स्टैम्प फेयरटेक्स ने 3 राउंड तक चले बेहतरीन मुकाबले में जिहिन राडज़ुआन को हराया

Stamp Fairtex lands a beautiful right hand at ONE Fight Night 2

स्टैम्प फेयरटेक्स ने शनिवार, 1 अक्टूबर को 15 मिनट तक चले जबरदस्त मुकाबले में मलेशियाई सनसनी जिहिन राडज़ुआन को हराकर टॉप एटमवेट कंटेंडर के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

हालांकि, ये 120.75 पाउंड कैचवेट MMA मुकाबला था, जिसमें थाई मेगास्टार ने #5 रैंक की कंटेंडर के शुरुआती दबाव से उबरते हुए बाजी पलट दी और ONE Fight Night 2: Xiong vs. Lee III में सर्वसम्मत निर्णय के जरिए जीत हासिल कर ली।

Stamp Fairtex Jihin Razzuan ONE on Prime Video 2 1920X1280 45

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में दोनों एथलीट्स पहले राउंड की शुरुआत से ही एक-दूसरे को बाहर करने के लिए दृढ़ नजर आ रही थीं। हालांकि, जिहिन ने जल्द ही गियर बदल लिया। वो अपनी विरोधी को सर्कल वॉल तक ले गईं और टेकडाउन के मौके तलाशने लगीं।

स्टैम्प ने उनकी इस चाल को भांपते हुए थोड़े-बहुत काउंटर किए और स्लाइड करके माउंट पोजिशन में आ गईं। एक बार मलेशियाई एथलीट से बच निकलने के बाद उन्होंने फिर से टेकडाउन की तलाश शुरू कर दी। अपने भरसक प्रयासों के बावजूद जिहिन अपना दबदबा नहीं बना पाईं।

Stamp Fairtex Jihin Razzuan ONE on Prime Video 2 1920X1280 44

दूसरे राउंड की शुरुआत में फिर से दोनों एथलीट्स एक-दूसरे पर स्ट्राइक के साथ टूट पड़ीं। “शैडो कैट” ने तेज-तर्रार पंच और लो किक्स चलाईं, जबकि स्टैम्प ने इनका भी करारा जवाब दिया।

जैसे ही जिहिन आगे बढ़ने वाली थीं, तभी पटाया की एथलीट ने उन्हें एक तगड़ा राइट हैंड लगाकर गहरा नुकसान पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने मलेशियाई एथलीट पर नी से हमले किए और उन पर पूरी तरह से नियंत्रण हासिल कर लिया।

स्टैम्प ने उस राउंड का ज्यादातर समय पीछे से हमला करते हुए बिताया, लेकिन मलेशियाई एथलीट के तगड़े डिफेंस के चलते वो इस पोजिशन से बच निकलीं और दूसरे राउंड को शानदार तरीके से खत्म किया।

मुकाबले का निर्णायक क्षण तीसरे राउंड की शुरुआत में तब आया, जब स्टैम्प ने अपनी लेफ्ट एल्बो Ultimate MMA Academy की प्रतिनिधि के चेहरे पर मार दी, जिससे वो धराशाई होकर मैट पर गिर पड़ीं।

इसे देखते ही स्टैम्प तेजी से ग्राउंड पर गईं और उन पर एल्बोज़ की बौछार करके अपना काम पूरा करने की कोशिश की, लेकिन फिर भी मजबूत “शैडो कैट” डटी रहीं।

एक देर से लगाए गए आर्मबार ने स्टैम्प को कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया, लेकिन Fairtex प्रतिनिधि ने इसका जवाब अपने नी बार से दिया। जिहिन समझदारी से तकनीक का इस्तेमाल करते हुए इस सबमिशन के प्रयास से बच निकलीं, जिसके बाद दोनों एथलीट्स ने मैट पर शानदार जवाबी कार्रवाई करते हुए मुकाबले को पूरा किया।

अंत में स्टैम्प को जजों ने एक शानदार जीत से सम्मानित किया, जिससे उनका रिकॉर्ड बढ़कर 9-2 हो गया। साथ ही एंजेला ली के ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल को भविष्य में चुनौती देने का उनका दावा भी और मजबूत हो गया है।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.