कीरिया को हराकर सिटीचाई ने ग्रां प्री के फाइनल में जगह बनाई

Sitthichai Sitsongpeenong Davit Kiria ONLY THE BRAVE 1920X1280 48 768x512

सिटीचाई “किलर किड” सिटसोंगपीनोंग ने ONE: ONLY THE BRAVE में बड़ी जीत दर्ज कर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है।

शुक्रवार, 28 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में #3 रैंक के कंटेंडर ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में डेविट कीरिया को सर्वसम्मत निर्णय से मात दी।

सिटीचाई और कीरिया एक-दूसरे से अच्छी तरफ वाकिफ हैं और थाई एथलीट पहले भी कीरिया को 2 बार हरा चुके थे। इसलिए “किलर किड” को इस मैच में मानसिक बढ़त भी हासिल रही।

पहले राउंड में जब भी कीरिया किक्स लगाने की कोशिश करते, तभी सिटीचाई अपने पैर को पीछे की ओर खींच लेते। उन्होंने कीरिया के पंचों के खिलाफ भी शानदार तरीके से डिफेंस किया और उनका जबरदस्त डिफेंसिव गेम साबित कर रहा था कि वो इस खेल में महारत रखते हैं।

अटैक के लिए भी उन्होंने परफेक्ट गेम प्लान बनाया हुआ था। Sitsongpeenong टीम के स्टार ने पहले लेफ्ट किक्स लगाकर अटैक किया, जिनके लैंड होने की आवाज स्टेडियम में गूंज रही थी। उसके बाद उन्होंने कुछ नी स्ट्राइक्स भी लगाईं।

Sitthichai fights Davit Kiria

थाई लैजेंड ने कीरिया के मिडसेक्शन पर शॉट लगाया, जिसने जॉर्जियाई एथलीट को झकझोर दिया था।

मैच का सबसे यादगार लम्हा तब आया, जब दूसरे राउंड में 1:00 मिनट पर सिटीचाई ने एकसाथ कई लेफ्ट पंच और नी स्ट्राइक्स लगाईं, जिनका कीरिया के पास कोई जवाब नहीं था।

टूर्नामेंट के अंडरडॉग खुद को डिफेंड नहीं कर पा रहे थे, जिसका “किलर किड” ने पूरा फायदा उठाते हुए उनकी गर्दन के हिस्से पर हाई लेफ्ट किक लगाई।

कीरिया नॉकडाउन हुए, लेकिन 8-काउंट का जवाब देकर फाइट में बने रहे।

Sitthichai head kicks Davit Kiria

तीसरे राउंड में कीरिया ने आक्रामक शुरुआत की क्योंकि उन्हें स्कोरकार्ड्स में पिछड़ने का अहसास था। कॉर्नर से मिली सलाह के चलते उन्होंने आक्रामक रुख अपनाया।

इसके बावजूद वो सटीक तरीके से स्ट्राइक्स को लैंड करवाने में नाकाम रहे और उनके लिए ये ट्रायलॉजी (तीसरी) बाउट बेहद निराशाजनक साबित हुई।

दूसरी ओर, “किलर किड” ने पंच, नी और किक्स लगाते हुए राउंड का अंत किया और इसी शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ सिटीचाई का रिकॉर्ड 126-32-5 का हो गया है और अब उनका सामना शनिवार, 26 मार्च को ONE X में ग्रां प्री के फाइनल में चिंगिज़ “चिंगा” अलाज़ोव से होगा, जिन्होंने स्मोकिन जो नाटावट को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

ये भी पढ़ें: ONE: ONLY THE BRAVE – सभी फाइट्स के रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)