हिरोबा मिनोवा पर जीत के बाद जैरेड ब्रूक्स ने जोशुआ पैचीओ को ललकारा

Hiroba Minowa Jarred Brooks ONLY THE BRAVE 1920X1280 43 768x512

शुक्रवार, 28 जनवरी को ONE: ONLY THE BRAVE में तीसरे रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स एक और बड़ी जीत दर्ज कर टॉप पर पहुंचने की ओर अग्रसर हो चले हैं।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में अमेरिकी ग्रैपलिंग स्टार ने #4 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा को मात दी।

इस मैच से पूर्व अमेरिकी एथलीट ने वादा किया था कि वो 23 वर्षीय जापानी एथलीट को सबक सिखाने वाले हैं और शुरुआत से ही उन्होंने ऐसा करने पर ध्यान दिया।

“द मंकी गॉड” कुछ ही देर में अच्छी लय प्राप्त कर चुके थे इसलिए उन्हें दमदार पंच, ओवरहैंड और राइट क्रॉस लगाने में भी आसानी हुई।

मिनोवा ने उसके बाद ब्रूक्स के शॉट्स से बचते हुए अपने विरोधी के बाएं पैर को पकड़कर टेकडाउन करने की कोशिश की, मगर 28 वर्षीय अमेरिकी एथलीट ने तेजी दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया।

“द मंकी गॉड” के आक्रामक स्वभाव से बच पाना मुश्किल था। उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल करने के बाद खतरनाक अंदाज में ग्राउंड-एंड पाउंड अटैक किया। The Mash Team के एथलीट ने उसके बाद कई दमदार एल्बोज़ लगाईं, जिसने मिनोवा की आंख को चोटिल कर दिया।

साफ नजर आने लगा था कि ग्राउंड गेम में ब्रूक्स बेहतर हैं और पहले राउंड के अंत से कुछ सेकंड पहले ही अमेरिकी एथलीट ने गिलोटीन चोक लगाया, लेकिन राउंड खत्म होने के कारण मिनोवा फिनिश होने से बच गए।

Hiroba Minowa Jarred Brooks ONLY THE BRAVE 1920X1280 47

दूसरे राउंड की शुरुआत भी उसी अंदाज में हुई, जहां ब्रूक्स ने जोरदार राइट हैंड लगाकर STF टीम के स्टार को झकझोर दिया।

मिनोवा भी हार मानने को तैयार नहीं थे इसलिए उन्होंने “द मंकी गॉड” पर दमदार स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं।

मिनोवा का ये फैसला गलत साबित होने वाला था क्योंकि ब्रूक्स ने उनकी किक को पकड़कर नीचे गिरा दिया। 28 वर्षीय एथलीट ने टॉप पोजिशन में रहकर कई दमदार स्ट्राइक्स की मदद से मिनोवा पर साइड कंट्रोल प्राप्त करने की कोशिश की।

जापानी एथलीट ने बच निकलने का प्रयास, लेकिन इस दौरान अपनी बैक अमेरिकी स्टार की तरफ कर बैठे। ब्रूक्स ने अपने विरोधी की गर्दन को जकड़ते हुए नी स्ट्राइक्स लगाईं और राउंड का अंत उनके ग्राउंड अटैक के साथ हुआ।

तीसरे राउंड की शुरुआत में मिनोवा पर थकान हावी होने लगी थी, वहीं ब्रूक्स के पास अभी काफी एनर्जी बची थी। इस बीच उनके 2 लीड हैंड्स और राइट क्रॉस के प्रभाव से मिनोवा को दो कदम पीछे जाना पड़ा।

“द मंकी गॉड” ने उसके बाद प्रतिद्वंदी को अपनी वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग से अवगत कराया और 2 जबरदस्त स्लैम लगाते हुए फाइट को ग्राउंड पर लाए। दूसरे स्लैम के लगने के बाद जापानी फाइटर के पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं था।

ब्रूक्स ने टॉप पोजिशन में रहकर अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाना जारी रखा, मगर मिनोवा उनसे बच निकलने का हर संभव प्रयास कर रहे थे।

स्टैंड-अप गेम में जापानी एथलीट को पेट के हिस्से पर नी-स्ट्राइक का प्रभाव झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार ना मानते हुए मैच के अंतिम क्षणों में 2 जम्पिंग नी लगाईं।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद तीनों जजों ने ब्रूक्स के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 18-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है और ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल करने के करीब भी आ गए हैं।

ब्रूक्स ने जीत दर्ज करने के बाद ONE Championship के कमेंटेटर मिच चिल्सन से कहा कि इस डिविजन में उन्हें कोई नहीं हरा सकता। इसके साथ ही उन्होंने पैचीओ को भी चुनौती दी।

अमेरिकी एथलीट ने एक डिविजन ऊपर जाने की इच्छा भी जताई है।

ब्रूक्स ने कहा, “जोशुआ पैचीओ, मेरी चुनौती के लिए तैयार रहना। मैं तुम्हें वैसे ही हराऊंगा, जैसे हिरोबा को हराया है। मुझे इस डिविजन में कोई नहीं हरा सकता, बोकांग मासूनयाने और तुम भी नहीं।”

“मैं फ्लाइवेट डिविजन में एंट्री लेने के लिए भी तैयार हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5