2 भारतीय सुपरस्टार्स की भिड़ंत में मंगत को जीत की उम्मीद

Gurdarshan Mangat corner 1200X800 768x512

गुदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत अपनी वापसी को लेकर बेताब हैं, लेकिन उन्होंने ये कभी नहीं सोचा था कि उनका सामना अपने ही साथी से हो रहा होगा।

कनाडाई-भारतीय स्टार शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL की 65 किलोग्राम कैचवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में साथी भारतीय सुपरस्टार रोशन मैनम का सामना करते हुए नजर आएंगे।

34 वर्षीय स्टार की मैनम से पहली मुलाकात भारत में ही हुई थी, जहां उन्होंने युवा मैनम को काफी कुछ सिखाया और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भविष्य बनाने के लिए अच्छी सलाह भी दी थी।

मंगत ने कहा, “मैं रोशन को काफी समय से जानता हूं। हमने भारत में साथ में ट्रेनिंग भी की थी।”

“मेरी अक्सर उनसे बात होती रही है, मैंने उन्हें बताया था कि वो बड़े स्टार बन सकते हैं। मैंने उन्हें Evolve MMA को जॉइन करने की सलाह दी थी। मैंने उनसे कहा था, ‘बस कड़ी मेहनत करना जारी रखो।’ ये चौंकाने वाली बात है कि हम इस तरह एक-दूसरे के खिलाफ सर्कल में उतरने वाले हैं।”

मंगत अपने हमवतन एथलीट के स्किल सेट से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

मैनम भारतीय रेसलिंग चैंपियन रहे हैं और अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग की मदद से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सफलता प्राप्त की है। नवंबर 2018 में उन्होंने सिंगापुर आकर Evolve MMA को जॉइन किया और इस समय में उनकी स्ट्राइकिंग में भी बहुत सुधार हुआ है।

मैनम का ग्लोबल स्टेज पर अभी तक प्रदर्शन शानदार रहा है, लगातार 3 मैचों में सबमिशन से जीत दर्ज कर चुके हैं और ONE में अभी तक अपराजित हैं।

“सेंट लॉयन” भी अपने साथी एथलीट की सफलता पर करीब से नजर बनाए हुए हैं और उनकी सफलता से खुश भी हैं, लेकिन उनका अभी भी मानना है कि मैनम फिलहाल उनकी बराबरी नहीं कर पाएंगे।

मंगत ने कहा, “उनकी रेसलिंग अच्छी हैं, लेकिन मेरा गेम उनसे बेहतर है। मेरी स्किल्स उनसे बेहतर हैं, मगर दबाव भी मुझपर होगा और मैं उनके हर तरह के मूव के लिए पहले से तैयार रहूंगा।”



“सेंट लॉयन” ONE: DANGAL में बेहतरीन प्रदर्शन करने को बेताब हैं, खासतौर पर अपने पिछले मैच के खराब प्रदर्शन के बाद।

मंगत का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 15-3 का है, फिनिशिंग रेट 66 प्रतिशत है और ग्लोबल स्टेज पर उनके सफर की शुरुआत शानदार रही थी। इससे पहले वो पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर टोनी “डायनामाइट” टोरू और एब्रो “द ब्लैक कोमोडो” फर्नांडीस को मात दे चुके हैं।

लेकिन इस बीच उन्हें #5 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन के खिलाफ सबमिशन से हार भी झेलनी पड़ी।

भारतीय एथलीट उस हार से खुश नहीं थे, लेकिन उन्होंने उससे सबक जरूर सीखा है।

उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा, “अपने ऊपर दबाव की वजह मैं खुद बना। जिम में मैंने बहुत कड़ी ट्रेनिंग की थी और अभी भी करना जारी रखूंगा और पुरानी हार से सबक लूंगा।”

Indian MMA fighter Gurdarshan Mangat throws a punch

अब “सेंट लॉयन” का मानना है कि अब वो दबाव को बेहतर तरीके से झेल पाते हैं और 15 मई को ऐसा साबित भी करेंगे।

दूसरी ओर, वो अमेरिकी जिम Xtreme Couture में अपनी स्किल्स में सुधार कर रहे हैं और कई टॉप लेवल के एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग, अच्छा अनुभव और स्किल सेट को देखते हुए मंगत का मानना है कि इस कैचवेट बाउट में उन्हें मैनम पर जीत मिलने वाली है।

उन्होंने कहा, “मैनम को अब अहसास होने वाला है कि एक टॉप एथलीट और उभरते हुए स्टार में क्या अंतर होता है।”

“वो बड़े फ्यूचर स्टार बन सकते हैं, लेकिन ये मैच उन्हें खराब समय पर मिला है। उन्होंने इस चुनौती को इसलिए स्वीकार किया क्योंकि वो टॉप एथलीट्स को हराकर आगे बढ़ना चाहते हैं।”

मंगत को उम्मीद होगी कि ये जीत उन्हें एक बार फिर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंचा देगी, साथ ही वो अपने देश का नाम भी गर्व से ऊंचा करना चाहते हैं।

भारत पर COVID-19 महामारी का बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है, फिर भी “सेंट लॉयन” ने फैंस को खुश होने का मौका देने के लिए उम्मीद नहीं छोड़ी है। ONE: DANGAL में इस वजह से भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने का प्रोत्साहन मिल रहा है।

मंगत ने कहा, “ये बहुत कठिन समय है, लेकिन मैं लोगों को खुश होने की एक वजह देना चाहता हूं।”

“मैं उन्हें दिखाना चाहता हूं कि उनका सपोर्ट मेरे लिए क्या मायने रखता है। एक समय पर मैं अच्छा जीवन व्यतीत कर रहा था और मुझे आगे फाइट करने की जरूरत भी नहीं थी, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा ने मुझे दोबारा यहां ला खड़ा किया है।”

ये भी पढ़ें: 15 मई को वेरा vs भुल्लर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ONE: DANGAL को हेडलाइन करेगा

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.