3 बड़ी बातें जो हमें ONE: ONLY THE BRAVE से पता चलीं

Jo Nattawut Chingiz Allazov ONLY THE BRAVE 1920X1280 12 768x512

शुक्रवार, 28 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: ONLY THE BRAVE में जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

इवेंट में 9 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और ONE Super Series किकबॉक्सिंग बाउट्स में बहुत करीबी मुकाबले और कई धमाकेदार फिनिश भी देखे गए।

इसलिए यहां आप जान सकते हैं उन 3 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: ONLY THE BRAVE से पता चली हैं।

#1 किकबॉक्सिंग के सबसे बड़े टूर्नामेंट का फाइनल मैच तय हुआ

ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री में शुरू से धमाकेदार एक्शन देखने को मिला है और अब 2 एथलीट्स ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश पा लिया है।

कुछ महीने पहले #4 रैंक के फेदरवेट कंटेंडर चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव ने क्वार्टरफाइनल में सैमी “AK47” सना को पहले राउंड में नॉकआउट से फिनिश किया और अब सेमीफाइनल में उन्होंने स्मोकिन जो नाटावट को भी उसी अंदाज में हराया है।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में इस जीत के साथ वो फाइनल में पहुंच गए हैं और सिल्वर बेल्ट जीतने के लिए अब उन्हें सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग की चुनौती को पार करना होगा।

मेन इवेंट में #3 रैंक के कंटेंडर “किलर किड” की भिड़ंत ट्रायलॉजी बाउट में अपने पुराने प्रतिद्वंदी डेविट कीरिया से हुई। थाई लैजेंड ने जॉर्जियाई एथलीट पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर “चिंगा” के साथ फाइनल में प्रवेश पाया है।

ONE Championship के 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ONE X का आयोजन किया जाएगा और अब ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग ग्रां प्री का फाइनल मैच भी इसी इवेंट में होगा। ये पहली बार नहीं है जब सिटीचाई और अलाज़ोव आमने-सामने होंगे। इससे पहले 2014 में थाई एथलीट, अलाज़ोव को हरा चुके हैं। मगर पिछले 8 साल में दोनों में बहुत बदलाव आए हैं और अलाज़ोव की नॉकआउट स्ट्रीक उन्हें बहुत खतरनाक एथलीट साबित करती है।

#2 “द वॉरियर” ने लाइटवेट डिविजन को सावधान किया

चीनी एथलीट “द वॉरियर” झांग लिपेंग ने पिछले साल ONE: BATTLEGROUND II में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व लाइटवेट किंग एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया था।

इस शुक्रवार उन्होंने रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू को केवल 32 सेकंड में नॉकआउट कर दिखा दिया है कि वो लाइटवेट डिविजन के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं।

31 वर्षीय KLF चैंपियन मानते हैं कि उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में प्रवेश मिलना चाहिए, लेकिन ऐसा करना उनके लिए आसान नहीं होगा क्योंकि लाइटवेट डिविजन में पहले ही दागी अर्सलानअलीएव, टिमोफी नास्तुकिन और यूरी लापिकुस जैसे खतरनाक कंटेंडर्स मौजूद हैं।

दूसरी ओर, “द वॉरियर” ने दिखाया है कि उनकी स्ट्राइक्स फाइट को किसी भी क्षण फिनिश करने की काबिलियत रखती हैं। उन्हें ONE: ONLY THE BRAVE में बोनस भी मिला है, जिससे उनका नाम इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

#3 स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब पहुंचे ब्रूक्स

#3 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स ने अपनी वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग के दम पर रैंकिंग्स में चौथे स्थान पर मौजूद हिरोबा मिनोवा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

जापानी स्टार के खिलाफ जीत के बाद “द मंकी गॉड” ने ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ को ललकारा है। अमेरिकी एथलीट कई बार पैचीओ के खिलाफ मैच की इच्छा जाहिर कर चुके हैं और पिछले साल अपने ONE डेब्यू में पैचीओ के टीम मेंबर लिटो “थंडर किड” आदिवांग को भी हराया था।

पिछले शुक्रवार धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ब्रूक्स ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट के एक कदम करीब पहुंच गए हैं, लेकिन अभी उन्हें टाइटल शॉट मिलने की कोई गारंटी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि टॉप रैंक के कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने को उनसे पहले चैंपियनशिप मैच दिया जा सकता है।

मगर अमेरिकी एथलीट के अभी तक के प्रदर्शन को देखते हुए सभी मार्शल आर्ट्स फैंस देखना चाहेंगे कि वो वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कैसा प्रदर्शन करते हैं। दोनों एथलीट्स में टैलेंट की कोई कमी नहीं है इसलिए ONE में इनकी भिड़ंत बिना कोई संदेह यादगार साबित होगी।

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty