डिमिट्रियस जॉनसन ने एड्रियानो मोरेस को हराने का बनाया प्लान

American martial arts star Demetrious Johnson stands in the corner

डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने 2019 में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप जीतने के साथ ही अपने जीवन के सबसे बड़े सपनों में से एक को पूरा किया था।

अब उनका लक्ष्य एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस को हराकर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना है।

गुरुवार, 8 अप्रैल को यूएस प्राइम-टाइम पर आने वाले “ONE on TNT I” के मेन इवेंट में जॉनसन डिविजन के चैंपियन को चैलेंज करने सर्कल में उतरेंगे।

12 बार के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन जॉनसन को टूर्नामेंट में सिल्वर बेल्ट जीतने से पहले कई कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उनका मानना था कि वो ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट प्राप्त करने के हकदार हैं।

उन्होंने कहा, “मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में मैंने इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं इसलिए मैं ONE में आने के तुरंत बाद चैंपियनशिप मैच की मांग भी कर सकता था। लेकिन मैं उन एथलीट्स को भी मौका देना चाहता था, जो कड़ी मेहनत करते हुए टॉप पर पहुंचने की कोशिशों में लगे हैं।”

“ग्रां प्री का अनुभव मेरे लिए यादगार रहा। मेरी गिनती टॉप लेवल के एथलीट्स में की जाती है इसलिए मैं ग्रां प्री जीतना चाहता था और इस सिल्वर बेल्ट को जीतने के बाद मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

“अब ये सफर मुझे एड्रियानो मोरेस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच तक खींच लाया है।”

साल 2014 में ONE Championship में जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को हराकर सबसे पहले ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद से ही मोरेस शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

BJJ स्पेशलिस्ट ने 8 में से 6 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स में जीत दर्ज की है और ONE में 9 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें से 6 सबमिशन से आई हैं।

“माइटी माउस” अपने प्रतिद्वंदी का सम्मान करते हैं और उनके खतरनाक ग्राउंड गेम से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं। साथ ही वो ये भी मानते हैं कि मोरेस के स्टैंड-अप और ग्राउंड गेम में भी कुछ कमजोरियां हैं।

34 वर्षीय एथलीट ने कहा, “एड्रियानो किसी वजह से ही वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। वो कठिन चुनौतियों से पार पाना अच्छे से जानते हैं।”

“अगर उन्हें बैक कंट्रोल मिला तो उन्हें हराना बहुत मुश्किल हो जाता है, लंबे पैरों की मदद से बॉडी ट्रायंगल लगाकर रीयर-नेकेड चोक लगाते हैं।

“लेकिन ध्यान से देखें तो वो इस तरह की पोजिशन में रहकर समय को बर्बाद करने की कोशिश करते हैं। जेहे के खिलाफ मैच में भी वो बैक कंट्रोल प्राप्त करने के बाद ज्यादा अटैक नहीं कर रहे थे। अगर उन्होंने मेरे खिलाफ बैक कंट्रोल प्राप्त हुआ तो मैं उनके इस गेम प्लान के लिए पहले से तैयार रहूंगा।

“इस चीज को वो बहुत अच्छे से करते हैं और इस डिविजन के अन्य एथलीट्स की तुलना में काफी लंबे हैं। उन्हें दूर रहकर अटैक करना पसंद है इसलिए वो बहुत ज्यादा मूवमेंट भी करते हैं।।”

“माइटी माइस” को उनके जबरदस्त स्टैमिना और निरंतर अटैकिंग पोजिशन में रहने के लिए जाना जाता है।

इसलिए AMC Pankration टीम के स्टार “मिकीन्यो” को बैक कंट्रोल प्राप्त करने का कोई मौका ही नहीं देना चाहते और उनका मानना है कि ब्राजीलियाई स्टार उनकी अटैकिंग स्किल्स को झेलने के लिए तैयार नहीं हैं।

जॉनसन ने कहा, “उनकी फाइट्स को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो सर्कल में फाइट करने के लिए तो जाते हैं, लेकिन अपने अनुसार उन्हें अटैक करने पर मजबूर नहीं कर पाते।”

“मैं फ्रंट फुट पर रहकर अटैक करने की रणनीति अपनाऊंगा। मैं अपने विरोधी एथलीट के लिए इस मैच को ऐसा बना दूंगा, जिसे वो कभी याद नहीं रखना चाहेंगे और आखिरी राउंड्स में उन्हें फिनिश करने के मौके तलाशना शुरू करूंगा।

“सर्कल में उतरकर रिस्क लेना बहुत अहम होता है, रिस्क नहीं होंगे तो जीत की संभावना भी कम हो जाएगी। मेरे कोच मुझसे कहते हैं, ‘तुम्हें उनपर किसी भी हालत में बढ़त बनानी होगी।’ हमें फाइट करने के ही पैसे मिलते हैं और इस बार भी मैं केवल फाइट करने पर ही फोकस करूंगा।”

American flyweight MMA icon Demetrious Johnson

जॉनसन यहां केवल अच्छे गेम प्लान की बात नहीं कर रहे हैं। उत्तर अमेरिका में 6 साल तक फ्लाइवेट डिविजन में परफॉर्म करते हुए वर्ल्ड चैंपियन बने और उसे 11 बार डिफेंड भी किया। इस शानदार सफर में उन्होंने कई यादगार फिनिश और 5 राउंड्स तक चलने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में कई बेहतरीन सबमिशन फिनिश भी अपने नाम किए।

अमेरिकी एथलीट का मानना है कि उनका अनुभव, कड़ी मेहनत और फाइटिंग स्टाइल उन्हें “मिकीन्यो” के खिलाफ जीत दिलाने में मदद करेगा।

जॉनसन ने बताया, “मुझे खुद पर भरोसा है और अगले मैच के लिए तैयार हूं और उम्मीद करता हूं कि मैच का परिणाम मेरे पक्ष में ही आएगा।”

“ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात होगी। मैं 6 साल तक उत्तर अमेरिका में वर्ल्ड चैंपियन रहा। अब मेरा लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स प्रोमोशन ONE Championship पर अपना प्रभुत्व कायम करना और पूर्वी दुनिया में पहचान कायम करना है।

“हमने एड्रियानो के गेम को परखा है, ये पहली बार नहीं है जब मैंने उनके खिलाफ मैच के लिए ट्रेनिंग की है इसलिए 7 अप्रैल (भारत में 8 अप्रैल) को मैं दुनिया को उनकी कमजोरियों से अवगत कराने वाला हूं इसलिए TNT पर आने वाले शो को देखना ना भूलिएगा।”

American star Demetrious Johnson celebrates his ONE Flyweight World Grand Prix Championship Final win

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT II’ में हुए बड़े बदलाव, आदिवांग, ब्रूक्स और टॉड को मिली जगह

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35