ONE Championship के इतिहास के सबसे बेहतरीन 5 लेग लॉक सबमिशन

Masakazu Imanari

जिस खेल में चोक को सबमिशन का किंग माना जाता है, वहां लेग लॉक काफी कम ही देखने को मिलते हैं। हालांकि, जो एथलीट इन पर महारथ हासिल कर लेते हैं, वो अपने विरोधियों को चुटकियों में हरा सकते हैं।

इस तरह की बाउट काफी खतरे के साथ खेली जाती हैं क्योंकि ज्यादातर मैच अपने विरोधी के नीचे रहते हुए फिनिश होते हैं। इसे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया में काफी जोखिम भरा माना जाता है।

फिर भी विरोधी की कमर और कूल्हों पर अच्छे नियंत्रण के साथ एथलीट उसके घुटने या कोहनी पर जॉइंट लॉक लगा सकते हैं।

ONE Championship के टॉप लेग लॉक स्पेशलिस्ट की बात करें तो उन्हें हील हुक बहुत पसंद है लेकिन उसे स्थापित करने और लागू करने के कई तरीके होते हैं।

आइए जानते हैं ग्लोबल स्टेज पर पांच सबसे बेहतर लेग लॉक सबमिशन से जीत के रिकॉर्ड के बारे में।

#1 टोनन अपनी खासियत को ONE में लाए

Garry Tonon moves to 5-0 in ONE Championship with a superb heel hook submission of Yoshiki Nakahara in the very first round!

Garry Tonon moves to 5-0 in ONE Championship with a superb heel hook submission of Yoshiki Nakahara in the very first round!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, May 17, 2019

गैरी “द लॉयन किलर” टोनन ने सबमिशन ग्रैपलिंग की दुनिया में चोटी तक पहुंचने की अपनी दौड़ में हील हुक को अच्छी तरह से इस्तेमाल किया। वो इसे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में तब लाए थे, जब मई 2019 में उन्होंने ONE: ENTER THE DRAGON में योशिकी नाकाहारा का सामना किया था।

टोनन पहले नाकाहारा को सिंगल-लेग टेकडाउन करने के लिए बढ़े लेकिन जल्द ही उन्होंने पैंतरा बदकर उन्हें अपनी टांगों में फंसा लिया। जापानी एथलीट ने शुरुआत में इससे बचने की कोशिश की लेकिन वो रस्सियों के कारण फंसे रह गए। वो जब तक अपने आप को “द लॉयन किलर” से बचा पाते, उनका काम तमाम हो चुका था।

अमेरिकी एथलीट ने अपने विरोधी की दाईं टांग को अलग कर दिया। फिर अपने दाएं पैर से नाकाहारा के पकड़ से बच निकलने का रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बाहर से हील हुक लगाकर खींचा और मैच शुरू होने के 55 सेकंड बाद ही उन्हें टैप करने पर मजबूर कर दिया।

#2 इमानारी की 53 सेकेंड वाली जीत

Japanese legend Mazakazu Imanari rolls back the years with a sensational heel hook submission of Kwon Won Il at 0:53 of Round 1!

Japanese legend Mazakazu Imanari rolls back the years with a sensational heel hook submission of Kwon Won Il at 0:53 of Round 1!Watch the full event on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, February 22, 2019

मासाकाजू इमानारी के निकनेम “अशिकन-जुडन” का मतलब “10वां डैन ऑफ लेग लॉक्स” है। उन्होंने ये बात “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल के खिलाफ फरवरी 2019 में हुए ONE: CALL TO GREATNESS में साबित कर दी थी।

जापानी लैजेंड ने अपने पसंदीदा “इमानारी रोल” का इस्तेमाल करते हुए साउथ कोरियाई एथलीट की दाईंं टांग जकड़ ली। हालांकि, मैच को शुरुआत में ही खत्म करने लिए ये हमला उतना तेज नहीं था।

लेकिन टोक्यो के एथलीट ने क्वोन की टांग को और तगड़े से जकड़ लिया। जब उनका घुटना दूर था तो “अशिकन-जुडन” ने अपना ध्यान उनके पैरों की ओर लगाया और “प्रीटी़ बॉय” की एड़ी पकड़ ली। इसके बाद उन्होंने उसे खींचकर बिजली की तेजी से सबमिशन किया और 53 सेकंड में ही मैच जीत लिया।



