3 बड़ी बातें जो हमें ONE: BATTLEGROUND II से पता चलीं

Eko Roni Saputra Liu Peng Shuai BATTLEGROUNDII 1920X1280 6 768x511

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II के सभी पांच मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबलों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

नए कंटेंडर्स ने प्रभावित किया, अनुभवी एथलीट्स ने अपने अनुभव का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया और फ्लाइवेट डिविजन में एक नया रिकॉर्ड भी बना।

इवेंट के एक्शन को देखने के बाद यहां जानिए ये प्रदर्शन एथलीट्स और डिविजंस के लिए कैसा रहा।

इस आर्टिकल में जानिए उन 3 बड़ी बातों के बारे में जो हमें ONE: BATTLEGROUND II में पता चलीं।

#1 झांग कठिन चुनौतियों के लिए तैयार हैं

“द वॉरियर” झांग लिपेंग के ग्लोबल स्टेज के सफर की शुरुआत पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत के साथ हुई।

चीन में अपने पिछले 24 में से 21 मैच जीतने के बाद झांग को ONE में फाइट करने का मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी जीत ने डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान कर दिया है, जिनमें से मौजूदा चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली भी एक हैं।

GP Mixed Martial Arts टीम ने निरंतर अपने विरोधी पर दबाव बनाए रखकर जीत हासिल की।

झांग ने ना केवल “लैंडस्लाइड” के लॉन्ग अटैक्स से खुद को बचाया बल्कि फिलीपीनो आइकॉन को बैकफुट पर भी धकेला। प्रत्येक राउंड में “द वॉरियर” ने फ्रंटफुट पर रहकर फोलायंग को सर्कल वॉल की तरफ धकेला जहां उन्हें टेकडाउन करने में आसानी हुई।

उनके ONE करियर की शुरुआत पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन पर जीत के साथ हुई है। झांग ना केवल अपने पहले लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहे बल्कि उन्होंने खुद को एक टॉप लाइटवेट फाइटर के रूप में स्थापित किया है।



#2 ‘लिटल रॉक’ को कोई कमजोर ना समझे

पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन एलेक्स “लिटल रॉक” सिल्वा ने उभरते हुए स्टार मियाओ ली ताओ को हराकर साबित किया कि उनके प्रदर्शन पर बढ़ती उम्र से कोई असर नहीं पड़ा है।

मियाओ इससे पहले सिल्वा की Evolve MMA के 2 टीम मेंबर्स डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक और रयूटो “ड्रैगन बॉय” सवाडा को हरा चुके थे, वहीं “लिटल रॉक” इससे पहले लगातार 2 हार झेल चुके थे। लेकिन इन बातों से सिल्वा का मनोबल गिरा नहीं बल्कि उन्हें प्रोत्साहित किया, जिन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाने के मौके तलाशने शुरू कर दिए थे।

ब्राजीलियन जिउ-जित्सु स्टार पहले राउंड की शुरुआत में फाइट को ग्राउंड गेम में ले जाने में सफल हुए। उन्होंने इस दौरान आर्मबार लगाने का प्रयास किया, जिससे उन्होंने दिखाया कि उनका ग्राउंड गेम अभी भी कमजोर नहीं पड़ा है।

हालांकि मियाओ का डिफेंस शानदार रहा, लेकिन “लिटल रॉक” की ओर से ग्रैपलिंग अटैक के कारण चीनी एथलीट की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। शानदार तकनीक ने #5 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर को इस मैच में बढ़त दिलाए रखी थी।

सिल्वा ने Evolve MMA की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचने दी और दिखाया कि वो अभी भी वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

#3 ऐतिहासिक नॉकआउट के बाद सपुत्रा अगली कठिन चुनौतियों के लिए तैयार

“डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा के विरोधी अक्सर उनके रेसलिंग गेम पर ज्यादा फोकस करते हैं, लेकिन अब उनकी स्ट्राइकिंग भी मजबूत हो गई है। ONE: BATTLEGROUND II में इंडोनेशियाई एथलीट ने लिउ पेंग शुआई को 10 सेकंड में नॉकआउट कर फ्लाइवेट डिविजन का सबसे तेज फिनिश अपने नाम किया।

सपुत्रा ने शुरुआत में दमदार राइट हैंड लगाया। चीनी एथलीट ने लेफ्ट इनसाइड किक लगाई, जिसे सपुत्रा ने खतरनाक ओवरहैंड राइट से काउंटर किया और अगले ही पल मैच समाप्त हो चला।

इस नॉकआउट जीत से “डायनामाइट” की विनिंग स्ट्रीक 5 मैचों की हो गई है, जो उन्हें फ्लाइवेट डिविजन के सबसे खतरनाक एथलीट्स में से एक बना रही है। टॉप पर पहुंचने की इस चुनौती को उन्होंने दोनों हाथों से स्वीकार किया है।

सपुत्रा जानते हैं कि टॉप-5 में जगह बनाने के लिए उन्हें और भी कड़ी मेहनत की जरूरत है और अगले मुकाबलों में उन्होंने गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत और चान रोथाना से भिड़ंत की इच्छा जाहिर की है।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, फोलायंग vs झांग

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19