रीनियर डी रिडर और आंग ला न संग ने अपने वर्ल्ड टाइटल रीमैच पर बात की

Reinier De Ridder Aung La N Sang 1920X1280 ONE on TNT IV 3 768x512

रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने “ONE on TNT IV” के मेन इवेंट में आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को दोबारा हराकर इतिहास रच दिया है।

गुरुवार, 29 अप्रैल को अपराजित ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन ने ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को भी अपनी उपलब्धियों से जोड़ लिया।

दोनों एथलीट्स के रीमैच में 5 राउंड्स का तगड़ा एक्शन देखा गया, जिसमें डच स्टार ने अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी और इसी कारण 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बन पाए।

मैच के बाद डी रिडर ने कहा, “ये एक जबरदस्त मुकाबला रहा। मैं आंग का सम्मान करता हूं, वो एक महान फाइटर और चैंपियन रहे हैं।”

डच एथलीट ने अपने रेसलिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु गेम की मदद से बढ़त बनाई। हालांकि, इस बार वो पहले की तरह पहले राउंड में सबमिशन से जीत दर्ज नहीं कर सके, लेकिन अंत में चैंपियनशिप जीतने में जरूर सफल रहे।

उन्होंने आगे कहा, “इस तरह से जीत दर्ज कर भी मैं खुश हूं। मैं उन्हें सबमिशन से हराना चाहता था, लेकिन मैंने ये भी दिखाया कि मैं 5 राउंड्स तक मैच में टिका रह सकता हूं।”

“मेरा कार्डियो, स्टैमिना अच्छा रहा। मैं सभी राउंड्स में अपने प्रतिद्वंदियों को टेकडाउन कर सकता हूं। केवल 6 दिन के नोटिस पर खुद से ज्यादा वजन वाले एथलीट के खिलाफ, पहले से कहीं बेहतर हो चुके आंग के खिलाफ जीत दर्ज कर मैं खुश हूं। वाकई में इस बार उनका प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा।”



जाहिर तौर पर, अपने दोनों टाइटल्स को हारने के बाद आंग ला न संग दुखी हैं। इसके बावजूद वो साल 2021 में अपने आगे के सफर को अच्छा बनाने के बारे में सोच रहे हैं।

Sanford MMA टीम के स्टार ने कहा, “मुझे ज्यादा कड़ी मेहनत करनी होगी, ग्राउंड गेम को बेहतर करना होगा। मुझे नहीं लगता कि मुझे अपने प्रदर्शन पर जरा भी गर्व महसूस हो रहा है।”

“म्यांमार के लोगों से मैं माफी चाहता हूं कि मैं जीत दर्ज न कर सका। मुझे खेद है, आपके समर्थन का बहुत शुक्रिया। अब भी मैं लगातार आगे बढ़ता रहूंगा।

“इस हार से मैं जल्द ही उबर जाऊंगा। मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और सोमवार से दोबारा ट्रेनिंग शुरू करूंगा। अगर ONE का साथ मिला तो मैं इस साल 2 या 3 मैच और चाहता हूं।”

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

दूसरी ओर, “द डच नाइट” भी अभी रुकने को तैयार नहीं हैं। लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उन्होंने ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा को भी चैलेंज कर दिया है।

15 मई को इससे पहले उन्हें ONE: DANGAL के मेन इवेंट में अर्जन “सिंह” भुल्लर की चुनौती से पार पाना होगा। डच स्टार को उम्मीद होगी कि “द ट्रुथ” को जीत मिले, जिससे वो एक लैजेंड को हराकर अपनी एक नई विरासत कायम कर सकें।

डी रिडर ने मज़ाकिया अंदाज में कहा, “ब्रेंडन वेरा जीते तो मुझे बहुत खुशी होगी क्योंकि वो काफी समय से चैंपियन बने रहे हैं इसलिए उन्हें हराने में एक अलग ही खुशी मिलेगी। 2 बेल्ट जीतना अच्छा है, लेकिन 3 से मुझे और ज्यादा खुशी मिलेगी।”

“वो अच्छे स्ट्राइकर हैं, रेसलिंग ठीक ठाक है, लेकिन मेरे लेवल की नहीं। उनके साथ मैच में मेरे पास एक बार फिर इतिहास रचने का मौका होगा। मुझे उम्मीद है कि हमारे बीच चैंपियनशिप मैच हो पाएगा।”

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

वहीं आंग ला न संग वापसी करना चाहते हैं और इस बार वो केवल मिडलवेट डिविजन पर फोकस करते हुए नजर आएंगे।

म्यांमार के स्टार ने कहा, “मैं लाइट हेवीवेट डिविजन को अलविदा कहना चाहता हूं और अब मिडलवेट पर फोकस रहेगा। मैं किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हूं और मुझे लगता है कि मिडलवेट डिविजन ही मेरे लिए सही है।”

“स्टाइल से देखा जाए तो ब्रेंडन, रीनियर के अच्छे विरोधी साबित नहीं होंगे। मुझे लगता है कि उनका आत्मविश्वास औंधे मुंह गिरने वाला है।”

Pictures from the fight between Aung La N Sang and Reinier De Ridder at "ONE on TNT IV"

अंत में “द डच नाइट” का मानना है कि भविष्य में उन्होंने आंग ल न संग के खिलाफ किसी मैच के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं।

“द बर्मीज़ पाइथन” दोबारा मिडलवेट टाइटल के करीब पहुंचने की कोशिश करेंगे, लेकिन डी रिडर का मानना है कि उनकी प्रतिद्वंदिता अब समाप्त हो चुकी है।

डच स्टार ने कहा, “मैंने आंग ला न संग से कई बार बात की है। वो लैजेंड हैं, एक महान फाइटर हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं, लेकिन मैं उनके खिलाफ दोबारा मैच कभी नहीं चाहता।”

“मैं इस प्रतिद्वंदिता को समाप्त कर खुश हूं। 2 जीत और अब मुझे उनसे कुछ नहीं चाहिए।”

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला न संग vs डी रिडर II

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)