किम जे वूंग को हराकर टाइटल मैच प्राप्त करना चाहते हैं जॉन लिनेकर – ‘मेरा लक्ष्य दोबारा टाइटल के लिए फाइट करना’

John Lineker Fabricio Andrade ONE Fight Night 7 1920X1280 57

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का ध्यान इस समय केवल दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट को हासिल करने पर है।

शनिवार, 5 अगस्त को ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian में ब्राजीलियाई स्टार वापसी करेंगे, जहां उनकी भिड़ंत किम जे वूंग से होगी।

ये मैच उस लम्हे के 6 महीनों बाद हो रहा होगा जब लिनेकर, फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट से हार के बाद बेंटमवेट टाइटल को हार गए थे।

इस समय #1 रैंक के कंटेंडर दोबारा वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने को प्रतिबद्ध हैं और उनके इस सफर की शुरुआत दक्षिण कोरियाई एथलीट की कठिन चुनौती के साथ हो रही है।

लिनेकर ने किम के खिलाफ मैच के महत्व पर onefc.com से बात करते हुए कहा:

“मेरे लिए प्रतिद्वंदी का नाम अधिक मायने नहीं रखता, लेकिन दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने के लक्ष्य के करीब पहुंचना ही मुझे इस मुकाबले के लिए प्रेरणा दे रहा है।

“मुझे लगता है कि भविष्य में होने वाले हर एक मैच में मुझे दोबारा चैंपियन बनने की चाह ही आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही होगी। इसलिए विरोधी कोई भी हो, मेरा लक्ष्य दोबारा टाइटल के लिए फाइट करना है।”

“हैंड्स ऑफ स्टोन” जानते हैं कि किम जैसे प्रतिभाशाली कंटेंडर को हराकर वो अगले ही मुकाबले में चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर सकते हैं।

इसलिए उन्होंने एंड्राडे के खिलाफ हार के बाद इस तरह ट्रेनिंग की है जैसे उन्हें अगले ही पल टाइटल शॉट मिलने वाला हो। वो अपनी बॉडी को अच्छी शेप और मानसिक स्थिति को बेहतर करते हुए कमजोरियों को दूर कर रहे हैं।

लिनेकर ने कहा कि परिवार का सपोर्ट मिलने के कारण वो बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं:

“इस बार मैंने ONE से ब्रेक के दौरान खुद में बहुत सुधार की कोशिश की। पहले शारीरिक और उसके बाद मानसिक स्थिति पर ध्यान लगाया। मैंने सोचा कि मैं कैसे चैंपियनशिप की रेस में वापस आ सकता हूं, कैसे ध्यान लगाऊं इसलिए मैंने मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाने की बहुत कोशिश की है।

“मेरा व्यक्तिगत जीवन बिल्कुल नहीं बदला है। भगवान की ही कृपा है कि मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सुखद जीवन जी पा रहा हूं। मेरे जीवन में कुछ बदलाव नहीं आया है।

“मैंने जिम में ज्यादा ट्रेनिंग करते हुए खुद में सुधार का प्रयास किया। मैं बॉक्सिंग, मॉय थाई और जिउ-जित्सु में भी अपने गेम को परफेक्ट बनाना चाहता हूं इसलिए काफी ज्यादा ट्रेनिंग की है। मेरा हमेशा यही लक्ष्य होता है कि पहले से बेहतर प्रदर्शन करते हुए दोबारा चैंपियनशिप के लिए फाइट करूं।”

5 अगस्त को धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं लिनेकर: ‘हमारा मैच जबरदस्त रहेगा’

अगर जॉन लिनेकर दोबारा ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहते हैं तो इससे पहले उन्हें 5 अगस्त को किम जे वूंग की चुनौती से पार पाना होगा।

“द फाइटिंग गॉड” के नाम से मशहूर दक्षिण कोरियाई एथलीट ने फेदरवेट और बेंटमवेट डिविजन के टॉप फाइटर्स का सामना किया है और ONE में उनकी सभी 4 जीत स्टॉपेज से आई हैं।

ये बातें उन्हें एक बेहद कठिन प्रतिद्वंदी साबित करती हैं और लिनेकर स्टैंड-अप फाइटिंग की उम्मीद कर रहे हैं:

“किम की ताकत उनकी बॉक्सिंग है। वो लॉन्ग-रेंज अटैक करने में विश्वास रखते हैं। उनकी स्किल्स शानदार हैं, टेकडाउन डिफेंस अच्छा है और किक्स भी लगाते हैं। मगर मेरा मानना है कि स्ट्राइकिंग के मामले में ये मुकाबला धमाकेदार रहने वाला है क्योंकि हम दोनों को स्ट्राइकिंग पसंद है।”

दूसरी ओर, “हैंड्स ऑफ स्टोन” दुनिया के सबसे खतरनाक पंचिंग स्किल्स वाले एथलीट्स में से एक के रूप में पहचान बना चुके हैं।

वो खुद से लंबे किम के खिलाफ क्लोज़ रेंज में रहकर अटैक करना चाहेंगे, जहां वो अपने ट्रेडमार्क बॉडी शॉट्स भी लगा पाएंगे। वो ऐसा करते हुए एक और नॉकआउट जीत हासिल कर सकते हैं।

लिनेकर ने कहा:

“मेरा मानना है कि मैं उन्हें ज्यादा पंच लगा पाऊंगा और उन्हें बॉडी शॉट्स लगाने पर ध्यान दूंगा। वो एक स्ट्राइकर हैं, जिन्हें लॉन्ग रेंज अटैक करना पसंद है लेकिन मैं क्लोज़ रेंज में रहकर फाइट करता हूं। मेरा मानना है कि मैं उन्हें अपनी स्ट्राइकिंग से अधिक क्षति पहुंचाने वाला हूं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.