जियोर्जियो पेट्रोसियन के खिलाफ डेब्यू कर रहे डेविट कीरिया के बारे में 5 बेहद रोचक बातें

Davit Kiria Signs For ONE Super Series

डेविट कीरिया को अपने ONE Super Series डेब्यू मैच में ही बहुत कठिन चुनौती से पार पाना होगा।

26 फरवरी को होने वाले ONE: FISTS OF FURY में जॉर्जियन स्ट्राइकर का सामना महान किकबॉक्सर जियोजियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन से होगा। इटालियन स्टार ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन हैं और साल 2012 में कीरिया को भी हरा चुके हैं।

लेकिन अब स्थिति बहुत बदल चुकी है और कीरिया इस बार पुरानी हार का बदला जरूर पूरा करना चाहेंगे। उनके मुकाबले से पहले यहां आप 33 वर्षीय एथलीट के बारे में 5 रोचक बातों को बारे में जान सकते हैं।

#1 कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन

ONE के साथ डील साइन करने से पहले कीरिया दुनिया के कई किकबॉक्सिंग प्रोमोशंस में परफॉर्म कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की।

साल 2014 में Team Kiria के एथलीट ने एंडी रिस्टी को पांचवें राउंड में नॉकआउट कर अपनी पहली किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

अगले 5 साल के दौरान फ्रांस, इटली और चीन में परफॉर्म करने के बाद कीरिया ने मरौआन टौटोह को विभाजित निर्णय से हराकर 70-किलोग्राम Kunlun Fight World Max Tournament चैंपियनशिप जीती।

#2 कई नामी किकबॉक्सर्स को हरा चुके हैं

 

काफी चैंपियनशिप बेल्ट जीतने के अलावा कीरिया कई बड़े किकबॉक्सिंग स्टार्स को भी मात दे चुके हैं।

उनके खिलाफ हार झेलने वाले लैजेंड्स में केम सिटसोंगपीनोंग भी एक रहे। उनका ये मुकाबला तब हुआ, जब केम 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे और अपने पिछले मैच में फैबियो पिंका को हराया था।

केम के खिलाफ कीरिया ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की थी और उस साल उन्हें कई अन्य बड़े मैचों में भी जीत मिली।



#3 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के साथ मैच हुआ

कीरिया का एक मैच 1996 समर ओलंपिक्स में बॉक्सिंग के स्वर्ण पदक विजेता रहे सोमरैक कैमसिंग से भी हुआ था।

थाई लैजेंड के खिलाफ जॉर्जियन एथलीट को हार झेलनी पड़ी, लेकिन उनके लिए अच्छी बात ये रही कि उन्होंने सोमरैक को 3 राउंड्स तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया था।

वो उनके लिए एक बेहद खास अनुभव रहा।

#4 वर्ल्ड फेमस किकबॉक्सिंग जिम में ट्रेनिंग कर चुके हैं

कीरिया कई किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप्स जीत चुके हैं, कई टॉप लेवल स्ट्राइकर्स को हरा चुके हैं और उनका फेमस ओलंपिक एथलीट के खिलाफ मैच भी हो चुका है।

ये सब उनकी Golden Glory जिम में की गई कड़ी मेहनत के कारण ही हो पाया है। Golden Glory जिम ने किकबॉक्सिंग इतिहास के कई बड़े स्टार्स को तैयार किया है।

Gloden Glory ने पूर्व ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन, किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन समेत कई अन्य टॉप स्टार्स को मार्शल आर्ट्स के टॉप पर पहुंचाया है।

#5 परिवार से करते हैं बहुत प्यार

कीरिया अपने मार्शल आर्ट्स करियर से ही नहीं बल्कि अपने परिवार से भी बहुत प्यार करते हैं।

एक पति और 2 बच्चों का पिता होने की जिम्मेदारी को अच्छे से समझते और निभाते भी हैं। जब भी मौका मिलता है वो अपने बच्चों को जॉर्जिया की राजधानी तब्लीसी के मनमोहक दृश्यों को दिखाने ले जाते हैं।

26 फरवरी को ONE: FISTS OF FURY में पेट्रोसियन के खिलाफ बाउट में जरूर वो अपने परिवार के लिए अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।

ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों आपको ONE: FISTS OF FURY के लिए उत्साहित रहना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34