#3 सिल्वा का नीबार

दिसंबर 2015 में हुए ONE: SPIRIT OF CHAMPIONS के दौरान ब्राजीलियन जिउ-जित्सु वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने रुएल कैटलन को अपने स्लिक नीबार से टैप आउट करने पर मजबूर कर दिया था।

फिलीपीनो एथलीट सिल्वा के साइड कंट्रोल से बच निकले और उनके ऊपर आ गए। हालांकि, Evolve प्रतिनिधि ने जल्दी से नीचे आकर अपनी पोजिशन ले ली। उन्होंने विरोधी की बाईं टांग को हाफ गार्ड पोजिशन से झपट लिया और फिर उनके घुटने के पीछे से अंडरहुक लगा दिया।

जैसे ही कैटलन ने पंच मारकर खुद का बचाने की कोशिश की तो सिल्वा ने मुड़कर उनकी टांग को बाहर की ओर खींचा और ताकत से सीधा नीबार लगाया। इससे फिलीपीनी विरोधी ने सबमिट कर दिया।

#4 कैटलन ने हील हुक से बनाया स्कोर

Robin Catalan submits Adrian Mattheis with a heel hook at 2:10 of Round 2, kicking off ONE: BATTLE FOR THE HEAVENS in style!

Robin Catalan submits Adrian Mattheis with a heel hook at 2:10 of Round 2, kicking off ONE: BATTLE FOR THE HEAVENS in style! Watch the full event LIVE & FREE on the ONE Super App 👉 http://bit.ly/ONESuperApp | TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Saturday, July 7, 2018

रॉबिन “द इलोंगो” कैटलन ने अपनी ताकतवर ग्रैपलिंग का इस्तेमाल करके एड्रियन “पापुआ बैडबॉय” मैथिस को जुलाई 2018 में हुए ONE: BATTLE FOR THE HEAVENS में काबू किया। उन्होंने दूसरे राउंड में हील हुक के जरिए मैच जीत लिया।

फिलीपीनी एथलीट ने तगड़े ग्राउंड और पाउंड से मैथिस के गार्ड को तोड़ दिया और फिर इंडोनेशियन एथलीट की बाईं टांग को पीछे से गिराकर काबू कर लिया।

कैटलन ने अपनी दाईं टांग को बांधकर घुटने से पोजिशन बना ली और मुड़कर “पापुआ बैडबॉय” को टैप करने पर मजूबर कर दिया।

#5 इमानारी ने ONE में धमाकेदार डेब्यू

https://youtu.be/r6PSLGa4Q3w?t=360

मार्च 2012 में अपने जबरदस्त प्रोमोशनल डेब्यू के चलते मासाकाजू इमानारी लिस्ट में अपना नाम दो बार जोड़ चुके हैं, जहां उन्होंने ONE: WAR OF THE LIONS में केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन का सामना किया था।

Team Lakay के एथलीट को “अशिकन-जुडन” की ताकत के बारे में पहले से ही पता था लेकिन दूसरों की तरह ये भी उनके ताकतवर और डराने वाले लेग अटैक को रोकने में नाकामयाब रहे। इमानारी शुरुआती 30 सेकंड में ही एक किक मारने में फिसल गए लेकिन “द सायलेन्सर” ने उन्हें ग्राउंड पर फॉलो करके स्ट्राइक करने में बहुत बड़ी गलती कर दी।

जापानी ग्रैपलर ने तुरंत ही अपनी दाईं टांग से नियंत्रण पा लिया। फिर उन्होंने बाहर से हील हुक और टो होल्ड से अटैक किया। बेलिंगोन इससे अपनी रक्षा नहीं कर पाए और उसमें फंस गए। “अशिकन-जुडन” को इस पर तगड़ी पकड़ मिल गई और अंदर से लगे हील हुक से उन्होंने 78 सेकंड में मैच खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें: स्टार एथलीट्स पालतू जानवरों के साथ घर पर कर रहे हैं वर्कआउट

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.