10 MMA स्टार्स जिन्हें हम सभी मॉय थाई और किकबॉक्सिंग में देखना चाहेंगे

John Lineker Troy Worthen 1920X1280 ONE on TNT III 31 768x512

स्किल सेट ONE Championship के एथलीट्स के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता की एक अहम कुंजी है, इनमें से कुछ स्टैंड-अप स्पेशलिस्ट्स हैं जो स्ट्राइकिंग आर्ट्स बैकग्राउंड से आते हैं।

2018 में ONE Super Series (OSS) की शुरुआत भी एक बेहद अच्छा फैसला रहा और समय बीतने के साथ प्रोमोशन के कई बड़े MMA स्टार्स OSS में परफॉर्म करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

यहां आप जान सकते हैं ONE Championship के उन 10 मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बारे में जिन्हें सब ONE Super Series के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग मैचों में देखना पसंद करेंगे।

जिओंग जिंग नान

Xiong Jing Nan fights Tiffany Teo in a ONE Women’s Strawweight World Title rematch at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

“द पांडा” जिओंग जिंग नान अपनी विरोधियों पर लगातार अटैक करने की रणनीति से दबाव बनाती हैं।

मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन के कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सफर की शुरुआत एक बॉक्सर के तौर पर हुई थी और बाद में उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने का फैसला लिया।

अब Evolve में कई मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस के साथ ट्रेनिंग कर रही हैं। जिओंग की किक्स, नी और एल्बोज़ बहुत प्रभावशाली हैं, साथ ही उनके पंचों में भी गज़ब की ताकत है। इन सभी स्किल्स के दम पर वो ONE Super Series में काफी सफलता प्राप्त कर सकती हैं।

डिमिट्रियस जॉनसन

Demetrious Johnson tussles with Danny Kingad at ONE CENTURY

“ONE on TNT I” में अपने पिछले मैच के बाद डिमट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने कहा था कि उनका अगला मैच किकबॉक्सिंग में हो सकता है इसलिए हो सकता है कि जल्द ही वो अपने करियर में बड़ा बदलाव करें।

जॉनसन शुरू में एक रेसलर हुआ करते थे, लेकिन अब वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सबसे महान एथलीट्स में से एक होने का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं।

कठिन चुनौतियां उन्हें पसंद हैं। “माइटी माउस” ONE Super Series में आकर ये दिखा पाएंगे कि उनका स्किल सेट कितना शानदार है।

एडुअर्ड फोलायंग

eduard folayangs signature spinning kick.jpg

करीब एक दशक तक एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायांग ONE के लाइटवेट डिविजन के कई बेस्ट एथलीट्स का सामना करते आए हैं। अपने स्ट्राइकिंग गेम की मदद से ही वो 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

Team Lakay के स्टार वुशु बैकग्राउंड से आते हैं, जिन्होंने MMA में आने से पहले वुशु में कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की थीं।

उनकी किक्स उनका सबसे बड़ा हथियार हैं और बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ लगाई गईं उनकी किक्स बहुत प्रभावशाली साबित होती हैं।

ब्रेंडन वेरा

brandon vera one heavyweight world champion

ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा एक बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट रहे हैं और उन्होंने ONE में अपनी सभी जीत पहले राउंड में अपने विरोधियों को फिनिश कर हासिल की हैं।

पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन का करियर एक रेसलर के तौर पर शुरू हुआ था। 2003 में फेमस किकबॉक्सर रॉब कमन के साथ आकर उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड में कदम रखा।

“द ट्रुथ” आगे चलकर एक खतरनाक स्ट्राइकर बने इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि वेरा ONE Super Series में हेवीवेट एथलीट्स के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन कर पाते हैं?

