झांग लिपेंग ने शिन्या एओकी को चुनौती दी, जवाब में मिली चेतावनी

Could Zhang Lipeng fight Shinya Aoki next?

एशिया के 2 सबसे बेहतरीन लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स के बीच एक नई प्रतिद्वंदिता की शुरुआत हो चली है।

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

पिछले कुछ हफ्तों से चीन के उभरते हुए स्टार “द वॉरियर” झांग लिपेंग, पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और अब #2 रैंक के कंटेंडर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ मैच की इच्छा जताते आए हैं।

अब ONE: BATTLEGROUND II में पूर्व लाइटवेट किंग एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को सर्वसम्मत निर्णत से हराने के बाद “द वॉरियर” ने दोबारा जापानी लैजेंड को चुनौती दी है।

सोशल मीडिया के जरिए झांग ने कहा, “मैं अगले मैच में शिन्या एओकी से भिड़ना चाहता हूं। मुझे वो पसंद हैं और उनकी फाइट्स को मैं बहुत इंजॉय करता हूं। मैं उनका बड़ा फैन हूं।”

“शिन्या एओकी, मैं आपके साथ फाइट चाहता हूं। क्या आपको चुनौती स्वीकार है?”

“टोबीकन जुडन” ने भी प्रतिक्रिया देने में ज्यादा देर नहीं लगाई।

एओकी ने झांग के सम्मान भरे शब्दों का आदर किया, लेकिन उन्होंने “द वॉरियर” की चुनौती को अभी स्वीकार नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने स्थिति के हिसाब से अपना विरोधी चुनने की सलाह दी है।

एओकी ने कहा, “झांग लिपेंग, मेरे प्रति सम्मान प्रकट करने का धन्यवाद और मुझे खुशी है कि तुम मेरे फैन हो।”

“तुम मेरे साथ फाइट करना चाहते हो? फिलहाल के लिए मैं तुम्हें सलाह देना चाहूंगा कि अपना विरोधी चुनने के लिए दोबारा विचार करो। ONE में कई अन्य बेहतरीन फाइटर्स मौजूद हैं, वो मेरी तरह बुरी बातें नहीं बोलते। यहां कई अच्छे फाइटर्स हैं, तुम्हें उन्हें अपने रोल मॉडल के रूप में देखना चाहिए। तुम उनसे फाइट करोगे तो भी मुझे अच्छा लगेगा।”

Former ONE Lightweight World Champion Shinya Aoki sits on the ramp following his win over Honorio Banario

ये मैच होगा या नहीं, ये तो समय ही बताएगा। ज्यादा जानकारी पाने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, फोलायंग vs झांग

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4