ONE सुपरस्टार्स ने 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर के लिए क्या कहा

DC 0452 768x512

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

वो आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग से ONE मिडलवेट और लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीत प्रोमोशन के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं।

आमतौर पर, मैचों से पहले भी डी रिडर का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होता है और इसी कारण उन्होंने तीसरे वर्ल्ड टाइटल को जीतने की भी इच्छा जाहिर की है।

यहां आप जान सकते हैं कि अपराजित डच स्टार की ग्लोबल स्टेज पर सफलता के लिए उनके साथी ONE स्टार्स का क्या कहना है।

आंग ला न संग

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

“द बर्मीज़ पाइथन” को डी रिडर की स्किल्स का अंदाजा हो चुका था और “ONE on TNT IV” में डच स्टार के खिलाफ लगातार दूसरी हार के बाद Sanford MMA टीम के मेंबर ने रिडर के लिए कई बातें कही थीं।

आंग ला न संग ने “द डच नाइट” की ग्रैपलिंग गेम की तारीफ की, जिसकी मदद से उन्होंने 5 राउंड्स तक बढ़त बनाए रखी थी।

म्यांमार के स्टार ने कहा, “उनका गेम बहुत अच्छा है, हुक्स प्रभावशाली हैं। बैक कंट्रोल हासिल करना अच्छे से जानते हैं खासतौर पर बॉडी ट्रायंगल पोजिशन में रहते उन्हें खुद के ऊपर से हटाना बहुत मुश्किल है।”

“वो एक बार जिस पोजिशन को हासिल कर लेते हैं, उसे छोड़ते नहीं हैं। उनकी ग्राउंड गेम की तकनीक वर्ल्ड-क्लास है। इस वेट कैटेगरी में होते हुए भी उनके पंच ज्यादा प्रभावशाली नहीं थे।

“किक्स ने मुझे काफी क्षति पहुंचाई, एल्बोज़ खतरनाक रहीं और डार्स चोक के प्रयास के दौरान उन्होंने मुझे नी स्ट्राइक भी लगाई, मगर उनके मूव्स में मुझे ताकत की कमी जरूर महसूस हुई।”

उन्होंने ये भी कहा कि डी रिडर ने उन्हें खुद में सुधार करने के लिए प्रेरित किया है। दोनों वर्ल्ड टाइटल्स हारने के बाद भी उनके मन में डच एथलीट के लिए कोई बुरे विचार नहीं आए हैं।

आंग ला न संग ने कहा, “एक एथलीट को हमेशा एक ऐसा व्यक्ति चाहिए होता है जो आपको अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर करे। डी रिडर बात बहुत ज्यादा करते हैं, लेकिन वो केवल मैचों को प्रोमोट और अपनी एक नई पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।”

शिन्या एओकी

जूडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी अभी तक डी रिडर के प्रदर्शन से बहुत प्रभावित हुए हैं।

जापानी सुपरस्टार जानते हैं कि टॉप लेवल की ग्रैपलिंग की मदद से जीत हासिल करने पर कैसा अनुभव होता है और उन्हें खुशी है कि “द डच नाइट” ग्रैपलिंग गेम के दम पर सफलता हासिल कर रहे हैं।

एओकी ने कहा, “अगर डी रिडर के पास एक ही तकनीक है तो उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि इस तकनीक में वो कोई खामियां ना छोड़ें।”

“डी रिडर ताकतवर हैं, अपराजित रहे हैं और उनके जैसा दिलचस्प एथलीट ONE में होने का पूरा हकदार है।

“आंग ला न संग और मैं ONE में आने से पहले अन्य प्रोमोशंस में काम किया करते थे। लेकिन एडुअर्ड फोलायंग और डी रिडर के लिए ONE को खुश होना चाहिए  क्योंकि इन्हें ONE ने बड़ा स्टार बनाया है।

“टैलेंट को ढूंढने और चैंपियन बनने के कई अलग-अलग तरीके हैं और हमें ये बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए।”



लिएंड्रो अटाईडिस

Holland's Reinier De Ridder squares off with Brazil's Leandro Ataides in February 2020

लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस वो एथलीट हैं, जिनके खिलाफ अपराजित वर्ल्ड चैंपियन को ONE: WARRIOR’S CODE में कड़ा संघर्ष करने के बाद विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त हुई थी।

दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली और अटाईडिस नए वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ एक और मैच जरूर चाहेंगे।

ब्राजीलियाई स्टार ने कहा, “मैं टाइटल शॉट के लिए तैयार हूं। मैं मानता हूं कि रीनियर डी रिडर के खिलाफ मैच में मुझे जीत मिलनी चाहिए थी, लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमारा आमना-सामना दोबारा होगा।”

“रीनियर और आंग ला की पहली फाइट को देख मैं चौंक उठा था। मुझे लगा था कि मैच अंत तक चलेगा, लेकिन इस खेल में कुछ भी संभव है।”

एंथनी एंगलेन

Anthony Engelen IMG_0526.jpg

एंथनी “द आर्केंजल” एंगलेन अपने हमवतन एथलीट डी रिडर की ग्लोबल स्टेज पर सफलता को देख बहुत उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

वो “द डच नाइट” की ONE में सफलता को देख खुश हैं और वो Combat Brothers टीम के स्टार की ओर से भविष्य में और भी यादगार जीतों की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “उनका प्रदर्शन तो शानदार है ही और एक डच एथलीट होने के चलते मुझे उनपर गर्व है।”

“वो ONE Championship में आए, कई बड़ी जीत दर्ज कीं, आंग ला को हराकर मिडल वर्ल्ड चैंपियन बने। उसके बाद एक बार फिर आंग ला न संग को करीबी मुकाबले में हराकर लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया। उनका ये सफर शानदार रहा है।

“अब वो आगे क्या करेंगे? कोई नहीं जानता। वो हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन भुल्लर को चैलेंज करने की बात कह चुके हैं। मेरे हिसाब से उन्हें तीसरे डिविजन में भी सफलता हासिल करते देख सब और भी ज्यादा खुश हो जाएंगे।

“ये सभी के लिए एक नई चीज होगी, साथ ही मैं उन्हें अपने दूसरे टाइटल्स को डिफेंड करते भी देखना चाहता हूं। अगले मैचों में जो भी होगा, धमाकेदार ही होगा।”

अर्जन भुल्लर

अन्य ONE सुपरस्टार्स से उलट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर ने डी रिडर की कोई तारीफ नहीं की है क्योंकि डच स्टार उन्हें हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने की बात कह चुके हैं।

भारत के पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन का मानना है कि अगर उनका डी रिडर से सामना हुआ तो वो उनसे बेहतर साबित होंगे। साथ ही वो “द डच नाइट” को लाइट हेवीवेट टाइटल के लिए चैलेंज करने की बात भी कह चुके हैं।

भुल्लर ने कहा, “मैं आंग ला न संग नहीं हूं और ये बात तुम्हें अच्छे से समझ लेनी चाहिए।”

“तुम मेरे खिलाफ अपने बेकार ग्रैपलिंग गेम की मदद से टेकडाउन स्कोर नहीं कर पाओगे और ना ही अपने खराब स्ट्राइकिंग गेम से कोई बढ़त बना पाओगे।

“उनकी कोई स्किल मुझे प्रभावित नहीं करतीं और वो मेरे टाइटल को नहीं जीतेंगे बल्कि मैं उन्हें हराकर लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा।”

ये भी पढ़ें: ONE की प्रतिद्वंदिता: ब्रेंडन वेरा vs अमीर अलीअकबरी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)