ओपाचिच ने ज़िमरमैन को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट किया

Rade Opacic Errol Zimmerman ONE BIG BANG II 1920X1280 34 768x512

राडे ओपाचिच ने एक मैच के बाद ही अब खुद को ग्लोबल स्टेज पर टॉप हेवीवेट किकबॉक्सर्स में से एक साबित कर दिया है।

शुक्रवार, 11 दिसंबर को ONE: BIG BANG II में सर्बियाई सुपरस्टार ने दूसरे राउंड में जबरदस्त अंदाज में एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन को स्पिनिंग हील किक लगाकर नॉकआउट किया।

Rade Opacic Errol Zimmerman ONE BIG BANG II 1920X1280 6.jpg

पहले राउंड में 34 वर्षीय ज़िमरमैन ने शुरुआती बढ़त प्राप्त की।

लंबे समय के बाद वापसी करने वाले डच स्टार ने आक्रामक रुख अपनाकर लो किक लगाते हुए ओपचिच को मैट पर भी गिराया। उसके बाद “द बोनक्रशर” ने अपने प्रतिद्वंदी की लीड लेग (अगले पैर) को निशाना बनाया और उसके बाद दमदार राइट हैंड भी लगाया।

ओपाचिच भी अटैक करने में पीछे नहीं रहे। उन्होंने जबरदस्त काउंटर अटैक करते हुए जैब लगाया और अपने प्रतिद्वंदी को लेफ्ट किक्स और पंच लगाकर खूब क्षति पहुंचाई। ज़िमरमैन भी बेलग्रेड निवासी एथलीट के पैरों को निशाना बनाए हुए थे, दूसरी ओर KBKS Team के प्रतिनिधि ज़िमरमैन की बॉडी पर प्रहार कर उन्हें थकाने की कोशिश कर रहे थे।

दोनों एथलीट्स ने एक-दूसरे पर दमदार पंच लगाए और पहले राउंड के अंतिम क्षणों में ओपाचिच ने लगातार कई पंच लगाते हुए बढ़त प्राप्त की।

Rade Opacic Errol Zimmerman ONE BIG BANG II 1920X1280 21.jpg

दूसरे राउंड में ज़िमरमैन ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में वो खुद ही मैट पर गिर पड़े। ओपाचिच ने धैर्य से काम लिया, अपने प्रतिद्वंदी को लेफ्ट किक और स्ट्रेट पंच लगाकर क्षति पहुंचाई, जैब-क्रॉस लगाकर उन्हें बैकफुट पर धकेले रखा।

ओपाचिच ने उसके बाद भी दमदार बॉडी शॉट्स लगाने जारी रखे, जिनमें एक खतरनाक लेफ्ट नी स्ट्राइक और लीवर के हिस्से पर लेफ्ट हुक भी शामिल रहा। लेकिन ज़िमरमैन ने भी अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए ओवरहैंड राइट और लो किक्स लगाई।

ओपाचिच को अंतिम बढ़त तब प्राप्त हुई, जब Hemmers Gym के प्रतिनिधि ने आगे आकर पुश किक लगाने की कोशिश की, जिसने उनके प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाई।

ज़िमरमैन इसके बाद भी फ्रंटफुट पर बने रहे। जैसे ही उन्होंने लेफ्ट हुक लगाया, सर्बियाई मॉय थाई चैंपियन ने उन्हें बहुत तेजी के साथ स्पिनिंग हील किक लगाई, जिससे “द बोनक्रशर” अगले ही पल नीचे जा गिरे।

Rade Opacic Errol Zimmerman ONE BIG BANG II 1920X1280 27.jpg

ब्रेडा निवासी अपने पैरों पर खड़े रहे, लेकिन राउंड में 1 मिनट 35 सेकंड का समय बीत जाने के साथ ही रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की।

इस TKO (तकनीकी नॉकआउट) जीत के साथ ओपाचिच का रिकॉर्ड 19-3 का हो गया है और संभव ही हेवीवेट डिविजन के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, हैगर्टी vs नाइटो

किकबॉक्सिंग में और

Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31