ONE: DANGAL में रोशन मैनम के खिलाफ गुरदर्शन मंगत की धमाकेदार जीत

Gurdarshan Mangat Roshan Mainam ONE Dangal 1920X1280 34 768x512

ONE: DANGAL से पूर्व गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने वादा किया था कि वो रोशन मैनम के खिलाफ अपनी दोस्ती को नजरअंदाज कर युवा स्टार को करारी हार का स्वाद चखाएंगे और उन्होंने ऐसा करके भी दिखाया है।

शनिवार, 15 मई को मंगत ने अपनी मास्टरक्लास स्ट्राइकिंग की मदद से रेसलिंग सुपरस्टार पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में सफलता पाई।

Gurdarshan Mangat Roshan Mainam ONE Dangal 1920X1280 45.jpg

शुरुआत में “सेंट लॉयन” ने स्टैंड-अप गेम में अच्छी शुरुआत की। उन्होंने मैनम के पैरों को क्षति पहुंचाई और उनपर दबाव बनाते हुए अपने युवा प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेला।

इस बीच मैनम ने भी शुरुआत में मंगत को दमदार ओवरहैंड राइट लगाने के बाद टेकडाउन का प्रयास किया, इस समय वो गार्ड पोजिशन में बने हुए थे।

हालांकि कनाडाई-भारतीय स्टार थोड़ी देर क्लिंच गेम में रहने के बाद खड़े हुए, अपने विरोधी के शरीर पर नी स्ट्राइक्स लगाईं और राउंड के अंतिम क्षणों में प्रभावशाली अपरकट को भी लैंड कराया।

दूसरा राउंड पूरी तरह मंगत के नाम रहा।

Gurdarshan Mangat Roshan Mainam ONE Dangal 1920X1280 14.jpg

हालांकि कनाडाई-भारतीय एथलीट की ओर से दूसरे राउंड में ज्यादा खतरनाक शॉट्स नहीं देखे गए, लेकिन उनके कॉम्बिनेशंस के खिलाफ मैनम के लिए बढ़त बनाना बहुत मुश्किल हो रहा था।

मंगत ने लेफ्ट हैंड और उसके बाद राइट हुक्स के कॉम्बिनेशन के बाद हेड किक और आउटसाइड लेग किक भी लगाई, जिसका प्रभाव Evolve टीम के स्टार की मूवमेंट पर साफ देखा जा सकता था।

तीसरे राउंड की शुरुआत में रेसलिंग स्टार के लिए उम्मीद जगी, उन्होंने बैक कंट्रोल भी प्राप्त किया, लेकिन इसका वो कोई खास फायदा नहीं उठा पाए। “सेंट लॉयन” मौका मिलते ही उठ खड़े हुए, फ्रंटफुट पर रहकर दमदार राइट हैंड लगाया, वहीं मैनम के शॉट्स का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था।

Xtreme Couture और 10th Planet Las Vegas टीम के स्टार ने आगे आकर कई कॉम्बिनेशन लगाए। निराश हो चुके मैनम ने ओवरहैंड राइट लगाने की कोशिश की, मगर मंगत ने शानदार मूवमेंट करते हुए खुद को बचाया।

Gurdarshan Mangat Roshan Mainam ONE Dangal 1920X1278 2.jpg

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद कोई संदेह नहीं रह गया था कि स्कोरकार्ड्स में किसे बढ़त प्राप्त हुई है।

तीनों जजों ने मंगत के पक्ष में फैसला सुनाया और इस जीत से उनका रिकॉर्ड 16-3 का हो गया है और फ्लाइवेट डिविजन के बड़े स्टार्स में से एक बनकर उभर रहे हैं। साथ ही ONE में वो मैनम को हराने वाले पहले एथलीट भी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: DANGAL – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, वेरा vs भुल्लर

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)