इंडोनेशियाई स्टार एको रोनी सपुत्रा ने भारतीय फाइटर गुरदर्शन मंगत को दी चेतावनी

Eko Roni Saputra Ramon Gonzales Inside The Matrix II 3 768x512

उभरते हुए इंडोनेशियाई स्टार “डायनामाइट” एको रोनी सपुत्रा द्वारा कम ही मौकों पर दूसरे एथलीट्स को चुनौती देते देखा गया है।

वो शांत रहकर Evolve MMA में अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान देते हैं और ONE Championship द्वारा मिले किसी भी एथलीट का सामना करने को तैयार रहते हैं।

फिर भी वो 2 फ्लाइवेट एथलीट्स के खिलाफ मैच चाहते हैं, पहला नाम कंबोडियाई कुन खमेर वॉरियर चान रोथाना का है और दूसरा कनाडाई-भारतीय स्टार गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत का।

सपुत्रा के मैचों की मांग का कारण समझना कोई मुश्किल काम नहीं है।

30 वर्षीय स्टार ने कहा, “चान रोथाना अभी तक कई इंडोनेशियाई फाइटर्स को हरा चुके हैं इसलिए उन्हें हराना मेरे लिए बड़ी चुनौती होगी।”

“मंगत Evolve में ट्रेनिंग कर रहे मेरे साथी को हरा चुके हैं इसलिए वो अभी तक मेरे सबसे कठिन विरोधी साबित हो सकते हैं। मैं इन दोनों के खिलाफ मैच चाहता हूं।”



रोथाना बहुत कम समय में बड़े कंबोडियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार बन गए हैं, अपने कुन खमेर स्ट्राइकिंग गेम और बेहतर हो रहे ग्रैपलिंग गेम की मदद से जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।

इस सफर में वो ग्लोबल स्टेज पर 6 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें उनकी इंडोनेशियाई स्टार्स एब्रो “द ब्लैक कोमोडो” फर्नांडीस और रूडी “द गोल्डन बॉय” अगस्टियन के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट से आई जीत भी शामिल हैं।

सपुत्रा अपने हमवतन एथलीट्स की हार का बदला पूरा करना चाहते हैं और रोथाना को हराने के लिए उन्होंने गेम प्लान भी तैयार किया है।

उन्होंने कहा, “उनकी स्ट्राइकिंग अच्छी है इसलिए मैं काउंटर स्ट्राइकिंग के साथ ग्राउंड गेम से बढ़त बनाने की कोशिश भी करूंगा। ये एक स्ट्राइकर और ग्रैपलर की जबरदस्त टक्कर होगी।”

Cambodian MMA fighter Chan Rothana punches Abro Fernandes

मंगत के खिलाफ मैच की मांग वो एक निजी कारण से कर रहे हैं।

ONE: DANGAL में “सेंट लॉयन” ने Evolve टीम में सपुत्रा के साथी रोशन मैनम पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की थी।

हालांकि भारतीय रेसलिंग चैंपियन ने मंगत को ओवरहैंड राइट लगाकर झकझोर दिया था और कई बार फाइट को ग्राउंड गेम में लाने में सफल रहे। “सेंट लॉयन” भी टेकडाउंस के खिलाफ अच्छा डिफेंस कर रहे थे, जिससे उन्हें अपने विरोधी को स्टैंड-अप गेम में बनाए रखने में भी मदद मिली।

सपुत्रा जानते हैं कि मंगत एक अच्छे फाइटर हैं, लेकिन उनके हिसाब से उनका ग्रैपलिंग गेम काफी अच्छा है। साथ ही उन्होंने मंगत के गेम में कमजोरियां भी ढूंढ निकाली हैं।

उन्होंने कहा, “उनकी स्ट्राइकिंग स्किल्स और ग्राउंड गेम भी अच्छा है, लेकिन मैनम ने उन्हें करीब-करीब नॉकआउट कर ही दिया था। अगर मेरा उनसे मैच होता तो मैं उन्हें हराने के लिए अपने स्टैमिना और गेम प्लान पर ज्यादा ध्यान लगाता।”

“रोशन भी एक अच्छे रेसलर हैं लेकिन मेरी रेसलिंग स्किल्स भी रोशन मैनम से कम नहीं हैं इसलिए मुझे मंगत के खिलाफ मैच जरूर मिलना चाहिए।”

Scenes from the all-Indian clash between Gurdarshan Mangat and Roshan Mainam at ONE: DANGAL on 15 May

वहीं सपुत्रा अन्य एथलीट्स का सामना करने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन अपने हिसाब से उन्हें चुनाव करना पड़ा तो वो इन्हीं 2 एथलीट्स का नाम लेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE सुपरस्टार्स द्वारा कही गईं 10 सबसे प्रेरणादायक बातें

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39