एमिलबेक ऊलू को हराकर लाइटवेट रैंकिंग्स में प्रवेश करना चाहते हैं झांग लिपेंग

Zhang Lipeng Eduard Folayang BATTLEGROUNDII 1920X1280 14 768x512

“द वॉरियर” झांग लिपेंग ने पिछले साल धमाकेदार अंदाज में अपना ONE Championship डेब्यू किया था। अब वो ग्लोबल स्टेज पर अपने दूसरे मैच को भी यादगार बनाना चाहते हैं।

शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में चीनी एथलीट अपने पुराने दोस्त रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू से भिड़ेंगे।

Ruslan Emilbek Uulu faces Zhang Lipeng at ONE: ONLY THE BRAVE

चीन में झांग ने एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के तौर पर खूब सफलता प्राप्त की और उसी शानदार मोमेंटम को साथ लिए उन्होंने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को हराया था।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में चीनी एथलीट इस बार बेहतर अंदाज में जीत दर्ज करते हुए टॉप-5 में शामिल होना चाहेंगे, लेकिन एमिलबेक ने भी अपने लिए बड़ा टारगेट सेट किया हुआ है।

“स्नो लैपर्ड” के लिए ONE के फेदरवेट डिविजन में शुरुआत बेहद संघर्षपूर्ण रही, लेकिन उससे एक डिवीजन ऊपर आने के बाद उन्होंने शानदार लय हासिल कर ली है। 31 वर्षीय स्टार ने पीटर “द आर्केंजल” बस्ट को हराया और जानते हैं कि एक अन्य बड़ी जीत उन्हें रैंकिंग्स में प्रवेश दिला सकती है।

मगर झांग मानते हैं कि उनकी स्किल्स बहुत ऊंचे लेवल की हैं। ONEFC.com को दिए इंटरव्यू में “द वॉरियर” ने बताया कि क्यों उन्हें अपने पुराने दोस्त पर जीत मिलनी चाहिए और साथ ही तीन लाइटवेट फाइटर्स को चुनौती भी दी है।

ONE Championship: अपने डेब्यू मैच में आपने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड फोलायंग को हराया। डेब्यू में इतनी बड़ी जीत के बाद कैसा महसूस हुआ?

झांग लिपेंग: डेब्यू मैच में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पर जीत वाकई में गर्व का विषय रहा। पहला मैच हमेशा अहम होता है, जिसमें शानदार प्रदर्शन कर मैंने ONE के बॉस को अपनी स्किल्स से वाकिफ कराया।

मगर अगली कुछ फाइट्स बहुत महत्वपूर्ण होंगी और रैंकिंग्स के टॉप-5 में आने के लिए मुझे लगातार जीत दर्ज करनी होंगी। ऐसा करते हुए ही मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप के करीब पहुंच पाऊंगा।

ONE: क्या वो मैच आपके प्लान के हिसाब से आगे बढ़ा?

झांग: जब मुझे पता चला कि मेरा सामना पूर्व चैंपियन से होने वाला है, तब मैंने 3 राउंड तक फाइटिंग के लिए खुद को तैयार किया था। मुझे पता था कि उनका ग्राउंड गेम अच्छा नहीं है इसलिए मैं टेकडाउन करते हुए उन्हें फिनिश करना चाहता था, लेकिन फोलायंग ने अच्छे ढंग से खुद को डिफेंड किया और मैच का परिणाम जजों के स्कोरकार्ड्स से आया।

ONE: उस फाइट के बाद आपने शिन्या एओकी को ललकारा और उन्होंने आपको चैलेंज के बारे में दोबारा सोचने के लिए कहा है। इसके जवाब में क्या कहना चाहेंगे?

झांग: मुझे दोबारा सोचने की जरूरत नहीं है। मैं डिविजन में सभी फाइटर्स से भिड़ना चाहता हूं। शायद शिन्या एओकी मेरी चुनौती से अपमानित महसूस करेंगे क्योंकि मैंने अभी तक ONE में केवल एक ही मैच जीता है।

वो टॉप-लेवल के फाइटर हैं इसलिए मैं उनका सामना करना चाहता हूं। मैंने उनके मैच देखे हैं और जानता हूं कि उनका रेसलिंग और जिउ-जित्सु गेम जबरदस्त है। मैं पिछले 10 साल से ज्यादा समय से इस खेल से जुड़ा हूं और खुद को अहसास कराना चाहता हूं कि उनके जैसे वर्ल्ड-क्लास एथलीट के खिलाफ फाइट करने पर कैसा महसूस होता है।

ONE: आपने क्रिश्चियन ली और एडी अल्वारेज़ के खिलाफ फाइट करने की इच्छा भी जाहिर की थी। क्या आप अभी भी उन्हें चुनौती देना चाहते हैं?

