ONE Championship के इतिहास के सबसे दिलचस्प और अनोखे सबमिशन

Yusup Saadulaev

ONE Championship में दुनिया के बहुत से बेहतरीन ग्रैपलर्स मौजूद हैं लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे हैं जो ग्राउंड गेम में हर बार कुछ नया करने में सक्षम होते हैं।

आमतौर पर ग्रैपलर्स रीयर-नेकेड चोक, आर्मबार और गिलोटिन चोक से मैच को फिनिश करना पसंद करते हैं लेकिन इनके अलावा भी एथलीट्स कई अन्य तकनीक से मुकाबलों को अंतिम रूप दे चुके हैं।

यहाँ आप ONE में आए सबसे दिलचस्प और शानदार सबमिशन फिनिश को देख सकते हैं, जो इससे पहले कभी नहीं देखे गए।

#1 हुआंग ने साल का सबसे बेहतरीन सबमिशन लगाया

दिसंबर 2016 में हुए ONE: AGE OF DOMINATION में जेनी हुआंग ने अप्रैल ओसेनियो पर अपने करियर की सबसे शानदार जीत में से एक दर्ज की थी और इसी जीत के सहारे उन्हें “लेडी गोगो” नाम दिया गया था।

“लेडी गोगो” ने दूसरे राउंड की शुरुआत में Team Lakay की स्टार को टेकडाउन किया और बेहद आसानी से ओसेनियो पर बढ़त बनाई हुई थी।

उसके बाद हुआंग ने अटैकिंग गार्ड पोजिशन प्राप्त की और दाएं पैर को अपनी प्रतिद्वंदी के बाएं कंधे तक ले गईं।

उसके बाद उन्होंने अपनी शिन (टखने से नीचे का हिस्सा) को ओसेनियो की गर्दन के नीचे घुसाया, और जैसे ही फिलीपींस की एथलीट ने खुद को डिफेंड करने की कोशिश की, ठीक उसी समय उन्होंने अपने सिर को पीछे की ओर धकेल कर दबाव और भी अधिक बढ़ा दिया और गोगोप्लाटा सबमिशन मूव से मैच को फिनिश किया जो साल 2016 का सबमिशन ऑफ द ईयर भी साबित हुआ था।

#2 पैचीओ ने अनोखा मूव लगाते हुए जीता मैच

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने जुलाई 2018 में हुए ONE: REIGN OF KINGS में पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट के खिलाफ पहली बार अपने “पैशन लॉक” मूव का इस्तेमाल किया था।

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने मैच के शुरुआती क्षणों में ही ग्राउंड कंट्रोल प्राप्त कर लिया था, बैक माउंट पोजिशन भी हासिल की और रीयर-नेकेड चोक लगाने का प्रयास करने लगे। “द स्माइलिंग असासिन” इस खतरे से तो बचने में सफल रहे लेकिन वो पैचीओ के अगले मूव का अंदाजा नहीं लगा पाए थे।

“द पैशन” अपने बाएं हाथ की मदद से मिटसाटिट की बाईं कलाई पर अपनी पकड़ मजबूत कर चुके थे, फिर उन्होंने अपने दाएं हाथ की मदद से टू-ऑन-वन ग्रिप लगाई।

अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए वो थाई स्ट्राइकर के हाथ को उनकी कमर के पीछे ले गए और किमूरा जैसा नजर आने वाला शोल्डर लॉक लगाया और अगले ही पल मिटसाटिट ने टैप कर दिया, उनकी ये जीत साल 2018 का सबमिशन ऑफ द ईयर साबित हुई।



#3 सादुलेव का ताकत से भरपूर चोक

पैचीओ की तरह ही युसुप सादुलेव ने भी अक्टूबर 2018 में ONE: STATE OF WARRIORS में जॉर्डन “शोटाइम” लूकस के खिलाफ “माइस्त्रो चोक” लगाते हुए मैच को फिनिश किया था।

ग्राउंड गेम में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंदी से कहीं अधिक बेहतर साबित हो रहे थे और इसी बढ़त के कारण उन्होंने ताकतवर सा नजर आने वाला चोक लगाकर मैच को दिलचस्प और अनोखे अंदाज में अपने नाम किया, ऐसा चोक ONE सर्कल में इससे पहले कभी नहीं देखा गया था।

