ऋतु फोगाट ने पहले ही राउंड में टोरेस को TKO से हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत

Ritu Phogat's winnning moment

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर की अब तक की सबसे कड़ी प्रतिद्वंदी जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर”
टोरेस
का सामना किया और बहुत ही धमाकेदार तरीके से जीत अपने नाम की।

इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा है। भारतीय रेसलिंग चैंपियन ने शुक्रवार, 4 दिसंबर को हुए ONE: BIG BANG में फिलीपींस की एथलीट को पहले राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया।

RItu Phogat Jomary Torres Big Bang 4.jpg

सिंगापुर इंंडोर स्टेडियम में हुए एटमवेट मुकाबले का पहला अटैक फोगाट की तरफ से आया, जहां उन्होंने जैब और लो किक लगाई। टोरेस ने इसका जवाब लो किक के साथ ही दिया।

भारतीय स्टार ने एक बेहतरीन स्ट्रेट राइट पंच लगाया, लेकिन “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” ने आगे बढ़कर अच्छे पंच लगाए।

जैसे ही टोरेस स्ट्राइकिंग बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं, तभी Evolve टीम की प्रतिनिधि ने अपनी लाजवाब रेसलिंग स्किल्स का रुख किया। उन्होंने डबल लेग टेकडाउन कर अपनी प्रतिद्वंदी को मैट पर गिरा दिया। फोगाट ने कुछ पंच और एल्बोज़ लगाईं, लेकिन Catalan Fighting System की प्रतिनिधि इस अटैक को डिफेंड करने की पूरी कोशिश में लगी हुई थीं।

RItu Phogat Jomary Torres Big Bang 6.jpg

हालांकि, फोगाट द्वारा बनाया जा रहा दबाव काम आने लगा और उन्होंने टोरेस के डिफेंस को भेदते हुए हैमरफिस्ट लगाईं। फिलीपीना एथलीट ने बचने निकलने की कोशिश की, मगर भारतीय सुपरस्टार ने तुरंत साइड कंट्रोल प्राप्त किया और दबाव डालना जारी रखा।

फोगाट ने अपने सीधे पैर के जरिए प्रतिद्वंदी के बाएं हाथ को फंसा लिया और मजबूत क्रूसिफिक्स पोजिशन हासिल की। यहां से उन्होंने स्ट्राइक्स तेजी से लगानी शुरु कीं और पंचों व एल्बोज़ के जरिए विरोधी पर खतरनाक अटैक जारी रखा।

टोरेस अपने हाथ से खुद को डिफेंड कर पाने में नाकाम लग रही थीं, ऐसे में “द इंडियन टाइग्रेस” ने एल्बोज़ की बौछार सी कर दी। आखिर में पहले राउंड के 3:55 मिनट पर रेफरी ने मैच को रोक दिया।

RItu Phogat Jomary Torres Big Bang 7.jpg

फोगाट ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अभी तक उन्हें कोई भी नहीं हरा पाया है। इस जीत के साथ वो ONE एथलीट रैंकिंग्स में स्थान बनाने के काफी करीब पहुंच गई हैं।

फोगाट ने मैच के बाद मिच चिल्सन के साथ इंटरव्यू में कहा, “मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मैं अपनी Evolve टीम, कोचों और देश का शुक्रिया करना चाहती हूं। मैं अपने देश और परिवार के लिए फाइट करती हूं।”

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ग्रिगोरियन Vs. कोंद्रातेव

न्यूज़ में और

Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39