अर्जन भुल्लर ने मालिकिन के लिए कहा: ‘चैंपियनशिप मैच में जीत मेरी ही होगी’

Arjan Bhullar after winning ONE world championship

इस साल मई महीने में नए ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अर्जन “सिंह” भुल्लर अपने अगले चैलेंजर का इंतज़ार कर रहे थे।

लेकिन अब उनका इंतज़ार खत्म हो गया है।

बीते शुक्रवार, 24 सितंबर को ONE: REVOLUTION में अपराजित रूसी स्टार एनातोली “स्लेदकी” मालिकिन ने ईरानी एथलीट अमीर अलीअकबरी को पहले राउंड में नॉकआउट कर टाइटल शॉट हासिल किया था।

भुल्लर भारत के सबसे पहले मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन हैं और उन्होंने भी एनातोली vs अलीअकबरी मैच को करीब से देखा। उन्होंने मालिकिन के गेम को परखा है और उन्हें कुछ कमजोरियां भी नजर आई हैं।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में “सिंह” ने रूसी स्टार के अलीअकबरी के खिलाफ प्रदर्शन, “स्लेदकी” के बारे में बात की और साथ ही अपने चैलेंजर को संदेश भी दिया है।

ONE Championship: एनातोली और अमीर अलीअकबरी के मैच को देखकर आपके मन में क्या विचार आया?

अर्जन भुल्लर: मेरे हिसाब से वो अच्छी और मनोरंजक फाइट रही, लेकिन एकतरफा साबित हुई। एक फैन के तौर पर मुझे मैच को देख कर मजा आया। अलीअकबरी को मुंह चलाना बहुत पसंद है, वहीं एनातोली सब्र से काम लेते हैं और दिलचस्प इंसान हैं। इसलिए मैं इस फाइट को देखने को उत्साहित था।

ONE: एनातोली ने उन्हें नॉकआउट कर आपके खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल किया है। उनके प्रदर्शन के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

भुल्लर: एनातोली फाइट को स्टैंड-अप गेम में बनाए रखने में सफल रहे, वहीं अलीअकबरी का स्टैंड-अप गेम कुछ खास अच्छा नहीं है, इसी कारण एनातोली को जीत मिल सकी। उनकी स्टैंड-अप स्किल्स पर भी मैंने करीब से नजर बनाई हुई थी।

आमतौर पर वो टेकडाउन करने में जल्दबाजी दिखाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अलग रणनीति अपनाकर जीत हासिल की। मगर अब उनका सामना मुझसे होना है और मैं अलीअकबरी नहीं हूं। उनके गेम में मुझे कमजोरियां नजर आई हैं और उनका फायदा उठाने को बेताब हूं।

Scenes from the ONE Heavyweight World Title fight between Arjan Bhullar and Brandon Vera at ONE: DANGAL on 15 May

ONE: एनातोली का रिकॉर्ड 10-0 है। क्या ये रिकॉर्ड आपके खिलाफ मैच के लिए उन्हें ज्यादा प्रोत्साहन दे सकता है?

भुल्लर: एनातोली का रिकॉर्ड 10-0 है और मेरा 11-1 है। कुछ समय पहले मैं भी अपराजित था इसलिए मैं जानता हूं कि वो अभी कैसा महसूस कर रहे होंगे। यहां तक कि जब मुझे सबमिशन से हार मिली, उस समय भी मैंने अपने विरोधी को खूब क्षति पहुंचाई थी।

इस रिकॉर्ड के आधार पर उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा, लेकिन मेरा रिकॉर्ड भी करीब-करीब उनके समान है और मैं उन्हें खुद से बेहतर नहीं मानता।

मैंने अपने गेम में सुधार किया है, जो शायद वो नहीं कर पाएंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका गेम परफेक्ट है। मैं उन्हें एक कठिन प्रतिद्वंदी मानता हूं और उनका रिकॉर्ड भी इस बात को साबित करता है। इसलिए मैं उनकी कठिन चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।

ONE: इस मैच के लिए खुद को किस तरह तैयार करेंगे?

भुल्लर: मैं हमेशा की तरह इस बार भी पहले जैसी ट्रेनिंग करूंगा। मेरी टीम बदली नहीं है, मेरे पास ऐसे ट्रेनिंग पार्टनर्स हैं जिनका स्टाइल एनातोली से काफी मेल खाता है। मैंने अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

मैंने ONE से डील साइन करने के साथ ही कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी थी और उनके साइन करने के बाद भी ट्रेनिंग जारी रखी। मैं अपनी वर्ल्ड टाइटल डिफेंस फाइट को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

ONE: क्या एनातोली को कोई खास संदेश देना चाहेंगे?

भुल्लर: उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। अमीर अलीअकबरी के मुंह को बंद करने का यही सबसे अच्छा तरीका था।

लेकिन उनकी और मेरी स्किल्स का कोई मेल नहीं है, मेरा इस खेल के प्रति जुनून मुझे सफलता दिलाता है और उनकी मानसिकता भी मुझसे बहुत अलग है।

मैं शॉर्टकट नहीं लेता, लंबी और कठिन राह चुनता हूं। मैं उनके जितना कठोर नहीं हूं और ना ही उनकी तरह स्थिर हूं इसलिए उन्हें इस बार अपने करियर की सबसे कठिन चुनौती का सामना करना होगा।

ONE: क्या इस वर्ल्ड टाइटल फाइट की भविष्यवाणी करना चाहेंगे?

भुल्लर: मैच कई दिशाओं में आगे बढ़ सकता है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि फाइट आखिरी राउंड तक चलेगी। इस मुकाबले में जीत मेरी ही होगी और उनका हाल बुरा होगा।

Arjan Bhullar fights Anatoly Malykhin

ये भी पढ़ें: ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री के कंटेंडर्स के बारे में जानिए

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs