‘कभी हार मत मानो’: फोलायंग को झांग के खिलाफ बड़ी जीत की उम्मीद

Thanh Le Eduard Folayang Inside the matrix 1920X1280 3 768x512

इसे वापसी मत कहिए।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग लंबे समय से ONE Championship से जुड़े हुए हैं और पिछले मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद भी उन्हें भरोसा है कि वो डिविजन के किसी भी फाइटर को हराने की काबिलियत रखते हैं।

फोलायंग ने कहा, “जीत दर्ज करने का सबसे ज्यादा आनंद तब आता है जब आप अंत तक हार ना मानें। मेरे हिसाब से जिंदगी इसी तरह आगे बढ़ती है। किसी ने नहीं सोचा था कि मैं वर्ल्ड चैंपियन बनूंगा, लेकिन मैंने सभी को गलत साबित किया था।”

Eduard Folayang fights Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II on 13 August

अब शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II के मेन इवेंट में फिलीपीनो दिग्गज को चीनी एथलीट “द वॉरियर” झांग लिपेंग की चुनौती से पार पाना होगा।

फोलायंग मानते हैं कि इस जीत से वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर को नई शुरुआत दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “जीत और हार तो चलती रहेंगी, लेकिन हार ना मानने की मानसिकता आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती है।”

“जिस भी क्षण मैंने मानसिक तौर पर हार मान ली, उसी समय मेरे करियर का अंत हो जाएगा। मुझे मजबूत बने रहना होगा, फिर चाहे इस सफर में कितनी ही कठिन चुनौतियां क्यों ना आएं। जीत दर्ज करने की लालसा ही आपकी जीत को खास बनाती है।”

ये खास जीत उन्हें झांग को हराकर मिल सकती है, जिनका प्रोफेशनल करियर लगभग फोलायंग के समान ही रहा है।

द फिलीपींस में जो दर्जा फोलायंग को प्राप्त है, ठीक उसी तरह “द वॉरियर” को भी चीन में टॉप MMA स्टार का दर्जा प्राप्त है। 2000 के दशक से पहले चीनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स भी संघर्ष कर रहा था, लेकिन लिपेंग ने वहां खेल को बढ़ावा दिलाने में बहुत मदद की।

कुछ साल अमेरिका में रहने के बाद झांग चीन वापस लौट आए और 6 सालों तक एशिया में परफॉर्म किया। इस दौरान उन्होंने 21 मैचों में अपने 17 प्रतिद्वंदियों को फिनिश किया।

इसलिए अगले मैच के लिए फोलायंग Team Lakay में कड़ी मेहनत कर खुद को पूर्ण रूप से तैयार करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद है कि वो चीनी एथलीट की उनके डेब्यू मैच में बुरी हालत करने वाले हैं।

फिलीपीनो स्टार ने कहा, “तैयारियां काफी अच्छी रहीं और इस बाउट के लिए 6 हफ्तों तक बहुत कड़ी ट्रेनिंग की है।”

“हम सभी जानते हैं कि इस मैच का मेरे करियर पर क्या असर पड़ेगा। पिछला कुछ समय अच्छा नहीं गुजरा है इसलिए इस बार मुझे हर हालत में जीत प्राप्त करनी होगी।”

“लैंडस्लाइड” और “द वॉरियर” दोनों ही बेहतरीन स्ट्राइकर्स हैं।

झांग ने भी अपने पिछले 5 में से 4 मैच सबमिशन से जीते हैं। इसलिए पूर्व चैंपियन का मानना है कि उनके विरोधी ग्राउंड फाइटिंग की राह भी चुन सकते हैं।

फोलायंग ने कहा, “झांग एक स्ट्राइकर हैं लेकिन उनका ग्राउंड गेम भी अच्छा है, जिसका वो जरूर फायदा उठाना चाहेंगे। मेरे हिसाब से उनका स्टाइल ग्राउंड फाइटिंग से ज्यादा मेल खाता है।”

“मुझे हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। जाहिर तौर पर, वो फाइट को ग्राउंड पर ले जाना चाहेंगे। मैंने तैयारी की है इसलिए उम्मीद होगी कि इस बार मैं बेहतर तरीके से अपने गेम प्लान पर अमल कर पाऊंगा।”



शारीरिक रूप से खुद को तैयार करना ही काफी नहीं है क्योंकि फोलायंग को मानसिक रूप से भी मजबूत बने रहने की जरूरत है।

“लैंडस्लाइड” का मानना है कि ये जीत उनके करियर को दोबारा सही राह पर लौटा सकती है।

फोलायंग ने कहा, “इस मैच में मुझे कई चीजों पर ध्यान देना होगा और मुझे मानसिक रूप से मजबूत बने रहने की सबसे ज्यादा जरूरत है।”

“शारीरिक रूप से ट्रेनिंग करना जीत का एक अलग पहलू है, लेकिन जब आप ट्रेनिंग नहीं कर रहे होते तो आपके दिमाग में बहुत सी बातें घूम रही होती हैं। इसलिए अपने आलोचकों की बातों को नजरंदाज करने के लिए आपका मानसिक तौर पर मजबूत होना बहुत जरूरी है।”

इस बात में कोई संदेह नहीं कि “लैंडस्लाइड” के प्रदर्शन की पिछले कुछ महीनों में खूब आलोचना हुई है। फिर भी वो फिलीपींस के सबसे चहेते और सम्मानित व्यक्तियों में से एक बने हुए हैं। लेकिन कई एक्सपर्ट्स उन्हें फाइटिंग करियर को अलविदा कहने की सलाह भी दे चुके हैं।

फोलायंग इन बातों को नजरंदाज करना सबसे मुश्किल काम मानते हैं।

उन्होंने कहा, “मानसिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए आपको इन बातों को नजरअंदाज करना ही होता है। अगर आपने उन बातों को दिल से लगा लिया तो आपका संघर्ष दोगुना हो जाएगा। फिलहाल मुझे 100% अपने प्रदर्शन की ओर ध्यान देने की जरूरत है। जीत प्राप्त करने के लिए मुझे केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है।”

“एक ही जगह ध्यान लगाकर मैं मानसिक मजबूती हासिल कर सकता हूं। कभी हार ना मानने और लगातार आगे बढ़ते रहने की मानसिकता ही मुझे अपने लक्षय के करीब पहुंचाएगी।

“मैं इस मैच में जीत प्राप्त करने को प्रतिबद्ध हूं, ये बाउट बहुत अहम है। इस मैच को जीतकर ही मैं अपने लक्ष्य के करीब पहुंच सकता हूं।”

ये भी पढ़ें: 13 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND II के बाउट कार्ड का ऐलान

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4