ONE Championship के इतिहास के सबसे प्रभावशाली सबमिशन मूव्स

Marat Gafurov

क्या आपने कभी सोचा है कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में ग्राउंड गेम में किसी बाउट को फिनिश करने का सबसे अच्छा तरीका कौन सा है?

ग्रैपलिंग वाले सभी एथलीट्स फिर चाहे हम ब्राजीलियन जिउ जित्सु (BJJ) की बात करें, रेसलिंग, जूडो या फिर सैम्बो की, इन सभी को अपने प्रतिद्वंदियों को टैप आउट करवाना अच्छे से आता है। इन्होंने उस तकनीक को भी इजात कर लिया है जो ONE Championship जैसे बड़े मंच पर उन्हें मैच जीतने में मदद कर सकती है।

हम ONE के इतिहास के कुछ सबसे प्रभावी सबमिशन मूव्स से अवगत कराने वाले हैं।

#10 रिवर्स ट्रायंगल अमेरिकाना (2 फिनिश)

इस मूव को लिस्ट में संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर लाने में एक व्यक्ति का योगदान रहा है और उनका नाम एरियल सेक्सटन है।

कोस्टा रिका से आने वाले BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने अनवर अलीज़ानोव और कोटा “कोंग” शिमोइशी को रिवर्स ट्रायंगल अमेरिकाना लगाकर सबमिशन का शिकार बनाया था। ये मूव ट्रायंगल चोक और शोल्डर लॉक से मिलकर बना है।

#10 एनाकोंडा चोक (2 फिनिश)

जिस भी एथलीट को एनाकोंडा चोक लगाना होता है, उसके द्वारा अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करने की संभावना बढ़ जाती है। जैसे कि ये मूव एक सांप के नाम से प्रेरित है, उसी तरह इस मूव की पकड़ में आने से किसी एथलीट का रक्तचाप धीमा पड़ जाता है और गर्दन से दिमाग तक जाने वाली नसें कुछ सेकेंडों के लिए रुक सी जाती हैं।

वैसे इसे सर्कल में नियमित रूप से प्रयोग में नहीं लाया जाता क्योंकि इसके लिए हाई-लेवल ग्रैपलिंग स्किल्स की जरूरत होती है। पहले अपने प्रतिद्वंदी के सिर और हाथ को जकड़ना होता है और उसके बाद उनके पैरों को भी साथ में जकड़ना होता है जिससे वो इस मूव से बाहर ना निकल पाएं।

ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं है कि ONE: DYNASTY OF HEROES में “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने इस्टेला नुनेज के खिलाफ इसी मूव का इस्तेमाल कर ONE एटमवेट वर्ल्ड टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। वहीं, चीनी चोक स्पेशलिस्ट शे बिन ने भी ONE: HEART OF THE LION में हिसाम समसुदिन पर इसी मूव के जरिए जीत दर्ज की थी।

#9 हील हुक (6 फिनिश)

https://youtu.be/r6PSLGa4Q3w?t=358

हील हुक अकेला लेग लॉक है जो इस टॉप-10 लिस्ट में शामिल है। इससे किसी को सबमिट करने के लिए टॉप-लेवल स्किल्स की जरूरत होती है, किसी एथलीट को डिफेंसिव पोजिशन छोड़कर लोअर लिंब्स (शरीर के निचले अंगों) पर ताकत लगानी होती है।

जैसा कि इस मूव के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें प्रतिद्वंदी की लेग को जकड़ना होता है, खासतौर पर घुटने वाले हिस्से को। ऐसे बहुत ही कम एथलीट रहे हैं जो आशिकन जुडन (मास्टर ऑफ लेफ़ लॉक्स) और मासाकाजू इमानारी की तरह इस मूव को प्रयोग में ला सकते हैं।

जापानी लैजेंड सर्कल में “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल और केविन “द सायलनेसर” बेलिंगोन को इस मूव के सहारे हरा चुके हैं।

#8 किमूरा (8 फिनिश)

किमूरा एक क्लासिक शोल्डर लॉक है जिससे BJJ के नौसिखिए एथलीट द्वारा सीखा जा सकता है लेकिन इसे ग्लोबल स्टेज पर लगाने के लिए ताकत और चपलता की जरूरत होती है।

शानदार स्किल्स वाले एथलीट्स को आमतौर पर पता चल जाता है कि कब उनका हाथ फिगर-फोर ग्रिप में आने वाला है। लेकिन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस जैसे एथलीट की वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्किल्स के आगे ONE: DYNASTY OF CHAMPIONS में केविन बेलिंगोन को जब तक पता चल पाता कि वो किस मूव में फंसे हैं, उससे पहले वो टैप आउट कर चुके थे।

ONE: FIRE AND FURY में लिटो आदिवांग ने दिखाया था कि पोंगसिरी “स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट जैसे अनुभवी एथलीट भी इस मूव की पकड़ में आ सकते हैं।

#7 अमेरिकाना (10 फिनिश)

अमेरिकाना और किमूरा काफी हद तक एक-दूसरे से मेल खाते हैं लेकिन अमेरिकाना का ग्लोबल स्टेज पर प्रयोग थोड़ा अधिक किया जाता है।

अयाका मियूरा नियमित रूप से इस मूव को इस्तेमाल में लाती रही हैं। जापानी जूडोका ने ONE में अपनी तीनों जीत ट्रेडमार्क सबमिशन मूव यानी स्कार्फ-होल्ड पोजिशन में आकर दर्ज की हैं।

#5 डार्स चोक (11 फिनिश)

