मिआडो के खिलाफ रीमैच में मियाओ को धमाकेदार जीत की उम्मीद

Alex Silva Miao Li Tao BATTLEGROUNDII 1920X1280 19 768x511

अधिकतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स रैंकिंग्स में जगह बनाने या वर्ल्ड टाइटल शॉट पाने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।

मियाओ ली ताओ भी उन्हीं फाइटर्स में से एक हैं, लेकिन अभी उनका ध्यान किसी और चीज़ पर है। अभी वो केवल जीत की लय वापस प्राप्त करने पर ध्यान दे रहे हैं।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर को ONE: NEXTGEN में चीनी एथलीट के पास फिलीपीनो ट्राइकर जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो से मिली हार का बदला पूरा करने का मौका होगा।

मियाओ ने कहा, “अगर इस मैच की जगह मुझे टाइटल शॉट दिया जाए तो भी मैं इनकार कर दूंगा। ये फाइट मेरे लिए इतना मायने रखती है।”

“मुझे नहीं लगता कि मिआडो को हराकर मैं रैंकिंग्स में प्रवेश कर जाऊंगा, लेकिन इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा।”

मैं आत्मसंतुष्टि के लिए इस फाइट को जीतना चाहता हूं।

इससे पहले 2019 के नवंबर महीने में ONE: AGE OF DRAGONS में दोनों की भिड़ंत हुई थी। मियाओ उस समय 3 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे थे और अपने होमक्राउड के सामने फाइट करते हुए उन्हें जीत की उम्मीद थी।

पहले राउंड में मियाओ ने फिलीपीनो स्टार को गिलोटीन चोक लगाकर सबमिशन से फिनिश करने की कोशिश की और उसके बाद दमदार पंच लगाए। लेकिन जैसे ही चीनी एथलीट लेफ्ट हुक लगाने के लिए आगे आए, तभी “द जैगुआर” ने उनकी चिन पर फ्लाइंग नी लगाकर उन्हें फिनिश कर दिया।

उस नॉकआउट फिनिश ने ना केवल मियाओ की विनिंग स्ट्रीक का अंत किया बल्कि ये उनकी ONE में पहली हार भी रही। वहीं इससे पहले वो अपने करियर में कभी फिनिश नहीं हुए थे।

पिछली भिड़ंत में चाहे फिलीपीनो स्ट्रॉवेट एथलीट को जीत मिली हो, लेकिन मियाओ का मानना है कि वो मिआडो से बेहतर एथलीट हैं और जानते हैं कि पिछले मुकाबले में उनसे क्या गलतियां हुईं।

उन्होंने कहा, “मैंने कभी मिआडो को खुद से बेहतर फाइटर नहीं माना। मुझे केवल अपनी लापरवाही के कारण हार झेलनी पड़ी।”

Chinese MMA fighter Miao Li Tao hits Ryuto Sawada with a crackling punch

उस भिड़ंत को 2 साल बीत चुके हैं और इस दौरान दोनों ने अपनी स्किल्स में काफी सुधार किया है।

मियाओ Sunkin International Fight Club में ट्रेनिंग कर रहे हैं और 2021 में उन्हें जीत भी मिली हैं।

29 वर्षीय स्टार को अप्रैल में रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बावजूद हार झेलनी पड़ी और अगस्त में #4 रैंक के कंटेंडर एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा के खिलाफ हार मिली। उन्होंने ब्राजीलियाई एथलीट को 3 राउंड्स तक चले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी।

दूसरी ओर मिआडो ने इस साल अभी तक फाइट नहीं की है। वो अभी Marrok Force में ड्रेक्स और डेनिस “लायकन क्वीन” जाम्बोआंगा के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी ग्रैपलिंग और सबमिशन डिफेंस में काफी सुधार किया है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में दोनों एथलीट्स जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगाने वाले हैं, लेकिन “द जैगुआर” इस फाइट में जीत दर्ज कर रैंकिंग्स में प्रवेश पाना चाहते हैं। वहीं चीनी एथलीट अपना आत्मविश्वास वापस पाना चाहते हैं।

मियाओ ने कहा, “सच कहूं तो ये मेरे करियर में अभी तक का सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है।”

“एक फाइटर के तौर पर हार का बदला पूरा करना बहुत जरूरी है। अब मेरा ध्यान पूरी तरह इस फाइट पर है और जेरेमी के खिलाफ हार का बदला पूरा करने से मुझे कोई नहीं रोक सकता।”

Jeremy Miado and Miao Li Tao touch gloves

मगर चीनी एथलीट केवल हार का बदला ही नहीं बल्कि उस नॉकआउट से आई हार का भी हिसाब बराबर करना चाहते हैं।

मियाओ ने कहा, “इस बार मेरा फोकस केवल अपने गेम प्लान पर अमल करना होगा और बिना कोई संदेह जीत मुझे मिलने वाली है।”

“पिछली बार मुझे हार मिली और इस बार मैं उन्हें फिनिश करना चाहता हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उन्हें नॉकआउट करने वाला हूं।”

ये भी पढ़ें: एंजेला ली एटमवेट ग्रां प्री को लेकर उत्साहित, फाइनलिस्ट्स की भविष्यवाणी की

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35