झांग लिपेंग ने एडुअर्ड फोलायंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

Zhang Lipeng Eduard Folayang BATTLEGROUNDII 1920X1280 18 768x512

“द वॉरियर” झांग लिपेंग ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग पर जीत हासिल कर पूरे लाइटवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

शुक्रवार, 13 अगस्त को ONE: BATTLEGROUND II के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मुकाबले में चीनी एथलीट के ग्रैपलिंग गेम ने उन्हें Team Lakay के सुपरस्टार पर सर्वसममत्त निर्णय से जीत दिलाई।

ONE Championship में आने से पहले झांग पिछले 24 में से 21 मैचों को जीत चुके थे और इस जीत के साथ उन्होंने अपने शानदार मोमेंटम को जारी रखा है।

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

शुरुआत में फोलायंग ने लो किक्स लगाईं, उसके बाद अपने विरोधी की बॉडी पर पंच और एक ओवरहैंड राइट भी लगाया। लेकिन “द वॉरियर” ने फोलायंग के करीब आकर उन्हें कोई भी स्ट्राइक लगाने का मौका नहीं दिया।

चीनी एथलीट ने फोलायंग की बैक को निशाना बनाकर उन्हें नीचे गिराया और बॉडी लॉक भी लगाया। झांग को टॉप कंट्रोल हासिल था, उन्होंने कई पंच लगाए और राउंड के अंत तक Team Lakay के सुपरस्टार के खिलाफ उन्होंने बैक कंट्रोल बनाए रखा था।

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

दूसरे राउंड में अपने विरोधी के रेसलिंग गेम के कारण फोलायंग ने सावधानी बरती। उन्होंने पहले लेफ्ट हैंड और उसके बाद दमदार राइट हैंड भी लगाया, वहीं झांग ने जवाबी हमला करते हुए अपने विरोधी की चिन (ठोड़ी) पर फ्रंट किक लगाई। फिलीपीनो सुपरस्टार ने भी जवाब में एकसाथ कई पंच लगाए, लेकिन मौका मिलते ही “द वॉरियर” ने टेकडाउन स्कोर करने में भी देर नहीं लगाई।

GP Mixed Martial Arts टीम के एथलीट टॉप पोजिशन में रहकर स्ट्राइक्स लगा रहे थे, लेकिन इस बार “लैंडस्लाइड” कडा संघर्ष कर स्टैंड-अप गेम में वापस आने में सफल रहे। झांग अभी भी फोलायंग के करीब रहकर अटैक कर रहे थे मगर फिलीपीनो सुपरस्टार ने अच्छा डिफेंस किया और राउंड के अंत तक दोनों ओर से स्ट्राइक्स लगती रहीं।

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

अंतिम राउंड में “लैंडस्लाइड” पहले से झांग के टेकडाउन के प्रयासों के लिए तैयार थे और हर बार “द वॉरियर” को दूर धकेल देते। दोनों में से कोई भी गलती नहीं करना चाहता था और इस दौरान फोलायंग कई लो किक्स लगाने में सफल रहे।

दूसरी ओर, झांग ने अपरकट लगाया और उसके बाद फोलायंग के पंच को दमदार लेफ्ट हैंड से काउंटर किया। इस बीच झांग ने टेकडाउन भी किया, उन्होंने टॉप पोजिशन हासिल की और राउंड के अंत तक पंच लगाते रहे।

Pictures from the lightweight showdown between Eduard Folayang and Zhang Lipeng at ONE: BATTLEGROUND II

हालांकि मैच के अंतिम क्षणों में फोलायंग ने ज्यादा शॉट्स लगाए, लेकिन पूरे मैच के दौरान झांग बेहतर साबित हुए, जिससे उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। इस जीत से उनका रिकॉर्ड 31-11-2 का हो गया है।

ये भी पढ़ें: ONE: BATTLEGROUND II – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, फोलायंग vs झांग

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)