला है।”

“इतना जरूर कहना चाहूंगा कि जीत चाहे ली को मिले या टोनन को। मैं दोनों की चुनौती के लिए तैयार रहूंगा क्योंकि दोनों में से कोई भी मुझे हरा नहीं पाएगा।”

ये भी पढ़ें: ONE: REVOLUTION की सबसे शानदार तस्वीरें

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4