ONE की प्रतिद्वंदिता: ब्रेंडन वेरा Vs. अमीर अलीअकबरी

MMA heavyweight fighters Brandon Vera and Amir Aliakbari

ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा 5 साल से ज्यादा समय तक ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बने रहे और इस दौरान उनके कई टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ मैच हुए।

हेवीवेट डिविजन में आए नए एथलीट्स ने भी फिलीपीनो-अमेरिकी एथलीट के खिलाफ मैच की इच्छा व्यक्त की, जिनमें से अमीर अलीअकबरी की चुनौती ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

ONE Championship सर्कल में कदम रखने से पहले ही ईरानी स्टार वेरा को चुनौती दे चुके थे, जिससे “द ट्रुथ” बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

यहां आप दोनों हेवीवेट एथलीट्स की प्रतिद्वंदिता और भविष्य में संभावित मैच के बारे में भी जान सकते हैं।

कौन हैं ये दोनों एथलीट्स?

Brandon Vera, ONE Heavyweight Champion

ग्लोबल फैनबेस वेरा से अच्छी तरह वाकिफ है। उत्तर अमेरिका में पहचान पाने के बाद उन्होंने ONE Championship का रुख किया, जहां हेवीवेट डिविजन में उन्होंने अपना प्रभुत्व कायम किया।

पहले 4 मैचों में उन्होंने अपने विरोधियों को पहले राउंड में नॉकआउट किया, जिनमें से 3 वर्ल्ड टाइटल फाइट्स रहीं। हालांकि, हाल ही में उन्हें अर्जन “सिंह” भुल्लर के खिलाफ चैंपियनशिप बेल्ट गंवानी पड़ी, लेकिन अभी भी ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो वेरा को हराकर ONE में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।

MMA Fight: Kang Ji Won fights Amir Aliakbari at ONE: FISTS OF FURY II

अलीअकबरी ईरान से आते हैं और ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, इस सफलता के दम पर वो अपने देश के जाने-माने एथलीट्स में से एक बने।

ONE Championship को जॉइन करने से पहले जापान और यूरोप में परफॉर्म करते हुए 10-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके थे, जिनमें से उनकी 7 जीत तकनीकी नॉकआउट से आईं।

दोनों के बीच विवाद क्यों?

अलीअकबरी ने ONE के साथ डील साइन करने के बाद कहा था कि वो वर्ल्ड चैंपियन बनकर ही दम लेंगे।

वेरा ने AAA Team के एथलीट की बातों का जवाब कड़े शब्दों में दिया और उनकी धमकी देते हुए कहा, “ONE में अपने पहले से मैच से पूर्व इतना ज्यादा मुंह चलाना सही नहीं है।”

इसके बावजूद अलीअकबरी ने वेरा को अगले मैच में वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी, लेकिन उससे पहले भुल्लर टाइटल शॉट प्राप्त कर चुके थे।

ईरानी स्टार की डेब्यू मैच में “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन के खिलाफ नॉकआउट से हार के बाद “द ट्रुथ” ने कहा, “मैंने तुमसे पहले ही कहा था।”



सबसे यादगार बयान

अलीअकबरी: “मैं सभी हेवीवेट एथलीट्स को सावधान करना चाहता हूं। ब्रेंडन वेरा अपनी बेल्ट को छोड़ पीछे हट जाओ क्योंकि अब असली चैंपियन की एंट्री हो चुकी है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं तुम्हारे चेहरे की बुरी हालत कर दूंगा। मैं और मेरे सभी साथी ONE Championship में अपना वर्चस्व कायम करेंगे।”

“ONE Championship, मैं चैंपियन के खिलाफ मैच का इंतज़ार नहीं कर पा रहा हूं। मैं सबसे बेस्ट हूं।”

“ब्रेंडन वेरा अगर तुम सोचते हो कि मैं हवा में बातें कर रहा हूं तो उनसे मेरे खिलाफ मैच की मांग करो। मैं तुम्हारे चेहरे की इतनी बुरी हालत करना चाहता हूं कि कोई तुम्हें पहचान भी ना सके।”

वेरा: “अलीअकबरी के काफी फैंस हैं और वही लोग उन्हें ऐसे बयान देने पर मजबूर कर रहे हैं। लेकिन मैं तुम्हें सलाह दूंगा कि अपने ही फैंस के सामने मजाक का कारण मत बनो। जब भी मैच होगा, उसके लिए तैयार रहना। तुम अच्छे फाइटर हो, ताकतवर हो लेकिन ये भी ध्यान रहे कि मैं इस तरह की चीजों को मजाक के लहजे में नहीं लेता।”

अलीअकबरी की हार के बाद: “अमीर और मेरे बीच इन दिनों शब्दों का आदान-प्रदान चल रहा है। उम्मीद है कि तुम आराम करोगे और जल्द ही वापसी करोगे। जैसा कि मैं सभी से कहता आया हूं कि यहां एशिया में चीजें अलग तरह से चलती हैं, ONE Championship का माहौल अलग है। बाकी सभी को छोड़कर तुम्हें केवल उस एथलीट पर ध्यान देने की जरूरत है, जो सर्कल में तुमसे फाइट करने वाला है।”

आगे क्या होगा?

Scenes from the ONE Heavyweight World Title fight between Arjan Bhullar and Brandon Vera at ONE: DANGAL on 15 May

दोनों एथलीट्स को अपने पिछले मैचों में हार मिली है, जिससे वेरा vs. अलीअकबरी मैच की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़ी जीत की जरूरत है।

जब 2 ऐसे हेवीवेट एथलीट्स आमने-सामने आ रहे हों, जो निरंतर एक-दूसरे पर तंज कसते रहे हों, तब सर्कल में तगड़े एक्शन का देखा जाना तय हो जाता है।

अलीअकबरी की रेसलिंग और वेरा की स्ट्राइकिंग इस मुकाबले को दिलचस्प बना रही होगी। इस 2 अलग-अलग स्टाइल्स की भिड़ंत को कोई भी मिस नहीं करना चाहेगा।

ये भी पढ़ें: ONE की प्रतिद्वंदिता: एंजेला ली vs डेनिस ज़ाम्बोआंगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48