चीन में सफलता के बाद ONE वर्ल्ड टाइटल जीतना झांग लिपेंग का लक्ष्य

Zhang Lipeng studio 1200X800 768x512

चीन में रीजनल सर्किट पर सफलता प्राप्त करने के बाद “द वॉरियर” झांग लिपेंग ONE Championship के लाइटवेट डिविजन पर छाने को तैयार हैं।

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में चीनी एथलीट का सामना एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग से होगा और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पर जीत उन्हें टॉप रैंक के कंटेंडर्स में शामिल करवा सकती है।

झांग ने कहा, “डेब्यू मैच मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम चीनी लोग अच्छी शुरुआत में बहुत विश्वास रखते हैं।”

“मैं अपने ONE डेब्यू में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन फोलायंग को हराकर लाइटवेट डिविजन के अन्य एथलीट्स को दिखा दूंगा कि झांग लिपेंग क्या करने की काबिलियत रखता है।”

“द वॉरियर” अभी शानदार लय में चल रहे हैं, उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 30-11-2 का है और उन्हें पिछले 24 मैचों में केवल 2 हार मिली है।

इस सफर में GP Mixed Martial Arts टीम के स्टार अपने देश के सबसे उभरते हुए स्टार्स में से एक बन चुके हैं।

झांग ने कहा, “ONE Championship के टॉप 5 फाइटर्स के बीच कॉम्पिटिशन लेवल बहुत ऊंचा है, फिर भी अपनी स्किल्स और अनुभव के आधार पर मैं खुद को टॉप कंटेंडर्स में से एक मानता हूं।”

“मुझे लगता है कि मेरा गेम अभी अपने चरम पर है। मेरी उम्र अभी 31 साल है और मुझे लगता है कि इस उम्र में MMA एथलीट्स सबसे ज्यादा निखर कर सामने आते हैं। इस उम्र में तकनीक अच्छी हो चुकी होती है, अनुभव होता है और बॉडी स्थिर रहती है।

“इसलिए मैंने इस समय ONE Championship को जॉइन किया। ये मेरे लिए बहुत बड़ा चैलेंज होगा और टॉप पर पहुंचने का बहुत बड़ा अवसर भी। ONE Championship बहुत बड़ा प्रोमोशन है और मैं नियमित रूप से खुद को परखना चाहता हूं।”

प्रोमोशनल डेब्यू में उन्हें एक लैजेंड एथलीट की चुनौती से पार पाना होगा।

फोलायंग ने ONE के सबसे पहले इवेंट में भाग लिया था, 2 बार लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं और पिछले करीब 1 दशक से डिविजन के टॉप फाइटर्स में से एक बने हुए हैं। 37 वर्षीय वुशु स्पेशलिस्ट अभी तक कई एलीट लेवल के एथलीट्स का सामना करते आए हैं।

चीनी एथलीट इन सभी चीजों से वाकिफ हैं और वो जानते हैं कि ONE: BATTLEGROUND II में जीत दर्ज करना उनके लिए आसान नहीं होगा।

झांग ने कहा, “मेरे हिसाब से फोलायंग का स्टैंड-अप गेम काफी अच्छा है क्योंकि वो वुशु बैकग्राउंड से आते हैं। उनका हर एक पंच और किक खतरनाक होती है। उनके खिलाफ मैच में मुझे हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा।”

“फोलायंग की स्टैंड-अप स्किल्स शानदार हैं। मैंने उन्हें कई फाइटर्स को नॉकआउट करते देखा है, उनके पास कुछ ग्राउंड मूव्स भी हैं। टेकडाउन होने के बाद वो बहुत जल्दी खड़े हो जाते हैं। वहीं कई मौकों पर मैंने उन्हें ग्राउंड गेम में भी अच्छा करते देखा है।”



एक तरफ झांग अपने विरोधी के स्किल सेट का सम्मान करते हैं, साथ ही वो ये भी मानते हैं कि ग्रैपलिंग उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है।

Team Lakay के स्टार के खिलाफ चीनी एथलीट इसी बात का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

झांग ने कहा, “मेरे ख्याल से ग्रैपलिंग फोलायंग की कमजोरी है, जैसे उनका BJJ गेम अन्य स्किल्स की तुलना में बहुत कमजोर है।”

“ग्राउंड गेम मेरी ताकत है, जो इस बाउट में बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। पिछले 5 मैचों में से 3 में उन्हें सबमिशन से हार मिली है, लेकिन मैंने अपनी पिछली 5 में से 4 जीत सबमिशन से दर्ज की हैं।

“इसलिए मुझे लगता है कि ग्रैपलिंग इस मैच में मुझे जीत दिला सकती है।”

झांग का लक्ष्य बड़ी जीत प्राप्त कर ONE में अपनी पहचान बनाने पर है।

उनका मानना है कि वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं, लेकिन वर्ल्ड टाइटल तक पहुंचने से पहले उनका कुछ मैचों में जीत हासिल करना जरूरी है।

“द वॉरियर” को काफी अच्छा मोमेंटम प्राप्त है और उन्हें उम्मीद है कि चीन में प्राप्त हुआ शानदार मोमेंटम यहां भी जारी रहेगा, जिससे उन्हें ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने में मदद मिलेगी।

झांग ने कहा, “मेरे हिसाब से फोलायंग के खिलाफ मेरा मैच धमाकेदार रहेगा। वो आक्रामक तरीके से पंच और किक्स लगाते हैं। मेरा स्टाइल भी आक्रामक है इसलिए हमारा मैच ONE Championship के फैंस के लिए बहुत मनोरंजक साबित हो सकता है।

“मैं डेब्यू मैच में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करना चाहता हूं। ये मैच मेरा ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल की तरफ बढ़ाया गया पहला कदम होगा।”

ये भी पढ़ें: थॉमस नार्मो का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने तक का शानदार सफर

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4