झांग: क्रिश्चियन पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं इसलिए मैं जरूर उनके साथ फाइट करना चाहूंगा।

अल्वारेज़ भी पूर्व चैंपियन रहे हैं और उनके फेम के कारण मैं उन्हें चुनौती देना चाहता हूं। मैं उनका बड़ा फैन हूं। मैं शिन्या एओकी के अलावा इन दोनों एथलीट्स का भी सामना करना चाहता हूं।

ONE: अब आपका साना रुसलान एमिलबेक ऊलू से होगा। उनके बारे में क्या कहना चाहेंगे?

झांग: उन्होंने चीन में काफी ज्यादा फाइटिंग की है और अभी तक अपराजित रहे हैं। हम दोनों ने शिआन फिजिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग की है इसलिए मैं उनका साथी भी हूं और मैं उनके प्रदर्शन से बहुत प्रभावित भी हुआ हूं।

ONE: रुसलान का पीटर बस्ट के खिलाफ मैच जबरदस्त रहा। उनकी ग्रैपलिंग के बारे में क्या कहना चाहेंगे और क्या आप मानते हैं कि वो ग्रैपलिंग में आपको मात दे सकते हैं?

झांग: उनके 3 राउंड के मैच को देखने के बाद मुझे पता चला कि उनके पास ज्यादा तकनीक नहीं हैं। वो जल्दबाजी कर रहे थे और अपने विरोधी को टेकडाउन करने के बाद भी ज्यादा प्रभावशाली अटैक्स नहीं कर पाए। इसलिए उन्हें ग्राउंड गेम में मेरे ऊपर बढ़त नहीं मिलेगी।

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

ONE: आपके हिसाब से मैच किस दिशा में आगे बढ़ेगा?

झांग: पिछली बार की तरह इस बार भी मैं 3 राउंड्स की फाइट के लिए तैयार हूं। अगर फाइट मेरे प्लान के अनुसार आगे बढ़ी तो मैं उन्हें पहले या दूसरे राउंड में नॉकआउट करने वाला हूं।

ONE: अगर इस मैच में जीत मिली तो अगली फाइट किसके खिलाफ चाहेंगे?

झांग: इस मैच के बाद मुझे 2 फाइट्स का अनुभव हो जाएगा इसलिए अभी ज्यादा आगे के बारे में सोचना गलत होगा। मगर मैं शिन्या एओकी को तब तक चैलेंज करता रहूंगा, जब तक वो मेरी चुनौती को स्वीकार नहीं कर लेंगे।

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

ONE: लिन हेचीन ने आपके साथ ट्रेनिंग की है। उनके साथ ट्रेनिंग करने के बारे में क्या सोचते हैं और क्या आपको लगता है कि वो इस खेल के टॉप पर पहुंच सकती हैं?

झांग: वो बहुत कड़ी मेहनत करती हैं और उनका स्टैंड-अप गेम बहुत खतरनाक है, लेकिन रेसलिंग और ग्राउंड गेम उनकी कमजोरी है। मगर खुद में सुधार करते हुए वो टॉप-5 रैंकिंग्स में शामिल हो सकती हैं।

ONE: क्या किसी अन्य चीनी एथलीट ने आपको प्रभावित किया है?

झांग: टांग काई और शी वेई, दोनों ही लगातार मैचों को नॉकआउट से जीतते आए हैं। पिछली बार मैं और शी वेई एक ही कार्ड का हिस्सा थे और मैंने उनसे इतने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की थी। दोनों चैंपियन बनने की काबिलियत रखते हैं इसलिए फैंस को उनके एक्शन को जरूर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मिनोवा का मानना है कि वो ब्रूक्स को कई तरीकों से हरा सकते हैं

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.