एलेक्स सिल्वा का वर्ल्ड-क्लास BJJ गेम मियाओ ली ताओ पर भारी पड़ा

Alex Silva Miao Li Tao BATTLEGROUNDII 1920X1280 9 768x512

ONE: BATTLEGROUND II के स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने मियाओ ली ताओ को अपनी ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्किल्स की मदद से हराकर Evolve में अपने टीम मेंबर्स की हार का बदला पूरा किया है।

शुक्रवार, 13 अगस्त को Sunkin International Fight Club के स्टार इससे पहले सिल्वा के 2 टीम मेंबर्स को मात दे चुके थे, मगर “लिटल रॉक” ने उनपर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की।

इस जीत के साथ पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन ने रैंकिंग्स में #5 रैंक के स्थान को कायम रखा है।

Alex Silva Miao Li Tao BATTLEGROUNDII 1920X1280 14.jpg

पहले राउंड की शुरुआत में सिल्वा ने अपने विरोधी के करीब आकर टेकडाउन की कोशिश की, लेकिन मियाओ इसके लिए पहले से तैयार थे, जिन्होंने कई दमदार स्ट्राइक्स लगाईं। चीनी स्टार ने सिंगल-लेग टेकडाउन को विफल किया, मगर “लिटल रॉक” ने आक्रामक अंदाज में एक बार फिर टेकडाउन का प्रयास किया।

सिल्वा ने अपना ट्रेडमार्क आर्मबार लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई और इस वजह से मियाओ स्टैंड-अप गेम में वापसी करने में सफल रहे।

चीनी एथलीट ने दमदार पंच और नी स्ट्राइक्स लगाईं, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट ने इस बीच शानदार अंदाज में टेकडाउन लगाया। उन्होंने हाफ-गार्ड से माउंट पोजिशन हासिल की, जहां रहकर वो राउंड के अंत तक स्ट्राइक्स लगाते रहे।

Alex Silva Miao Li Tao BATTLEGROUNDII 1920X1280 17.jpg

दूसरे राउंड में सिल्वा ने लो किक लगाई, वहीं उनके 28 वर्षीय प्रतिद्वंदी ने एकसाथ कई पंच लगाते हुए जवाबी हमला किया और टेकडाउन के खिलाफ डिफेंड भी किया। इस बीच “लिटल रॉक” ने जबरदस्त तरीके से अपरकट लगाने के बाद टेकडाउन की कोशिश की।

पूर्व स्ट्रॉवेट किंग अपने विरोधी को नीचे गिराने में विफल रहे और मियाओ इस बीच गिलोटीन चोक से बाहर निकलने में भी सफल रहे, लेकिन सिल्वा का अगला डबल-लेग टेकडाउन ज्यादा प्रभावशाली रहा।

ब्राजीलियाई एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराकर माउंट पोजिशन हासिल की। वहीं मियाओ की निराशा बढ़ती जा रही थी, इसलिए उन्होंने अपनी बैक सिल्वा की तरफ कर दी। “लिटल रॉक” ने आर्मबार का प्रयास किया और राउंड के अंतिम क्षणों तक वो टॉप पोजिशन में बने रहे।

Alex Silva Miao Li Tao BATTLEGROUNDII 1920X1280 8.jpg

आखिरी राउंड में मियाओ को लंबा सफर तय करना था। उन्होंने Evolve टीम के मेंबर को दमदार राइट हैंड और नी-स्ट्राइक लगाई। एक बार फिर सिल्वा पहले शॉट को मिस कर गए, लेकिन जैसे ही उनके विरोधी आगे आए, तभी उन्होंने खतरनाक अपरकट लगाया, जिसके प्रभाव से मियाओ सर्कल वॉल से जा टकराए।

सिल्वा ने मियाओ के करीब रहकर उन्हें टेकडाउन किया, बैक कंट्रोल प्राप्त करने के बाद बॉडी ट्रायंगल पोजिशन में आए, लेकिन चीनी स्टार के पास अभी भी स्टैमिना बचा हुआ था, जिससे वो सबमिशन मूव्स से खुद को बचाने में सफल हो रहे थे।

राउंड को समाप्त होने में कुछ ही समय बाकी था, तभी मियाओ ने खतरनाक तरीके से स्ट्राइक्स लगानी शुरू कर दीं, लेकिन “लिटल रॉक” के वर्ल्ड-क्लास BJJ गेम ने उन्हें खतरे से दूर रखा। वो आखिरी समय तक अपने विरोधी पर बढ़त बनाए हुए थे।

Alex Silva Miao Li Tao BATTLEGROUNDII 1920X1280 25.jpg

सिल्वा को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली, उनके 2 मैचों से चले आ रहे हार के सिलसिले पर विराम लग गया और साबित किया कि वो अभी भी स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, फोलायंग vs झांग

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35