एको रोनी सपुत्रा ने लिउ पेंग शुआई को 1 पंच में ढेर कर रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की

Eko Roni Saputra Liu Peng Shuai BATTLEGROUNDII 1920X1280 9 768x511

“डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा ने कहा था कि वो सिंगापुर में आयोजित होने वाले ONE: BATTLEGROUND II में अपनी बेहतरीन स्ट्राइकिंग पेश करेंगे। आखिरकार, उन्होंने ये कर दिखाया और साथ ही उससे भी कुछ ज्यादा।

शुक्रवार, 13 अगस्त को इंडोनेशिया के उभरते सितारे ने अपने चीनी प्रतिद्वंदी लिउ पेंग शुआई को एक शानदार ओवरहैंड राइट से केवल 10 सेकंड में नॉकआउट कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।

इस अविश्वसनीय जीत के बाद “डायनामाइट” ने ONE Championship के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में सबसे तेज नॉकआउट और फिनिश का कीर्तिमान अपने नाम किया।

Pictures from the matchup between Eko Roni Saputra and Liu Peng Shuai at ONE: BATTLEGROUND II

सपुत्रा जो कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन हैं, इससे पहले उन्होंने अपनी इसी बेहतरीन ग्रैपलिंग कौशल से अपने प्रतिद्वंद्विओं पर दबाव बना कर लगातार चार जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार वो ये साबित करना चाहते थे कि उनका स्टैंड-अप गेम भी उतना ही खतरनाक है।

पहली घंटी के साथ ही सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में लिउ ने अपना पहला दांव लगाया। चीनी स्टार ने जैब की कोशिश की और एक लेफ्ट क्रॉस से वार किया, लेकिन Evolve के प्रतिनिधि पीछे हट गए।

लिउ ने अपनी बॉक्सिंग से आक्रमण करना चाहा, और एक लूपिंग राइट हुक और एक लेफ्ट क्रॉस से अपने विरोधी पर वार किया। लेकिन फिर से, इंडोनेशियाई स्टार ने खुद को आसानी से बचा लिया।

और फिर, अपने उपनाम को सही साबित करते हुए “डायनामाइट” का विस्फोट हुआ।

सपुत्रा ने अपने बाएं हाथ से दूरी को मापा, आगे बढ़े और फिर एक राइट हुक और एक शॉर्ट लेफ्ट से प्रहार किया, जिससे चीनी एथलीट लड़खड़ाकर पीछे हटने लगे।

जब लिउ ने खुद को संभालने की कोशिश की, इंडोनेशियाई स्टार ने आगे बढ़कर सामना किया। जैसे ही उनके प्रतिद्वंदी ने एक किक मारनी चाही, सपुत्रा ने एक ताकतवर ओवरहैंड राइट मारा जो सीधे लिउ के जबड़े पर लगा और इसी के साथ वो बेसुध हो गए।

Pictures from the matchup between Eko Roni Saputra and Liu Peng Shuai at ONE: BATTLEGROUND II

2 डिविजन में सफलता के साथ-साथ, सपुत्रा ने अपना प्रोफेशनल रिकॉर्ड 5-1 का कर लिया है और ONE Championship में ये उनकी लगातार पांचवीं जीत है।

इसी के साथ “डायनामाइट” ने अपनी जीत की उड़ान जारी रखी और अब शायद जल्द ही उनका मुकाबला कम्बोडियाई कुन खमेर वॉरियर चान रोथाना और कनाडाई-भारतीय स्टार गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत से हो, जिन्हें वो पहले चुनौती दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल राजू ने जबरदस्त वापसी कर ओट्गोनबाटर को सबमिशन से हराया

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4