स्ट्राइकिंग में सिल्वा को मात देना चाहते हैं मियाओ ली ताओ: ‘पावर उनकी कमजोरी है’

Miao Li Tao DC 6921 768x512

मियाओ ली ताओ अभी तक दुनिया के कई सबसे बेहतरीन स्ट्रॉवेट फाइटर्स को मात दे चुके हैं, जिनमें एक पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ आई जीत भी शामिल रही।

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II में चीनी स्टार का सामना डिविजन के पूर्व चैंपियन और #5 रैंक के कंटेंडर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा से होगा और वो मानते हैं कि सिल्वा के खिलाफ जीत उन्हें वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंचा सकती है।

मियाओ ने कहा, “जब मुझे अपने मैच और अपने प्रतिद्वंदी के नाम (एलेक्स सिल्वा) के बारे में पता चला, मैने तुरंत तैयारियां शुरू कर दीं और मैंने अभी तक उनके बहुत सारे मैच देखे हैं।”

सिल्वा के गेम पर रिसर्च करते समय मियाओ को पता चला कि सिल्वा की ताकत उनका ब्राजीलियन जिउ-जित्सु गेम है, खासतौर पर उनकी आर्मबार सबमिशन स्किल्स।

“लिटल रॉक” थर्ड-डिग्री BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और BJJ वर्ल्ड चैंपियन भी हैं। वो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर में 8 सबमिशन जीत हासिल कर चुके हैं, पूर्व ONE स्ट्रॉवेट कंटेंडर रेने “द चैलेंजर” कैटलन, स्टेफर “द लॉयन” रहार्डियन और हयाटो सुजुकी को टैप आउट करने पर मजबूर किया है।

चीनी एथलीट भी अपने विरोधी की उपलब्धियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं इसलिए मियाओ उनके ग्रैपलिंग गेम को मात देने के लिए शानदार गेम प्लान तैयार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे टेकडाउन डिफेंस पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मुझे सुनिश्चित करना होगा कि वो टेकडाउन करने में सफल ना हों।”

“अगर वो फाइट को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहे तो मुझे स्टैंड-अप गेम में जल्द से जल्द वापसी करनी होगी क्योंकि मैंने सिल्वा के ग्राउंड गेम को देखा है। मुझे सबमिशंस से बचना होगा। अगर वो मुझे टेकडाउन नहीं कर पाए तो उन्हें बढ़त बनाने के मौके नहीं मिल पाएंगे।”



दूसरी ओर, मियाओ मानते हैं कि उन्हें सिल्वा की कमजोरी के बारे में भी पता चल गया है।

चीनी एथलीट ने कहा, “ताकत उनकी कमजोरी है और मेरा मानना है कि मैं बॉक्सिंग में उनसे कहीं बेहतर हूं।”

मियाओ के मूव्स में ताकत की कोई कमी नहीं है।

Sunkin International Fight Club टीम के स्टार कई बार दिखा चुके हैं कि वो किस लेवल के स्ट्राइकर हैं। मई 2019 में हुए ONE: ENTER THE DRAGON में उन्होंने सिल्वा के टीम मेंबर और पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक को मात दी थी।

उस मैच से पहले डेडामरोंग अपने करियर में केवल एक बार नॉकआउट हुए थे और 300 से ज्यादा मॉय थाई बाउट्स का अनुभव हासिल था। मगर इस मुकाबले के पहले राउंड में मियाओ का खतरनाक लेफ्ट हुक सटीक तरीके से उनके विरोधी की चिन (ठोड़ी) पर जाकर लैंड हुआ।

Miao Li Tao lands the knockout blow against Dejdamrong

क्या वो सिल्वा को भी उसी अंदाज में हरा पाएंगे। अगर ऐसा हुआ तो मियाओ 2 पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियंस को हराने की उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे।

इस जीत के साथ चीनी एथलीट Evolve MMA के 3 मेंबर्स को मात दे देंगे क्योंकि इससे पहले वो “ONE on TNT III” में रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को भी हरा चुके हैं।

अंत में इस जीत से उन्हें डिविजन के टॉप 5 में जगह मिल सकती है।

टॉप कंटेंडर्स में शामिल होने के बाद मियाओ खुद को #4 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा और #2 रैंक के कंटेंडर बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने जैसे बेहतरीन फाइटर्स के खिलाफ परखना चाहते हैं।

अगर चीजें चीनी एथलीट के हाथों में होतीं तो चीनी एथलीट तुरंत चैंपियन के खिलाफ फाइट करते।

उन्होंने कहा, “अपने करियर में एक कदम आगे बढ़ने के लिए मुझे जीत दर्ज करनी ही होगी। जोशुआ पैचीओ, एक दिन हमारा आमना-सामना जरूर होगा।”

Miao Li Tao YK4_3743.jpg

ये भी पढ़ें: 13 अगस्त को होने वाले ONE: BATTLEGROUND II के पूरे बाउट कार्ड का ऐलान

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.