ONE Super Series में जियोर्जियो पेट्रोसियन के 3 सबसे बेहतरीन किकबॉक्सिंग मुकाबले

Italy's Giorgio Petrosyan connects with a jab on Jo Nattawut in Bangkok

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन अभी तक डिविजन के 5 सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स को मात दे चुके हैं।

26 फरवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: FISTS OF FURY में पेट्रोसियन को अपने पुराने प्रतिद्वंदी और जॉर्जियाई किकबॉक्सिंग चैंपियन डेविट कीरिया की चुनौती से पार पाना होगा।

इस मैच के होने से पहले यहां आप जियोर्जियो पेट्रोसियन के ONE Super Series में 3 सबसे बेहतरीन मैचों पर नजर डाल सकते हैं।

#1 पेट्रोसियन ने जीते 1 मिलियन डॉलर्स

अपने सभी पिछले प्रतिद्वंदियों को हराकर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के फाइनल में पहुंचे पेट्रोसियन को अब सैमी “AK47” सना का सामना करना था।

फाइनल जापान के टोक्यो में हुए ONE: CENTURY PART II में हुआ, जिसके विजेता को ना केवल सिल्वर बेल्ट से सम्मानित किया जाता बल्कि 1 मिलियन यूएस डॉलर्स का प्राइज़ भी मिलना था।

हर बार की तरह “द डॉक्टर” ने शानदार तरीके से अटैक और अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को काउंटर किया और 3 राउंड्स के कड़े संघर्ष के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

मैच का सबसे यादगार लम्हा दूसरे राउंड में आया, जहां पेट्रोसियन ने सना को कई दमदार शॉट्स लगाकर बढ़त हासिल की। पहले फ्रेंच स्टार को साउथपॉ जैब्स और स्ट्रेट राइट हैंड्स लगे, जिन्हें काउंटर करने में सना सफल नहीं हो पा रहे थे। इसी के साथ सना जब भी कोई स्ट्राइक लगाते तो इटालियन एथलीट लो किक लगाकर काउंटर अटैक करते।

पेट्रोसियन तीसरे राउंड में और भी अच्छी लय में नजर आए, जिससे सना निराशा के कारण अपनी स्ट्राइक्स को सटीक निशाने पर लैंड नहीं करवा पा रहे थे। इसी कारण पेट्रोसियन को जीत मिली।

#2 पेट्रोसियन ने थाई एथलीट के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की

ऐसा कम ही देखा जाता है कि एक ही वर्ल्ड ग्रां प्री में 2 एथलीट्स 2 बार आमने-सामने आए हों, 2019 में कुछ ऐसा ही हुआ।

पेट्रोसियन का मुकाबला पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी से हुआ, जो आगे चलकर ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने। लेकिन ONE फेदरवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मैच में थाई स्टार द्वारा अत्यधिक मॉय थाई स्किल्स का प्रयोग करने के कारण किकबॉक्सिंग बाउट को नो-कॉन्टेस्ट करार दिया गया।

इस कारण 2 महीने बाद ONE: MASTERS OF DESTINY में दोनों का रीमैच हुआ।

रीमैच में “द डॉक्टर” ने 3 राउंड्स तक चले मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को खूब क्षति पहुंचाई और सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

अक्षीयता एरीना में हुए इस मैच के पहले राउंड में पेटमोराकोट ने क्लीन तरीके से अपनी स्ट्राइक्स को लैंड करवाया, लेकिन दूसरे राउंड में पेट्रोसियन ने बढ़त प्राप्त करनी शुरू कर दी थी। अच्छी लय प्राप्त करते हुए उन्होंने थाई स्टार पर दमदार पंचों की बरसात करनी शुरू कर दी।

तीसरे राउंड में भी इटालियन स्टार ने दबाव बनाए रखा, जिससे बच पाना पेटमोराकोट के लिए बहुत मुश्किल हो रहा था। अंत में सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर पेट्रोसियन ने फाइनल में प्रवेश किया।

#3 पेट्रोसियन ने नाटावट को पहले राउंड में फिनिश किया

पेट्रोसियन को अपनी स्किल्स पर पूरा भरोसा है और इसी वजह से ONE में अभी तक उन्हें कोई हरा नहीं पाया है। यहां तक कि जो एथलीट्स पहले उनका सामना कर चुके हैं, वो भी जानते हैं कि मैच का परिणाम क्या होगा।

“स्मोकिन” जो नाटावट उन्हीं एथलीट्स में से एक रहे। उनका पेट्रोसियन से दूसरी बार सामना अगस्त 2019 में ONE फेदरवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनल में हुआ। “द डॉक्टर” इससे पूर्व पहले राउंड में बड़ी जीत दर्ज कर चुके थे, लेकिन सेमीफाइनल में उन्होंने पहले से भी यादगार तरीके से जीत दर्ज की।

बैंकॉक में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में पेट्रोसियन ने नाटावट को पहले राउंड में नॉकआउट कर फाइनल में प्रवेश किया।

पहले राउंड में नाटावट अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाने में सफल रहे। उनकी रणनीति तब तक कारगर साबित होती रही, जब तक पेट्रोसियन ने उन्हें दमदार जैब से झकझोर नहीं दिया। वहीं उसके बाद आए लेफ्ट हैंड के प्रभाव से नाटावट बैकफुट पर जाने को मजबूर हो चले थे।

पेट्रोसियन किकबॉक्सिंग वर्ल्ड पर अपनी छाप छोड़ चुके हैं और अब 26 फरवरी को कीरिया के खिलाफ जीत दर्ज कर ONE Championship में अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: मेंग बो की ज़ाम्बोआंगा को चुनौती: ‘मैं डेनिस को फिनिश कर सकती हूं’

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)