हैम हुईं एटमवेट ग्रां प्री से बाहर, मेज़ाबार्बा लेंगी उनकी जगह

There has been a major shake-up in the ONE Women's Atomweight World Grand Prix

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जीत की प्रबल दावेदारों में से एक फाइटर को बाहर होना पड़ा है।

29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में दक्षिण कोरियाई स्टार हैम सिओ ही को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में स्टैम्प फेयरटेक्स का सामना करना था, लेकिन इस मैच की तैयारी के दौरान लगी चोट के कारण उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

Pictures from the fight between Seo Hee Ham and Denice Zamboanga from ONE: EMPOWER

इवेंट के समय तक हैम ठीक नहीं हो पाएंगी, इस कारण उन्हें इतिहास के सबसे बड़े विमेंस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ रहा है।

उनकी जगह अब ब्राजीलियाई स्टार जूली मेज़ाबार्बा लेंगी और सेमीफाइनल में उनका सामना थाई मेगास्टार से होगा।

Pictures from the match between Julie Mezabarba and Mei Yamaguchi from ONE: EMPOWER

मेज़ाबार्बा को 3 सितंबर को हुए ONE: EMPOWER में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की अल्टरनेट बाउट में 2 बार की पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर मेई “V.V” यामागुची पर जीत के कारण इस सेमीफाइनल मुकाबले में जगह मिली है।

ब्राजीलियाई एथलीट ने जापानी स्टार के खिलाफ शानदार टेकडाउन डिफेंस किया, फाइट को स्टैंड-अप गेम में रखा और अपनी विरोधी को पंच, एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगाकर सर्वसम्मत निर्णय से मैच को जीता था।

अब मेज़ाबार्बा 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं, यानी स्टैम्प के खिलाफ मैच से पूर्व उन्हें जबरदस्त मोमेंटम हासिल है।

Pictures from the fight between Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna from ONE: EMPOWER

इस मैच में जिसे भी जीत मिलेगी, उसका सामना दूसरे सेमीफाइनल में इत्सुकी “एंड्रॉइड 18” हिराटा बनाम ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट मैच की विजेता से ONE एटमवेट ग्रां प्री के फाइनल में होगा।

ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो हमें ONE: REVOLUTION से पता चलीं

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.