सुपरबोन ने कठिन फाइट में ग्रिगोरियन को हराया, बने अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 89

ONE Friday Fights 58 में सुपरबोन ने एक प्रतिद्वंदी को मात दी और दूसरे के खिलाफ मैच हासिल किया।

5 अप्रैल को हुए इवेंट में #1 रैंक के थाई सुपरस्टार ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी और #2 रैंक के कंटेंडर मरात ग्रिगोरियन को मात देकर ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया और इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा टाइटल विजेता चिंगिज़ अलाज़ोव के खिलाफ मैच भी तय कर लिया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए मुकाबले के शुरुआती राउंड में सुपरबोन ने स्टेप-इन नीज़ का इस्तेमाल करते ग्रिगोरियन के शरीर पर चोट पहुंचाई। अर्मेनियाई स्टार ने पंचों से अपने विरोधी का जवाब दिया, लेकिन सुपरबोन ने उनके हाथ पर फिर किक्स से वार किया।

फाइट आधी बीत जाने के बाद ग्रिगोरियन ने तेजी दिखाई और सुपरबोन के गार्ड को भेदते हुए पंच लगाए। सुपरबोन थोड़े थके हुए नजर आए और उन्हें ये पंच खाते हुए बचाव की मुद्रा में आना पड़ा।

Superbon Marat Grigorian ONE Friday Fights 10

हालांकि, चैंपियनशिप राउंड्स में सुपरबोन ने फिर से अटैक तेज कर दिया और अर्मेनियाई प्रतिद्वंदी को चोट पहुंचाई।

जैसे-जैसे 33 वर्षीय दिग्गज के शॉट्स लैंड हो रहे थे, वैसे-वैसे उनका आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था। फाइट के आखिरी मिनट तक उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया था।

अंत में तीनों जजों ने सुपरबोन के पक्ष में सर्वसम्मत निर्णय से फैसला सुनाया। इस जीत के कारण पूर्व अनडिस्प्यूटेड टाइटल विजेता ने 26 पाउंड की बेल्ट जीती और ग्रिगोरियन के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-1 से बढ़त बना ली है। इस खिताबी जीत के बाद उनका करियर रिकॉर्ड 115-36 हो गया है।

किकबॉक्सिंग में और

Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Nico Carrillo making his way to the ring for his clash against Shadow Singha Mawynn at ONE Fight Night 40.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Masaaki Noiri faces off with Liu Mengyang with the Tokyo skyline in the background
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight
Phetjeeja vs. Antonia Prifti for ONE Atomweight Kickboxing World Title at The Inner Circle 28
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23