ओक रे यूं ने 3 राउंड के जबरदस्त मुकाबले में एडी अल्वारेज़ को हराकर सभी को चौंकाया

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 20 768x512

दक्षिण कोरियाई स्टार ओक रे यूं ने हाल ही में प्राप्त हुई #5 रैंक को एकदम सही साबित करते हुए तीन राउंड के मुकाबले में अमेरिकी लैजेंड के पसीने छुड़ा दिए।

गुरुवार, 29 अप्रैल को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से लाइव प्रसारित हुए “ONE on TNT IV” में ओक ने एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 51.jpg

मैच की पहली घंटी बजने के साथ ही शुरुआत में दोनों कुछ पलों के लिए स्टैंड-अप गेम में रहे। उसके बाद अल्वारेज़ ने सिंगल लेग टेकडाउन कर अपने विरोधी को गिराने का प्रयास किया, लेकिन दक्षिण कोरियाई स्टार ने खुद का बचाव किया और जल्द ही अपने पैरों पर खड़े हो गए।

“द अंडरग्राउंड किंग” ने प्रतिद्वंदी को जकड़कर रखा और शरीर पर घुटनों से वार करते हुए सर्कल वॉल की तरफ धकेलते हुए टेकडाउन की तलाश की।

अल्वारेज़ ने ओक को कैनवस पर पटक दिया, मगर #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर ने तुरंत खुद को पैरों पर खड़ा कर लिया और दोनों ने एक दूसरे पर वार किया। दक्षिण कोरियाई एथलीट का राइट हैंड अमेरिकी लैजेंड की ठोड़ी पर जा लगा।

फिलाडेल्फिया निवासी सुपरस्टार मैट पर जा गिरे और ओक ने तुरंत उन पर चढ़कर ताबड़तोड़ तरीके से हैमरफिस्ट मारे।

नॉकआउट की दहलीज़ पर खड़े अल्वारेज़ ने जैसे-तैसे अपने हाथों से ओक को जकड़ा और उनकी स्ट्राइकिंग को रोकने का प्रयास किया, मगर थोड़े समय के लिए। ओक ने खुद को छुड़ाया और फिर से अपने प्रतिद्वंदी पर अटैक शुरु कर दिया, लेकिन अमेरिकी दिग्गज हार मानने को तैयार ही नहीं थे। Team MAD के स्टार फिर पीछे हट गए और अल्वारेज़ को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दिया।

ओक एक बार फिर से स्ट्राइकिंग के लिए गए, लेकिन अल्वारेज़ ने जवाबी हमला किया और उनका लेफ्ट हुक ओक को जा लगा। इस तरह से पहले राउंड का अंत हुआ।

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 21.jpg

दूसरे राउंड की शुरुआत में ही अल्वारेज़ ने टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन ओक ने खुद को बचाया और अमेरिकी स्टार को जैब और ठोड़ी पर हाई राइट नी लगाई। अमेरिकी दिग्गज ने एक बार फिर से टेकडाउन लगाया, मगर उनके एशियाई प्रतिद्वंदी तुरंत खड़े हो गए।

इस राउंड के दौरान ओक को कई सारी टेकडाउन की कोशिशों से खुद को बचाना पड़ा। जब भी दोनों स्टार्स क्लिंच के बाद पीछे हटते, “द अंडरग्राउंड किंग” ने अपने पंचों का इस्तेमाल कर फिर टेकडाउन का प्रयास किया।

इस राउंड में दोनों तरफ से काफी जद्दोजहद देखने को मिली, मगर अल्वारेज़ ने राउंड का अंत राइट हाई किक और राइट पंच के साथ किया।

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 40.jpg

तीसरा राउंड शुरु होते ही अल्वारेज़ ने सिंगल लेग टेकडाउन का प्रयास किया, लेकिन ओक ने खुद को बचाया और अपने प्रतिद्वंदी को बॉडी किक मारी।

“द अंडरग्राउंड किंग” ने अपने प्रतिद्वंदी के अटैक का जवाब ओवरहैंड राइट और राइट अपरकट से दिया। ओक पीछे नहीं हटे और उन्होंने पहले हेड किक और फिर जैब दे मारा।

इसके जवाब में अमेरिकी दिग्गज ने एक बार फिर टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी ने उसके विफल कर दिया।

अल्वारेज़ दूरी कम करते हुए क्लिंच पोजिशन में आए, लेकिन ओक ने उन्हें चौंकाते हुए शरीर पर तीन बार ताबड़तोड़ घुटनों से वार किया। दक्षिण कोरियाई एथलीट ने एक बार फिर डबल लेग टेकडाउन को डिफेंड किया, अल्वारेज़ को राइट हैंड के बाद बॉडी किक लगाई।

ओक को एक राइट हाई किक और लेफ्ट हुक का प्रभाव झेलना पड़ा। मैच के आखिरी पलों में Team MAD के प्रतिनिधि ने नी लगाकर जबरदस्त राउंड का अंत किया।

तीन राउंड के एक्शन के बाद जजों ने ओक के पक्ष में सर्वसम्मत फैसला सुनाया और इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 15-3 का हो गया है और यकीनन उन्हें भविष्य में ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ टाइटल मैच मिल सकता है।

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 4.jpg

ये भी पढ़ें: ‘ONE On TNT IV’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला न संग Vs. डी रिडर II

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4