ONE: DANGAL के सुपरस्टार्स द्वारा किए गए सबसे शानदार नॉकआउट्स

Gurdarshan Mangat YK4_5662 768x511

अप्रैल के धमाकेदार एक्शन के बाद ONE Championship शनिवार, 15 मई को ONE: DANGAL के रूप में वापसी के लिए तैयार है।

कार्ड में दुनिया के कई बेहतरीन एथलीट्स शामिल हैं, खासतौर पर कई भारतीय एथलीट्स शो में सुर्खियां बटोरने को बेताब होंगे और इसी कार्ड में एक ऐसा स्टार भी शामिल है जो भारत का पहला मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन बन सकता है।

सभी एथलीट्स मैच को फिनिश करने की काबिलियत रखते हैं और कई स्टार्स को पंच, एल्बोज़ और नी स्ट्राइक्स से नॉकआउट फिनिश हासिल करने में महारत हासिल है।

शो शुरू होने से पहले यहां आप देख सकते हैं ONE: DANGAL के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार्स द्वारा किए गए 4 सबसे शानदार नॉकआउट्स को।

#1 वेरा का सेरिली के खिलाफ धमाकेदार नॉकआउट

नवंबर 2018 में हुए ONE: CONQUEST OF CHAMPIONS में ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा ने इटालियन सुपरस्टार मॉरो “द हैमर” सेरिली को केवल 64 सेकंडों में हराकर लगातार पहले राउंड में चौथी जीत दर्ज की और अपने ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल को भी डिफेंड किया।

सेरिली ने हर बार की तरह शुरुआत में ही वेरा पर दमदार पंच लगाते हुए उन्हें फिनिश करने के मौके तलाशने शुरू किए। दूसरी ओर “द ट्रुथ” बैकफुट पर रहकर धैर्य से काम ले रहे थे।

वेरा को स्ट्राइक लगाने का मौका तब मिला, जब “द हैमर” ने दमदार राइट हैंड के बाद लेफ्ट हुक लगाने की कोशिश की, लेकिन मौजूदा चैंपियन उनके मूव का पहले ही अंदाजा लगा चुके थे।

जैसे ही सेरिली शॉट लगाने आगे आए, तभी वेरा ने लेफ्ट हुक लगाया जो उनके विरोधी की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुआ। चूंकि इटालियन स्टार का बॉडीवेट आगे की तरफ था इसलिए उस लेफ्ट हुक के दोगुने प्रभाव से सेरिली अपनी सुधबुध खो बैठे।

“द हैमर” अगले ही पल मैट पर जा गिरे और रेफरी ने भी क्षण भर की देरी ना करते हुए मैच को समाप्त किया।

अब हेवीवेट चैंपियन को अभी तक की अपनी सबसे कठिन चुनौती से पार पाना होगा। उनका सामना भारतीय ओलंपिक रेसलर अर्जन “सिंह” भुल्लर से होगा, जो भारत के सबसे पहले ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

#2 मंगत ने टोरू को फिनिश किया

कनाडाई-भारतीय स्टार गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत ने मार्च 2019 में हुए ONE: REIGN OF VALOR में टोनी “डायनामाइट” टोरू को हराकर शानदार अंदाज में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया था।

पहले 2 राउंड्स में मंगत ने धैर्य से काम लिया और जब भी मौका मिला तब अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाते रहे, वहीं तीसरे राउंड में उनके पास मैच को फिनिश करने का अवसर चलकर आया।

“सेंट लॉयन” के लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन के प्रभाव से पूर्व वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर मैट पर जा गिरे, लेकिन फिनलैंड के स्टार जल्दी से दोबार खड़े हो गए, अगले ही पल मंगत ने डबल-लेग टेकडाउन स्कोर कर मैच को ग्राउंड गेम में लाए।

ग्रैपलिंग स्टार टोरू अपने घुटनों पर आए, लेकिन “सेंट लॉयन” ने उन्हें कई दमदार नी-स्ट्राइक्स लगाईं और अंत में कुछ पंचों के बाद उन्हें तकनीकी नॉकआउट से जीत मिली।

ONE: DANGAL में उनका सामना कैचवेट बाउट में अपने हमवतन एथलीट रोशन मैनम से होगा।



#3 फोगाट ने टोरेस को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत प्राप्त की

पिछले साल दिसंबर में हुए ONE: BIG BANG में ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस पर बेहतरीन अंदाज में जीत दर्ज की थी।

मैच के पहले ही मिनट में फोगाट ने टोरेस को टेकडाउन किया और धीरे-धीरे बढ़त बनाते हुए तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की।

“द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” शुरुआत में खुद को अच्छे से डिफेंड कर रही थीं, लेकिन जब राउंड में 90 सेकंड शेष थे तब फोगाट ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया और कुछ ही सेकंड बाद मैच तकनीकी नॉकआउट से फिनिश हुआ।

“द इंडियन टाइग्रेस” ने टोरेस के बाएं हाथ को जकड़ा और मैच के समाप्त होने तक लगातार प्रभावशाली एल्बोज़ लगानी जारी रखीं।

ONE: DANGAL में भारतीय रेसलिंग सुपरस्टार को बी गुयेन की चुनौती से पार पाना होगा।

#4 ONE डेब्यू में “किलर बी” की बड़ी जीत

अप्रैल 2019 में हुए ONE: ROOTS OF HONOR में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में बी “किलर बी” गुयेन का प्रदर्शन शानदार रहा।

वियतनामी-अमेरिकी सुपरस्टार को ड्वी अनी रेटनो वुलान को तकनीकी नॉकआउट से फिनिश करने में केवल एक राउंड की ही जरूरत पड़ी थी।

मैच के शुरू होते ही दोनों के बीच जबरदस्त टककर देखी गई, वहीं क्लिंच करते हुए भी दोनों ने एक-दूसरे को खूब क्षति पहुंचाई। क्लिंच से अलग होने के बाद भी गुयेन ने दमदार लेग किक्स से अपनी विरोधी पर अटैक करना जारी रखा।

एक आउटसाइड लेग किक का प्रभाव झेलने के बाद वुलान ने फ्रंटफुट पर रहकर पंच लगाए, लेकिन “किलर बी” ने उन्हें जकड़ कर नीचे गिरा दिया।

गुयेन ने हाफ गार्ड से फुल माउंट पोजिशन प्राप्त की, इस बीच कुछ पंच और खतरनाक एल्बोज़ भी लगाईं। इस कारण वुलान ने अपने शरीर को घुमाया और गुयेन तब तक अटैक करती रहीं जब तक रेफरी ने मैच को रोक नहीं दिया।

ONE: DANGAL में “किलर बी,” फोगाट को भी इसी अंदाज में फिनिश करना चाहेंगी।

ये भी पढ़ें: 15 मई को वेरा vs भुल्लर वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच ONE: DANGAL को हेडलाइन करेगा

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)