अलीबेग रसुलोव ONE Fight Night 23 में वर्ल्ड टाइटल मुकाबले के लिए आश्वस्त – ‘कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा है’

AlibegRasulov 1200X800

अलीबेग रसुलोव का ONE Championship डेब्यू पहले से ही उनके करियर का सबसे बड़ा पल था, लेकिन ONE अंतरिम लाइटवेट MMA वर्ल्ड टाइटल के लिए प्रतिस्पर्धा करने के मौके ने इसे और बड़ा बना दिया है।

मौजूदा चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली की अनुपस्थिति में शनिवार, 6 जुलाई को ONE Fight Night 23 में बेल्ट के लिए इस अपराजित सनसनी का सामना टॉप कंटेंडर और पूर्व डिविजनल किंग ओक रे यूं से होगा।

रसुलोव कई सालों से दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में प्रतिस्पर्धा करने की उम्मीद कर रहे थे।

दागेस्तान में जन्मे टर्किश एथलीट ने कई हमवतन फाइटर्स को संगठन में सफलता पाते देखा है। अब उनके पास थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ग्लोबल स्टेज पर अपना नाम बनाने का सुनहरा अवसर है।

31 वर्षीय स्टार ने onefc.com को बताया:

“मैं ONE Championship को लंबे समय से जानता हूं। मेरे देशवासियों ने यहां प्रतिस्पर्धा की है और मैं उनके बीच अपनी जगह बनाना चाहता हूं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए कई बेल्ट्स जीती और ये बहुत प्रतिष्ठित बात है।

“ये संगठन दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। ये एथलीट्स को मजबूत बनने की प्रेरणा देता है। मैं यहां प्रतिस्पर्धा करके और चैंपियन बनकर बहुत खुश होऊंगा।” 

रसुलोव को पता था कि ओक पर जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल की दौड़ में शामिल कर देगी, लेकिन उन्हें अपने डेब्यू में बेल्ट के लिए फाइट करने की उम्मीद नहीं थी।

हालांकि, 14-0 के प्रोफेशनल रिकॉर्ड वाले ये फाइटर अपने करियर की महत्वाकांक्षाओं को तेजी से पूरा करने का मौका मिलने से बहुत खुश हैं:

“मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित और ऐसा मौका पाकर खुश हूं। मुझे बिल्कुल भी दबाव महसूस नहीं हो रहा। ये मेरे लिए अच्छा मौका है।

“ONE Championship में मेरा लक्ष्य एक प्रभावी चैंपियन बनना है। ये जीत मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं तैयार रहूंगा।”

रसुलोव का मानना ​​है कि वो ओक रे यूं से आगे निकल जाएंगे – ‘ये मेरा समय है’

ONE Fight Night 23 में अंतरिम वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से पहले अलीबेग रसुलोव के मन में ओक रे यूं के लिए बहुत सम्मान है।

आखिरकार, ओक ने यहां पहुंचने के लिए अपने ऑलराउंड कौशल का प्रदर्शन करते हुए क्रिश्चियन ली, मरात गफूरोव और एडी अल्वारेज़ जैसे प्रतिष्ठित वर्ल्ड चैंपियंस पर जीत हासिल की है।

रसुलोव उन्हीं ही की तरह के प्रतिद्वंदी से ONE में सामना करना चाहते थे:

“वो एक पूर्व चैंपियन, एक अच्छे फाइटर हैं और उन्होंने कई उच्च-स्तरीय फाइटर्स को हराया है। मैं ऐसे ही विरोधी के बारे में सपना देख रहा था इसलिए जब मुझे उनसे फाइट का प्रस्ताव मिला तो मैं बहुत खुश हुआ। मेरा मानना ​​है कि ये मेरा समय है और मैं उन्हें हरा दूंगा।

“उनका फायदा उनका स्टैंड-अप गेम है। वो ज्यादातर खड़े होकर फाइट करते हैं और आपको उन्हें नीचे गिराने का मौका नहीं देते। वो एक अच्छे रक्षात्मक रेसलर हैं।”

ओक ने अपने प्रतिद्वंदियों के ग्रैपलिंग आक्रमण को नकार कर अपनी खतरनाक स्ट्राइकिंग से कई जीत दर्ज की हैं।

एक आजीवन रेसलर के रूप में रसुलोव दक्षिण कोरियाई फाइटर और अपने बीच दूरी कम करने की कोशिश करेंगे, लेकिन बेल्ट को जीतने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा:

“ये एक दिलचस्प फाइट होने वाली है। वो खड़े होकर लड़ते हैं जबकि मैं ज्यादातर रेसलिंग करता हूं। जो अपने खेल को हावी करेगा, वो जीतेगा, लेकिन मुझे अभी भी खुद पर भरोसा है।

“उन्होंने मेरे देशवासी मरात गफूरोव से मुकाबला किया था और मैंने देखा कि दागेस्तानी रेसलिंग अधिक मजबूत थी।

“अगर मैं रेसलिंग में सफल नहीं हुआ तो मैं खड़े होकर लड़ूंगा, लेकिन मैं जमीन पर भी लड़ सकता हूं। मैं उन पर अपनी गति थोपने जा रहा हूं।” 

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39