ONE Championship 2024 में 4 धमाकेदार इवेंट्स के साथ अमेरिका में वापसी करेगा

Demetrious Johnson Adriano Moraes ONE Fight Night 10 40

इस साल अमेरिकी धरती पर अपना डेब्यू करने के बाद ONE Championship साल 2024 में कई इवेंट्स के साथ अमेरिका में वापसी की तैयारी कर रहा है।

गुरुवार, 20 जुलाई को ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने ऐलान किया कि दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन अगले साल यूनाइटेड स्टेट्स में 4 बड़े इवेंट्स का आयोजन करेगा।

इससे पहले शनिवार, 6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में ONE Fight Night 10 के रूप में प्रोमोशन ने अमेरिकी धरती पर अपना पहला इवेंट करवाया था। उस शो को डिमिट्रियस जॉनसन और एड्रियानो मोरेस की ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल ट्रायलॉजी बाउट ने हेडलाइन किया था।

जब अगले साल ONE की अमेरिका में वापसी होगी, तब फैंस को अपने पसंदीदा MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार्स से धमाकेदार एक्शन की उम्मीद होगी।

सिटयोटोंग ने कहा:

“मुझे ये बताने में बहुत खुशी हो रही है कि ONE Championship साल 2024 में अमेरिका में 4 बड़े इवेंट्स का आयोजन करेगा। जब हमने ONE Fight Night 10 के रूप में अमेरिका में अपना डेब्यू किया, तब मैं वहां के फैंस से मिले सपोर्ट से गदगद हो गया था।

“ONE में दुनिया के सबसे महान मार्शल आर्टिस्ट्स मौजूद हैं और मैं एक बार फिर अमेरिकी धरती पर हमारे वर्ल्ड चैंपियंस को अच्छा करते देखना चाहूंगा। जिन लोगों ने अब तक ONE का लाइव इवेंट नहीं देखा है, मैं उनसे वादा करता हूं कि उन्हें ऐसा अनुभव मिलेगा, जैसा इससे पहले उन्हें कभी महसूस नहीं हुआ होगा।”

उत्तर अमेरिका में ONE के लगातार विस्तार का एक कारण प्रोमोशन की Amazon Prime Video के साथ डील भी है।

अप्रैल 2022 में ONE ने स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Prime Video के साथ डील साइन की थी, जिसके तहत ये स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अमेरिका और कनाडा में सालाना 12 इवेंट्स को प्रसारित करेगा।

इस पार्टनरशिप की शुरुआत अगस्त 2022 में ONE Fight Night 1 के आयोजन के साथ हुई और तभी से ONE ने हर महीने उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर इवेंट्स का आयोजन जारी रखा है।

2024 में अमेरिका में होने वाले इवेंट्स की तारीख और जगह अभी सामने नहीं आई है इसलिए अधिक जानकारी के लिए onefc.com से जुड़े रहिए।

न्यूज़ में और

Kana Morimoto Stamp Fairtex ONE 173 18 scaled
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 14 scaled
Allycia Hellen Rodrigues defends her title for the fifth time against Phetjeeja Lukjaoporongtom
Roman Kryklia wears three ONE World Titles with pride
AllyciaHellenRodrigues Phetjeeja Faceoff 1920X1280 scaled
Allycia Hellen Rodrigues and Phetjeeja Lukjaoporongtom lock their eyes ahead of title clash
Allycia Hellen Rodrigues celebrates his title victory
Samet Agdeve celebrates his title win
Yuki Yoza and Ben Woolliss will battle it out in a bantamweight kickboxing war
Jonathan Di Bella Zhang Peimian scaled
collage
Akif Guluzada and Johan Estupinan scaled