डेविट कीरिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए एनरिको केह्ल को हराया

Enriko Kehl Davit Kiria 1920X1280 ONE First Strike 27.jpg 768x512

ONE: FIRST STRIKE में डेविट कीरिया और एनरिको “द हरिकेन” केह्ल ने ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल मुकाबलों की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की।

शुक्रवार, 15 अक्टूबर को दोनों फाइटर्स के बीच किकबॉक्सिंग मुकाबले में कांटेदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में जॉर्जियन स्ट्राइकर ने अपने प्रतिद्वंदी को पहले राउंड में फिनिश कर दिया।

Enriko Kehl hits Davit Kiria with a cross

केह्ल ने आक्रामक शुरुआत की। वहीं जर्मन स्टार ने आगे आकर कीरिया को कई दमदार पंच और लो किक्स के बाद शानदार कॉम्बिनेशंस भी लगाए।

कीरिया भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। 33 वर्षीय ने सब्र से काम लिया और मौका मिलते ही दमदार पंच और नी स्ट्राइक्स लगाईं।

इस भिड़ंत में “द हरिकेन” ने बढ़त बनाई, बॉडी और सिर पर कुछ खतरनाक पंच लगाए और इस दौरान अपने विरोधी के पैरों को खूब क्षति पहुंचाई। मगर कुछ समय बाद ही कीरिया की पावर ने मैच का रुख पलट दिया।

https://www.instagram.com/p/CVDQCijldXk/

जॉर्जियन स्टार के ओवरहैंड राइट के प्रभाव ने केह्ल को झकझोर दिया और उसके बाद खतरनाक राइट हैंड लगने के बाद जर्मन एथलीट नॉकडाउन भी हुए।

जब “द हरिकेन” वापस खड़े हुए, तभी कीरिया ने लेफ्ट हुक लगाकर उन्हें दोबारा नीचे गिरा दिया। केह्ल एक बार फिर खड़े हो गए, लेकिन एक आखिरी पंच के बाद हार मान बैठे और पहले राउंड में 2 मिनट 50 सेकंड के समय के बाद मैच को समाप्त घोषित कर दिया गया।

पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से आई इस जीत के साथ कीरिया का रिकॉर्ड 40-18 का हो गया है और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

https://www.instagram.com/p/CVDQP0Hl8K2/

मिच चिल्सन को दिए पोस्ट-बाउट इंटरव्यू में कीरिया परिणाम से बहुत खुश नजर आए।

उन्होंने कहा, “मैं इस जीत से बहुत भावुक हो गया हूं और ये दिन मुझे हमेशा याद रहेगा। मैंने अच्छे प्रदर्शन का वादा किया था और अपनी बात पर खरा भी उतरा हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRST STRIKE – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19