बी गुयेन से जुड़ी 5 बेहद रोचक बातें

Bi Nguyen ONE IMMORTAL TRIUMPH DUX 0871 768x512

बी “किलर बी” गुयेन भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस को चौंकाने के लिए तैयार हैं।

शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL में वो ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट के अपराजित रिकॉर्ड को समाप्त करना चाहेंगी।

अन्य ONE Championship एथलीट्स की तरह गुयेन भी कड़ी मेहनत कर यहां पहुंची हैं। इस कठिन सफर में 31 वर्षीय वियतनामी-अमेरिकी स्टार सभी चुनौतियों को मात देती आई हैं और जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ONE: DANGAL में गुयेन के भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार के खिलाफ मैच से पहले यहां जानिए उनसे जुड़ी 5 बेहद रोचक बातों को।

#1 ‘Survivor’ रियलिटी शो की उम्मीदवार रहीं

https://www.instagram.com/p/BomZv36Bhwf/

गुयेन को मार्शल आर्ट्स की दुनिया से बाहर एक लोकप्रिय रियलिटी टीवी शो में नजर आने के लिए भी जाना जाता है और वो शो “The Apprentice: ONE Championship Edition” नहीं है।

Xtreme Couture टीम की स्टार “Survivor” के 37वें सीजन का हिस्सा रही थीं। उस सीजन में उम्मीदवारों को 2 टीमों में बांटा गया था और इस प्रतिद्वंदिता को “डेविड बनाम गोलायथ” नाम दिया गया। उभरते हुए स्टार्स को डेविड टीम में जगह मिली, वहीं बड़े नामों को गोलायथ टीम में।

अपने जीवन में कड़ी चुनौतियों का सामना करने वालीं गुयेन डेविड टीम का हिस्सा रहीं और शो में वो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाईं।

2 चैलेंज जीतने के बाद गुयेन को घुटने में चोट आई। इस चोट का उनके प्रोफेशनल करियर में गहरा प्रभाव पड़ सकता था इसलिए उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

#2 रिलेशनशिप में प्रताड़नाएं झेलनी पड़ीं

https://www.instagram.com/p/BMwbHSyjAMq/

15 साल की उम्र में कैलिफ़ोर्निया से टेक्सास आने के बाद उन्हें अपने एक साथी से प्यार हो चला था। दुर्भाग्यवश, अगले 4 सालों तक उन्हें इस रिलेशनशिप में शारीरिक और मानसिक प्रताड़नाएं भी झेलनी पड़ीं।

उनका बॉयफ्रेंड उन्हें बहुत परेशान करता था और रिलेशनशिप से बाहर आने का भी उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। लेकिन कुछ समय बाद किस्मत नया मोड़ लेने वाली थी।

पुलिस से भागते समय गुयेन का बॉयफ्रेंड कार का एक्सीडेंट कर बैठा, जिसमें गुयेन पैसेंजर सीट पर बैठी हुई थीं। अस्पताल में हुई जांच में डॉक्टरों को उनकी पुरानी चोटों की पहचान भी हुई, ये पहली बार रहा जब उन्होंने इस सब के बारे में किसी को बताया था।



#3 एक जिम को अपना घर बनाया

https://www.instagram.com/p/9HpP6Og_1N/

रिलेशनशिप टूटने के बाद गुयेन के पास 22 साल की उम्र में रहने को कोई घर नहीं था।

“किलर बी” ने अपने मार्शल आर्ट्स सफर की शुरुआत में कुछ समय अपने जिम में रहकर भी बिताया था। इसके लिए उन्हें फ्रंट डेस्क और साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभालनी होती थी।

कोच ने गुयेन को टैलेंट को देखते हुए उनका मॉय थाई डेब्यू करवाया जिसमें युवा स्टार को जीत भी मिली। “किलर बी” ने साबित किया है कि कड़ी मेहनत आपको हमेशा सफलता की ओर ही ले जाती है।

#4 महिला सशक्तिकरण के लिए हमेशा आवाज उठाती आई हैं

https://www.instagram.com/p/CNYQa5FpAuN/

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने की चाह के अलावा गुयेन ने व्यक्तिगत जीवन में भी अपने लिए लक्ष्य तैयार किए हैं। The Xtreme Couture टीम की मेंबर महिलाओं को अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

गुयेन अक्सर शरण लेकर रह रही महिलाओं से भी मिलने जाती हैं, लोगों को अपने जीवन के अनुभव से प्रेरित करने की कोशिश करती हैं और आत्मरक्षा के सेमिनार भी देती हैं।

COVID-19 का असर उनके प्रदर्शन पर नहीं पड़ा है। गुयेन ने लोगों को वेबिनार्स के जरिए महिला सशक्तिकरण के प्रति ठोस कदम उठाने जारी रखे हैं।

#5 खास मौके पर NSYNC के गाने पर परिवार के साथ मस्ती करती थीं

जब भी NSYNC का “Bye Bye Bye” गाना बजता है, गुयेन जैसे अपने बचपन की यादों में खो जाती हैं।

बचपन में “किलर बी” अपने परिवार के सामने क्रिसमस शोज़ को प्रस्तुत करती थीं, जिनमें वो डांस करते हुए होठों को ऐसे चलातीं जैसे वो खुद ही गाना गा रही हों।

एटमवेट स्टार हर साल ऐसा करती थीं और ये ऐसी यादें हैं जो गुयेन को जिंदगी भर याद रहेंगी।

ये भी पढ़ें: 15 मई को वेरा vs भुल्लर ONE वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ONE: DANGAL को हेडलाइन करेगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova