ONE: ONLY THE BRAVE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Rade Opacic Errol Zimmerman ONE BIG BANG II 1920X1280 21 768x512

ONE: ONLY THE BRAVE के बाउट कार्ड में दुनिया के कई बेस्ट किकबॉक्सर्स और मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स को जगह दी गई है।

शुक्रवार, 28 जनवरी को कई खतरनाक स्ट्राइकर्स सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अपनी दमदार स्ट्राइक्स की मदद से जीत दर्ज करना चाहेंगे।

एक्शन के शुरू होने से पहले यहां देखिए ONE: ONLY THE BRAVE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 किम ने खतरनाक काउंटर से गुयेन को नॉकआउट किया

“द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग ने ONE में अपनी सभी 3 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं, लेकिन सबसे खास जीत उनके आखिरी मैच में आई।

ONE: REVOLUTION में दक्षिण कोरियाई एथलीट का सामना पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन से हुआ, जिसमें उन्होंने पहले राउंड में नॉकआउट से जीत दर्ज कर फेदरवेट रैंकिंग्स में पहला स्थान हासिल किया।

गुयेन ने शुरुआती बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन समय बीतने के साथ “द फाइटिंग गॉड” को अपनी स्ट्राइक्स के साथ अच्छी लय मिलने लगी थी।

“द सीटू-एशियन” अपने ओवरहैंड राइट को लैंड करवाने के मौके की तलाश में थे, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी इसके लिए पहले से तैयार थे।

जैसे ही गुयेन पंच लगाने के लिए आगे आए, तभी किम ने उन्हें बहुत जोरदार राइट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई एथलीट घुटने टेकने पर मजबूर हो गए। उसके बाद “द फाइटिंग गॉड” ने ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक कर अपनी जीत सुनिश्चित की।

ONE: ONLY THE BRAVE में उभरते हुए स्टार का रैंकिंग्स में पहला स्थान टांग काई के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

#2 टांग ने यूं चांग मिन को लेफ्ट हुक लगाकर झकझोरा

टांग काई, #1 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर किम के अगले प्रतिद्वंदी होंगे, जिनके पास ताकत की कोई कमी नहीं है।

चीनी एथलीट का ONE रिकॉर्ड 5-0 का है और ONE: NXTGEN II में उन्होंने “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन को हराकर स्टॉपेज से अपनी तीसरी जीत हासिल की।

टांग दक्षिण कोरियाई एथलीट के टेकडाउंस से बचते हुए निरंतर जैब लगाने में सफल हो रहे थे। उन्होंने अपने विरोधी की बॉडी और सिर पर पंच और कई दमदार किक्स भी लगाईं।

“द बिग हार्ट” को कई दमदार शॉट्स का प्रभाव भी झेलना पड़ा, लेकिन एक समय पर उनका ध्यान भटकने लगा था। टांग ने इस मौके का फायदा उठाकर बहुत तेजी के साथ लेफ्ट हुक लगाया।

हुक क्लीन तरीके से लैंड हुआ, जिसके प्रभाव से मिन अगले ही पल मैट पर जा गिरे और कुछ अन्य स्ट्राइक्स के बाद रेफरी ने मैच को समाप्त कर दिया।



#3 ग्रिगोरियन ने जबरदस्त वापसी करते हुए कोंद्रातेव को नॉकआउट किया

दुनिया के बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड किकबॉक्सर्स में से एक मरात ग्रिगोरियन ने ONE: BIG BANG में अपने डेब्यू मैच में रूसी स्ट्राइकर इवान कोंद्रातेव को दूसरे राउंड में फिनिश किया था।

पहले राउंड में कोंद्रातेव ने खतरनाक राइट हैंड लगाकर ग्रिगोरियन को नॉकडाउन कर दिया, लेकिन इस नॉकडाउन ने अर्मेनियाई स्टार के अंदर एक नई ऊर्जा भर दी थी, जिसकी मदद से दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी की।

ग्रिगोरियन ने फ्रंट-फुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी की बॉडी और सिर पर कई दमदार पंच लगाए। समय बीतने के साथ उनका अटैक और भी प्रभावशाली होता जा रहा था। वहीं उनके प्रतिद्वंदी मिडसेक्शन पर शॉट्स का प्रभाव झेलने के कारण कमजोर पड़ते जा रहे थे।

कुछ प्रभावशाली कॉम्बिनेशंस के बाद ग्रिगोरियन ने कोंद्रातेव के लिवर को निशाना बनाया। लिवर के हिस्से पर लगे लेफ्ट हुक के कारण रूसी स्टार के लिए काउंट शुरू किया गया, जिसका जवाब देने में वो नाकाम रहे।

अब 28 जनवरी को Hemmers Gym टीम के स्टार का सामना चिंगिज़ अलाज़ोव से होगा।

#4 अलाज़ोव ने सना को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया

2019 ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में मिली हार के बाद सैमी “AK47” सना, ग्रां प्री के नए संस्करण में पहले से अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे।

मगर चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ने ONE: FIRST STRIKE में उनके लिए अलग प्लान तैयार किए हुए थे।

Gridin Gym के स्टार ने 2021 ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में केवल 39 सेकंड में जीत दर्ज कर सना को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

“AK47” ने शुरुआत में आक्रामक अंदाज में अटैक करने की कोशिश की, लेकिन अलाज़ोव के लेफ्ट हुक के लगने के बाद मैच की दिशा थोड़ी बदली हुई नजर आई। उन्होंने फ्रेंच-अल्जीरियाई स्टार को हेड किक लगाने के बाद मैच को फिनिश करने की कोशिश की।

अलाज़ोव ने कई दमदार हुक्स लगाकर सना को सर्कल वॉल की तरफ धकेला और अंत में एक लिवर शॉट ने उनकी जीत सुनिश्चित की।

अब अलाज़ोव को उम्मीद होगी कि वो #1 रैंक के कंटेंडर ग्रिगोरियन पर ग्रां प्री के सेमीफाइनल में बड़ी जीत दर्ज कर पाएंगे।

#5 ओपाचिच ने ज़िमरमैन को हेड किक लगाकर नॉकआउट किया

राडे ओपाचिच ने अपने ग्लोबल स्टेज डेब्यू में एक बेहद अनुभवी किकबॉक्सर के खिलाफ नॉकआउट जीत हासिल की थी।

ONE: BIG BANG II में सर्बियाई एथलीट की भिड़ंत एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन से हुई, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ONE Super Series फैंस का दिल जीत लिया था।

पहले राउंड में ज़िमरमैन ने ओवरहैंड राइट्स और लो किक्स लगाईं, लेकिन दूसरी ओर ओपाचिच जैब और लेफ्ट किक की मदद से खुद को अपने विरोधी से दूर रख रहे थे।

“द बोनक्रशर” ने दूसरे राउंड में फ्रंट-फुट पर रहने की रणनीति अपनाई, लेकिन ये उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

उन्होंने जैसे ही लेफ्ट हुक लगाने की कोशिश की, तभी ओपाचिच ने स्पिनिंग हील किक लगाई, जो उनके विरोधी के जबड़े पर जाकर लैंड हुई। ज़िमरमैन अगले ही पल मैट पर गिरे नजर आए और फाइट को जारी रखने में भी असमर्थ दिखाई दिए।

अब ONE: ONLY THE BRAVE में ओपाचिच का सामना अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे फ्रांसेस्को क्षाज़ा से होगा, जिनके खिलाफ जीत दर्ज कर वो 3-0 के अपने ONE रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: HEAVY HITTERS की सबसे शानदार तस्वीरें

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty