फोलायंग के खिलाफ मैच से पहले झांग ने ली और एओकी से मैच की इच्छा जताई

Zhang Lipeng studio 1200X800 768x512

“द वॉरियर” झांग लिपेंग ONE Championship में कुछ बड़ा हासिल करने के इरादे से आए हैं।

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II के मेन इवेंट में चीनी स्टार पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग का सामना करेंगे।

 

झांग ने कहा, “मैं खुद को परखना चाहता हूं। सबसे अच्छी बात ये है कि ONE Championship में दुनिया के कई बेस्ट एथलीट्स मौजूद हैं।”

“रैंकिंग्स में टॉप 5 कंटेंडर्स के बीच कॉम्पिटिशन लेवल बहुत ऊंचा है, फिर भी मुझे भरोसा है कि मेरी स्किल्स और अनुभव मुझे टॉप पर जरूर पहुंचाएगा।”

उनका MMA रिकॉर्ड 30-11-2 का है और पिछले 24 मैचों में से 21 में जीत हासिल की है।

अगर वो फिलीपीनो एथलीट को हराने में सफल रहे तो वो ग्लोबल स्टेज पर अपने अगले सपने को पूरा करने की तैयारियों में जुट जाएंगे।

झांग ने कहा, “मैं हर डेढ़ या 2 साल में अपने लिए नया लक्ष्य तैयार करता हूं और इस बार मैं ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना चाहता हूं।”

अपने प्रोमोशनल डेब्यू से पहले उन्होंने उन एथलीट्स के नाम लिए हैं, जिनका वो भविष्य में सामना करना चाहते हैं।

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ‘द वॉरियर’ ली

MMA fighter Christian Lee with the ONE Championship belt

झांग मानते हैं कि मौजूदा लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन को हराना सबसे मुश्किल काम है।

चीनी फाइटर ने कहा, “क्रिश्चियन ली ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।”

“शुरुआत में मैंने नहीं सोचा था कि वो इतने ताकतवर होंगे, लेकिन उनके सायिद सायिद हुसैन अर्सलानअलीएव के खिलाफ मैच को देखकर मेरा उन्हें देखने का नजरिया बदला। उन्होंने मैच का कंट्रोल अपने पास रखते हुए स्टैंड-अप गेम में बढ़त बनाई, ग्राउंड स्ट्राइक्स लगाईं और रेसलिंग भी की। उनके उस मैच ने मुझे बहुत प्रभावित किया।”

खुद में लगातार सुधार करते रहने से ही ली अपने विरोधियों से बेहतर साबित होते आए हैं। चीनी एथलीट मानते हैं कि ली ने हर मैच के बाद खुद में सुधार किया है।

झांग ने कहा, “उन्होंने एक-एक कर अपने गेम में कई अलग तरह के मूव्स को जोड़ा है।”

“मैंने उनका टिमोफी नास्तुकिन के साथ मैच देखा, जिसमें उन्हें 2 मिनट से भी कम समय में तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली। किसी ने नहीं सोचा था कि बाउट इतनी जल्दी समाप्त हो जाएगी क्योंकि टिमोफी आसानी से हार नहीं मानते।

“अगर मुझे कल ही वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिल जाए तो मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा, क्योंकि अभी मैं हर तरह की चुनौती के लिए तैयार हूं। मैं लंबे समय से क्रिश्चियन को फॉलो कर रहा हूं, मैंने खुद को तकनीकी तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया है।”



#2 शिन्या ‘टोबीकन जुडन’ एओकी

Pictures from the fight between Eduard Folayang and Shinya Aoki from "ONE on TNT IV"

झांग ने जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के खिलाफ भी मैच की इच्छा जाहिर की है।

उन्होंने बताया, “ONE को जॉइन करने का एक कारण ये भी रहा कि मेरे सबसे पसंदीदा एथलीट्स में से एक यहां फाइट करता है, वो भी मेरी वेट कैटेगरी में।”

“मैं एक दिन शिन्या का सामना करना चाहता हूं। वर्ल्ड चैंपियन बनने के अलावा एओकी के खिलाफ मैच भी मेरे सपनों में से एक है।”

चीनी एथलीट एक सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं और इसी खतरनाक ग्राउंड गेम के जरिए उन्होंने 14 बार अपने विरोधियों को टैप आउट करने पर मजबूर किया है। इसलिए महान ग्रैपलर्स में से एक के खिलाफ मैच उनके लिए सम्मान की बात होगी।

उन्होंने कहा, “मैं शिन्या एओकी को उनके करियर के शुरुआती दिनों से MMA इवेंट्स में परफॉर्म करते देखता आ रहा हूं, उन्हें बहुत अनुभव हासिल है।”

“मुझे ग्राउंड तकनीक और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु पसंद है और इन दोनों में वो अच्छे हैं। उनके 80% फिनिश सबमिशन से आए हैं।”

आगे की राह आसान नहीं

Christian Lee defeats Saygid Guseyn Arslanaliev at ONE CENTURY DC DUX_1202.jpg

GP Mixed Martial Arts टीम के स्टार ली और एओकी पर निशाना साधे हुए हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो डिविजन के अन्य टॉप कंटेंडर्स को नजरंदाज कर रहे हैं।

झांग ने कहा, “रैंकिंग्स में सभी टॉप-5 फाइटर्स शानदार एथलीट्स हैं और सभी अपने-अपने क्षेत्र में महारत रखते हैं।”

“अर्सलानअलीएव रेसलिंग में अच्छे हैं, मैं उन्हें उस समय से जानता हूं जब हम थाईलैंड में साथ ट्रेनिंग करते थे। टिमोफी आसानी से हार नहीं मानते और ओक रे यूं का स्टैंड-अप गेम बेहतरीन है।

“मैं जानता हूं कि आगे बढ़ना आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे भरोसा है कि मैं जरूर टॉप 5 कंटेंडर्स में से एक बनूंगा।”

“द वॉरियर” जानते हैं कि अपने सपनों को पूरा करने से पहले उन्हें ONE: BATTLEGROUND II की बड़ी चुनौती से पार पाना होगा और इस मैच में जीत दर्ज कर वो डिविजन के सभी एथलीट्स को चेतावनी दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “अगर मैंने अपने ONE Championship डेब्यू में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन फोलायंग को हराया तो डिविजन के सभी फाइटर्स को ये मेरी चेतावनी होगी।”

ये भी पढ़ें: ‘कभी हार मत मानो’: फोलायंग को झांग पर बड़ी जीत की उम्मीद

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19