आंग ला न संग को हराकर डी रिडर बने 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन

DC 0452 768x512

इसी समय पिछले हफ्ते रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर बीच पर अपने परिवार के साथ मस्ती कर रहे थे। एक हफ्ते बाद ही अब वो 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” में डच स्टार ने आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में सर्वसम्मत निर्णय से हराकर ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लिया है।

DC 9855.jpg

पहले मैच की जीत को दोहराने की शुरुआत डी रिडर ने टेकडाउन के प्रयास के साथ की और अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर भी गिराया। आंग ला न संग ने स्टैंड-अप गेम में वापस आने की कोशिश की, मगर डच एथलीट ने शानदार तकनीक से Sanford MMA स्टार की बैक को निशाना बनाया।

आंग ला न संग ने बचने की कोशिश की, अगले ही पल “द डच नाइट” ने हाफ-गार्ड पोजिशन प्राप्त की और उसके बाद पूर्ण बैक कंट्रोल प्राप्त किया। उन्होंने चोक की तलाश में कुछ पंच लगाए, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन का डिफेंस काफी अच्छा रहा।

डी रिडर माउंट पोजिशन में आए और आर्म-ट्रायंगल चोक लगाने के करीब आ पहुंचे थे, लेकिन “द बर्मीज़ पाइथन” इससे बच निकले। राउंड के अंत तक वो पंच और किक्स लगाकर बढ़त बनाने की कोशिश करते हुए नजर आए।

दूसरे राउंड में आंग ला न संग ने आक्रामक शुरुआत की, मगर चैलेंजर ने उनके दमदार राइट हैंड से बचते हुए उन्हें सर्कल वॉल की तरफ धकेला। डी रिडर भी अब रुकने को तैयार नहीं थे, वहीं म्यांमार के एथलीट किसी तरह खुद को बचाने की कोशिश कर रहे थे।

“द बर्मीज़ पाइथन” ने प्रभावशाली अपरकट जरूर लगाया, लेकिन डी रिडर ने कुछ समय बाद ही उन्हें टेकडाउन करते हुए माउंट पोजिशन हासिल की और कुछ एल्बोज़ भी लगाईं। आंग ला न संग बच निकले, लेकिन अगले ही पल एक बार फिर टेकडाउन हुए, जहां “द डच नाइट” ने बैक से साइड कंट्रोल हासिल किया और निरंतर एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं।

डी रिडर ने तीसरे राउंड में किक्स लगाते हुए सिंगल लेग टेकडाउन स्कोर किया। टॉप पोजिशन में रहते हुए कुछ पंच लगाने के बाद आंग ला न संग ने टॉप पोजिशन प्राप्त करने की कोशिश की, मगर Combat Brothers टीम के स्टार ने एक बार फिर उन्हें पहले जैसी स्थिति में ला खड़ा किया।

“द डच नाइट” के पास एक बार फिर बैक कंट्रोल था, बॉडी ट्रायंगल लगाने के बाद चोक का भी प्रयास किया। “द बर्मीज़ पाइथन” ने शानदार तरीके से खुद को डिफेंड किया, उसके बाद डी रिडर ने कुछ स्ट्राइक्स लगाते हुए टॉप पोजिशन प्राप्त की। चैलेंजर ने डार्स चोक की कोशिश के दौरान आंग ला न संग के सिर पर खतरनाक नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

DC 1740.jpg

चैंपियनशिप राउंड्स से पहले आंग ला न संग को अहसास हो चुका था कि वो मैच में पिछड़ रहे हैं इसलिए उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया। वहीं डी रिडर अपने पुराने गेम प्लान पर टिके रहे इसलिए टेकडाउन स्कोर करने में भी सफल रहे।

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर ने माउंट पोजिशन प्राप्त की, लेकिन “द बर्मीज़ पाइथन” को बच निकलने का मौका दे बैठे। आंग ला न संग की इस बच निकलने की प्रक्रिया के दौरान डी रिडर ने बैक कंट्रोल प्राप्त करते हुए राउंड के अंत तक बढ़त बनाए रखी और माउंट पोजिशन में रहते पंच भी लगाते रहे।

आखिरी 5 मिनट बाकी थे और डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन ‘करो या मरो’ की स्थिति में थे। पहले 20 मिनट में डी रिडर काफी अच्छी बढ़त बना चुके थे और आखिरी राउंड की शुरुआत ने दर्शा दिया था कि वो अभी भी रुकने को तैयार नहीं हैं।

DC 3581.jpg

“द डच नाइट” ने आंग ला न संग को मैट पर गिराया, पहले हाफ गार्ड पोजिशन और उसके बाद माउंट पोजिशन में आए। वहीं “द बर्मीज़ पाइथन” के पास अभी भी कुछ ताकत बची हुई थी।

राउंड में 3 मिनट बाकी थे, आंग ला न संग को मैच में बने रहने के लिए कुछ ना कुछ जरूर करना था। लेकिन डी रिडर का प्रभाव इतना था कि उनके लिए ऊपर उठ पाना बहुत मुश्किल हो रहा था।

समय बीतता रहा और आखिरी बेल बजते ही स्पष्ट हो चला था कि डी रिडर 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले हैं।

तीनों जजों ने “द डच नाइट” के पक्ष में फैसला सुनाया। इसी के साथ उन्होंने आंग ला न संग को हराकर ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल्स अपने नाम कर इतिहास रच दिया है।

अपने अपराजित रिकॉर्ड (14-0) को भी बरकरार रखा और वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इतिहास के ऐसे पहले 2-डिविजन चैंपियन हैं, जो कभी हारे नहीं हैं। ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को दी गई चुनौती उन्हें 3-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बनाने के संकेत दे रही है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला न संग vs डी रिडर II

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)