स्टैम्प फेयरटेक्स के चैंपियनशिप मैच से पहले उनके शानदार MMA करियर के बारे में जानिए

Stamp Ritu Phogat WINTERWARRIORS 1920X1280 30 768x512

थाई मेगास्टार स्टैम्प फेयरटेक्स को बहुत जल्द ONE के इतिहास की सबसे पहली 3-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिलने वाला है और वो ऐसा करते हुए ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त कर सकती हैं।

30 सितंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 14 में 25 वर्षीय स्टार का सामना ONE अंतरिम विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में दक्षिण कोरियाई दिग्गज हैम सिओ ही से होगा।

स्टैम्प इससे पहले किकबॉक्सिंग और मॉय थाई में भी वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं और अब MMA में वर्ल्ड चैंपियनशिप बेल्ट जीतकर कॉम्बैट खेलों के इतिहास की सबसे महान फाइटर्स में से एक बन सकती हैं।

Fairtex Gym की प्रतिनिधि मॉय थाई में खूब सफलता प्राप्त कर चुकी हैं और पिछले कुछ सालों में अपने MMA गेम को भी बहुत बेहतर बनाया है।

स्टैम्प के हैम सिओ ही के खिलाफ मैच से पूर्व यहां थाई मेगास्टार के MMA में अब तक के सफर के बारे में जानिए।

यादगार डेब्यू

https://www.instagram.com/p/CvH85WqM6aL/

स्टैम्प 70 प्रोफेशनल स्ट्राइकिंग बाउट्स का अनुभव प्राप्त कर चुकी थीं और उन्होंने जुलाई 2018 में रिच फ्रैंकलिन की ONE Warrior Series में अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू किया था, जो बहुत यादगार रहा।

उनका सामना उभरती हुई भारतीय स्टार राशि शिंदे से हुआ, लेकिन थाई एथलीट ने 20 सेकंड से भी कम समय में खतरनाक हेड किक लगाकर शानदार अंदाज में अपने MMA करियर की शुरुआत की थी।

स्टैम्प नए खेल में प्रवेश कर चुकी थीं और इस जीत ने उन्हें ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर फाइट करने का अवसर दिया।

ग्लोबल स्टेज पर अच्छी लय प्राप्त की

शानदार MMA डेब्यू के बाद स्टैम्प ने लगातार 3 मैच जीते और इस दौरान ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनीं। इस उपलब्धि के बलबूते उन्होंने दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक के रूप में पहचान बनाई थी।

उन्होंने अगस्त 2019 में MMA में वापसी की, जहां उन्होंने आशा रोका को सबमिशन से हराकर फैंस को चौंकाया। साफ नजर आने लगा था कि मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टार एक स्पेशल टैलेंट हैं।

स्टैम्प ने अगले एक साल के अंदर MMA में 3 और जीत हासिल कीं और इस दौरान मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों का भी हिस्सा बनती रहीं।

फरवरी 2021 में वो लय से भटकी हुई नजर आईं। उन्हें यूक्रेनियाई ग्राउंड स्पेशलिस्ट एल्योना रसोहायना MMA में हराने वाली पहली एथलीट बनी थीं।

ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट पर कब्जा जमाया

स्टैम्प ने अगले ही मैच में जीत की लय वापस पाई।

7 महीने बाद ONE एटमवेट MMA वर्ल्ड ग्रां प्री के क्वार्टरफाइनल में उन्होंने रसोहायना को हराकर अपनी हार का बदला पूरा किया। उन्होंने अपने तकनीकी गेम में हुए सुधार से सबको प्रभावित किया और अपने शानदार ग्राउंड गेम के जरिए ये भी दिखाया कि वो टॉप लेवल पर फाइट करने के लिए तैयार हैं।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उन्हें ब्राजीलियाई एथलीट जूली मेज़ाबार्बा के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद जीत मिली।

वहीं दिसंबर 2021 में हुए ONE: WINTER WARRIORS में उन्होंने अपने MMA करियर की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली जीत दर्ज की। वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने भारतीय रेसलिंग सनसनी ऋतु फोगाट को सबमिशन से हराकर सिल्वर बेल्ट जीती और साथ ही ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया।

जिन लोगों को स्टैम्प की MMA स्किल्स पर संदेह था, वो उनकी ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल में जीत के बाद दूर हो गया था।

वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार मिली

थाई सुपरस्टार को आखिरकार मार्च 2022 में हुए ONE X में ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली को चैलेंज करने का अवसर मिला।

स्टैम्प ने शुरुआत से आक्रामक रुख अपनाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन पर खतरनाक स्ट्राइक्स लगाईं और पहले राउंड में नॉकआउट फिनिश के बहुत करीब आ गई थीं।

मगर दूसरे राउंड में मैच का रुख बदला हुआ नजर आया क्योंकि ली ने ग्राउंड फाइटिंग में उनपर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया था।

स्टैम्प को चाहे हार मिली, लेकिन शानदार प्रदर्शन ने उनके फैनबेस में काफी इजाफा कर दिया था। आगे चलकर उस मैच को ONE में 2022 की MMA फाइट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

दोबारा टॉप पर पहुंचने का सफर

https://www.instagram.com/p/CslMwYTtzP5/

उसके बाद 25 वर्षीय एथलीट काफी व्यस्त रही हैं। वो अभी तक MMA में 2 और किकबॉक्सिंग में एक जीत दर्ज कर चुकी हैं।

पिछले साल सितंबर में स्टैम्प ने जिहिन राडज़ुआन के खिलाफ शानदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक और एक यादगार एल्बो की मदद से जीत हासिल की थी।

वहीं ONE के अमेरिका में हुए डेब्यू इवेंट में स्टैम्प ने खतरनाक बॉडी किक लगाकर अमेरिकी स्टार अलीस एंडरसन को नॉकआउट किया था। उन्होंने फैंस के अलावा पूरे एटमवेट डिविजन को भी याद दिलाया कि उनकी स्ट्राइकिंग कितनी खतरनाक है।

इस जीत ने उन्हें डिविजन की रैंकिंग्स में पहले स्थान पर पहुंचाया और साथ ही 30 सितंबर को #2 रैंक की कंटेंडर हैम सिओ ही के खिलाफ अंतरिम वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी दिलाया, जिसमें जीत दर्ज कर वो 3-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकती हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35