अमीर खान

Exclusive photos from Singaporean fighter Amir Khan and South Korean star Dae Hwan Kim’s MMA fight at ONE: COLLISION COURSE II on 25 December

ONE के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉकआउट करने के मामले में अमीर खान 9 नॉकआउट जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जो दर्शाता है कि उनका स्टैंड-अप गेम कितना खतरनाक है।

सिंगापुर में पूर्व मॉय थाई चैंपियन Evolve जिम में कई बेहतरीन मॉय थाई एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर अपने स्टैंड-अप गेम में सुधार करते रहे हैं।

उनका स्ट्राइकिंग गेम उन्हें ONE Super Series के लाइटवेट डिविजन के बड़े सुपरस्टार्स में से एक बना सकता है।



ज़ेबज़्टियन कडेस्टम

Zebaztian Kadestam IMGL9838.jpg

स्ट्राइकिंग ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम की सबसे बड़ी ताकत रही है। दमदार पंच, प्रभावशाली किक्स, खतरनाक नी और एल्बोज़ ने उन्हें ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

मार्शल आर्ट्स में वापसी के बाद कडेस्टम मॉय थाई और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुधार के लिए थाईलैंड आ गए थे। यहां वो MMA में आने से पहले WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

अब ONE Super Series अपनी अलग पहचान बना चुका है। “द बैंडिट” भी स्टैंड-अप गेम में अन्य एथलीट्स को कड़ी टक्कर देने को बेताब हैं, जहां वो अपने खतरनाक मूव्स की मदद से जीत दर्ज कर सकें।

थान ली

Thanh Le fights Martin Nguyen at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली एक जबरदस्त स्ट्राइकर हैं।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार के पिता भी एक मार्शल आर्टिस्ट हुआ करते थे, जिनका खुद का टायक्वोंडो स्कूल था। ली भी उसी जिम में ट्रेनिंग करते हुए पले-बढ़े।

मौजूदा चैंपियन की किक्स बहुत तेजी से उनके विरोधी की ओर आती हैं, किक्स के अलावा उनके पंच भी बहुत दमदार होते हैं।

मार्क एबेलार्डो

MMA fight: Mark Fairtex Abelardo fights Emilio Urrutia at ONE: FISTS OF FURY II

मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो वर्ल्ड फेमस Fairtex Training Center का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां वो योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स और सैमापेच फेयरटेक्स जैसे टॉप एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

कीवी स्टार के पंच और लो किक्स बहुत प्रभावशाली साबित होती आई हैं, साथ ही वो मॉय थाई में फाइट करने के इच्छुक भी हैं, जहां वो अपनी खतरनाक नी (घुटना) और एल्बो स्ट्राइक्स के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

ONE: FISTS OF FURY II में जिस तरह एबेलार्डो ने एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया को एल्बो लगाकर नॉकआउट किया, उससे पता चलता है कि वो मॉय थाई में भी अच्छा कर सकते हैं।

जॉन लिनेकर

Scenes from John Lineker versus Troy Worthen at "ONE on TNT III"

स्ट्राइकिंग आर्ट में ताकत का भी अपना अलग महत्व है और जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर के हाथों में गज़ब की ताकत है।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार पंचों के दम पर किसी भी क्षण अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं।

उनकी किकिंग स्किल्स ज्यादा प्रभावशाली नहीं हैं इसलिए देखना दिलचस्प होगा कि टॉप रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर ONE Super Series के बॉडी अटैक्स के खिलाफ किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

युया वाकामत्सु

Scenes from Yuya Wakamatsu vs. Reece McLaren at "ONE on TNT III"

युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु भी उन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं, जिनकी पंचिंग पावर जबरदस्त है।

जब भी उनके विरोधी टेकडाउन के लिए आगे आते हैं तभी उन्हें कई बार दमदार स्पिनिंग राइट हैंड भी लगाते देखा जा चुका है।

शानदार तरीके से किक्स लगाते हैं और टेकडाउन होने से कभी डरते नहीं हैं, लेकिन सवाल है कि जापानी स्टार अपने विरोधियों को कितनी क्षति पहुंचा पाएंगे?

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियंस नोंग-ओ और सैम-ए से ऑनलाइन मॉय थाई कैसे सीखें

किकबॉक्सिंग में और

Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Superlek celebrates his win against Takeru Segawa at ONE 165.
Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35