चाहे आप इसे डार्स चोक कहें या फिर ब्राबो चोक, क्योंकि ये एक समान प्रभावी होते हैं। कुछ हद तक एनाकोंडा चोक की तरह इसमें एक एथलीट अपने प्रतिद्वंदी के सिर और आर्म पर अटैक करता है और इसे लगने के बाद या तो एथलीट टैप आउट कर देता है या फिर बेहोशी की हालत में चला जाता है।

ONE में शे बिन इसी मूव के सहारे 2 मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, मिडलवेट कंटेंडर रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने अपने ONE डेब्यू में इसी मूव को लगाकर जीत हासिल की थी जिससे दुनिया भर के फैंस चौंक उठे थे।

=5 ट्रायंगल चोक (11 फिनिश)

ट्रायंगल चोक एक BJJ तकनीक है जिससे किसी एथलीट को पलक झपकते ही अपने डिफेंस को अटैक में तब्दील करने में मदद मिलती है।

जब कोई मार्शल आर्टिस्ट अपनी कमर के बल मैट पर गिरा होता है, जिसे एक बेकार पोजिशन के रूप में देखा जाता है। लेकिन इस दौरान अगर वो अपने प्रतिद्वंदी के हाथ को जकड़कर, अपने पांव को उनके कंधों के ऊपर ले जाए और पैरों से उनके घुटनों को जकड़कर ट्रायंगल (त्रिकोण) की पोजिशन बना लें तो मैच का मोमेंटम पलक झपकते ही इधर से उधर शिफ्ट हो सकता है। जिहिन “शैडोकैट” राडजुआन सर्कल में अभी तक 2 बार ऐसा कर चुकी हैं।

वहीं, इस मूव को शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी जैसा कोई स्ट्राइकर भी अमल में ला सकता है, जो जंपिंग गार्ड पोजिशन में आना जानते हैं वो इस मूव को लगाकर जीत दर्ज कर सकते हैं।

#4 आर्म-ट्रायंगल चोक (18 फिनिश)

आर्म-ट्रायंगल चोक टॉप-पोजिशन में रहने वाले ग्रैपलर्स के पसंदीदा मूव्स में से एक है, जो अपने प्रतिद्वंदी के बॉडी पार्ट पर खिंचाव ला सकते हैं वो जानते हैं कि अपने सामने वाले एथलीट को टैप आउट करने पर मजबूर कैसे करना है।

ONE के इतिहास में अभी तक के 2 सबसे शानदार आर्म-ट्रायंगल चोक शिन्या एओकी के हाथों आए हैं। पहले उन्होंने केवल एक मिनट के भीतर ईव “E.T” टिंग को हराकर वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया था, उसके बाद पहले ही राउंड में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को इसी मूव की मदद से हराकर ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था।

#3 आर्मबार (36 फिनिश)

टॉप-5 में आर्मबार अकेला जॉइंट लॉक है जो ये दर्शाता है कि इनसे जीत दर्ज करना उतना आसान नहीं है जितना लगता है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे इस मूव को अमल में लाकर जीत दर्ज की जा सकती है और नियमित रूप से एथलीट्स इस मूव को प्रयोग में लाते रहे हैं।

ONE में सबसे बेहतरीन आर्मबार आर्टिस्ट BJJ वर्ल्ड चैंपियन रह चुके एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा हैं। पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन इस तकनीक से 5 अलग प्रतिद्वंदियों को मात दे चुके हैं।

#2 गिलोटिन चोक (38 फिनिश)

इस लिस्ट में शामिल अधिकतर सबमिशन मूव्स से उलट गिलोटिन चोक को खड़े रहते हुए भी लगाया जा सकता है। जब कोई ग्रैपलर टेकडाउन के लिए आगे आता है तो वो अपनी गर्दन को खुला छोड़ देता है।

ईव “E.T” टिंग इसी तकनीक के सहारे ONE में 3 मुकाबलों में गिलोटिन चोक लगाकर जीत दर्ज कर चुके हैं। लेकिन आज तक के इतिहास में 2014 में हुए पहले ONE फ़्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में एड्रियानो मोरेस द्वारा आया गिलोटिन चोक सबसे खास रहा था।

#1 रीयर-नेकेड चोक (145 फिनिश)

ONE में अभी तक का सबसे प्रभावशाली सबमिशन मूव रीयर-नेकेड चोक रहा है और आधे से ज्यादा सबमिशन मूव्स की शुरुआत इसी पोजिशन से होती है।

BJJ के गढ़ यानी ब्राजील में इसे अपनी ताकत की वजह से mata leão (लॉयन किलर) के नाम से जाना जाता है। इसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी अच्छी पोजिशन में हैं। प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाना एक मुश्किल भरा काम हो सकता है लेकिन जब भी कोई एथलीट अपने प्रतिद्वंदी की बैक पर अच्छी पकड़ बना लेता है तो मैच के फिनिश होने की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती हैं।

ऐसे बेहद कम एथलीट रहे हैं जो ऐसे दर्शाते आए हैं जैसे ये मूव उनकी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर रीयर-नेकेड चोक के किंग कहे जाने वाले पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव आते हैं जिन्होंने एक समय लगातार 6 मैचों में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की थी।

अगिलान थानी, स्टेफर रहार्डियन और हयाटो सुजुकी सभी 4-4 बार इस मूव से जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं, जब बिबियानो फर्नांडीस की बात आती है तो उन्होंने इस मूव को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है क्योंकि वो रीयर-नेकेड चोक लगाकर 3 वर्ल्ड टाइटल बाउट्स में जीत दर्ज कर चुके हैं। एड्रियानो मोरेस भी 3 बार रीयर-नेकेड चोक लगातार जीत हासिल कर चुके हैं, जिनमें से 2 मुकाबलों में वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हुआ था।

ये भी पढ़ें: ONE Championship के इतिहास के टॉप-10 एक ही पंच वाले नॉकआउट

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48