“शोटाइम” ने सादुलेव के घुटने के अटैक से बचने की कोशिश की लेकिन रूसी स्टार ने बिना देरी किए उन्हें सीट बेल्ट ग्रिप में जकड़ लिया और अटैक को अंजाम दिया।

सादुलेव ने अपना दायां हाथ लूकस की गर्दन के नीचे फंसाया और अपने कंधे को उनके सिर के पीछे ले आए। जैसे ही उन्होंने आगे की ओर दबाव बनाया वैसे ही चोक और भी ताकतवर होता गया और इसे “शोटाइम” झेल नहीं पाए।

#4 ली ने रीढ़ को निशाना बनाया

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली विभिन्न प्रकार की तकनीकों से अपने प्रतिद्वंदियों को सबमिशन से हरा चुकी हैं। लेकिन उनका सबसे यादगार सबमिशन फिनिश नवंबर 2015 में ONE: PRIDE OF LIONS में नेटेली गोंजालेस हिल्स के खिलाफ आया था।

हालांकि, मैच के शुरुआती क्षणों में हिल की स्ट्राइकिंग ने ली के सामने कुछ मुसीबतें जरूर खड़ी कीं और उन्होंने सिंगापुर की एथलीट को थाई क्लिंच से मैट पर गिराने में भी सफलता पाई थी। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये टेकडाउन ही उनकी बड़ी गलती साबित होने वाली है।

ली ने नेटेली को धकेलकर टॉप पोजिशन प्राप्त की और उसके बाद दबाव को कभी कम नहीं होने दिया। माउंट पोजिशन में रहते उन्होंने काफी संख्या में दमदार स्ट्राइक्स लगाईं और इसी बीच हिल अपनी बैक ली की तरफ कर बैठीं, जो उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

“अनस्टॉपेबल” ने 2 के बजाय सिंगल हुक लगाया जिससे ये स्पष्ट हो चुका था कि वो ट्विस्टर लगाने वाली हैं। उन्होंने अपनी कमर के बल आकर हिल के हिप्स को लॉक कर लिया था और फिर सिर पर भी पकड़ बनाई जिसका सीधा असर उनकी प्रतिद्वंदी की रीढ़ पर पड़ रहा था।

#5 सेक्सटन का अविश्वसनीय रूप

दिसंबर 2014 में हुए ONE: DYNASTY OF CHAMPIONS (BEIJING) में अनवर अलीज़ानोव द्वारा मैट पर गिराए जाने के बाद भी एरियल सेक्सटन ने अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स की मदद से मैच को पकड़ से बाहर नहीं जाने दिया था।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर बटरफ्लाई स्वीप लगाते हुए टॉप पोजिशन में आए और फिर माउंट पोजिशन में रहते भी अटैक किया और बैक कंट्रोल प्राप्त किए हुए भी अटैक जारी रखा था। रूसी स्टार इन स्ट्राइक्स के बावजूद मैच में बने रहे और घुटनों पर अटैक करना शुरू कर दिया इसलिए सेक्सटन ने अपने प्लान में तुरंत बदलाव किया।

उन्होंने अपना दायां पैर दागिस्तानी एथलीट के कंधे तक पहुंचाया और टाइट रीयर-ट्रायंगल चोक लगाया।

इसके बाद भी रेसलिंग स्पेशलिस्ट मैच में बने रहे लेकिन सेक्सटन ने बढ़त बनाई हुई थी। अपने दोनों हाथों से अलीज़ानोव की कलाई को पकड़ उन्होंने अमेरिकाना शोल्डर लॉक लगाया, जिसके सामने रूसी एथलीट को टैप करना ही पड़ा।

इस लिस्ट में अन्य सबमिशन मूव्स से उलट इसका प्रयोग पहले भी ONE में कई बार हो चुका है, कोस्टा रिकन स्टार ने ठीक उसी तरह मैच को फिनिश किया था जिस तरह उन्होंने ठीक 4 साल बाद कोटा शिमोइशी को फिनिश किया था।

ये भी पढ़ें: ONE Championship के इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन लेगलॉक सबमिशन

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48