अल्वारेज़ पर जीत के बाद ओक रे यूं की नजरें वर्ल्ड टाइटल शॉट पर

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 3 768x512

ऐसे बहुत कम मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स रहे, जिनके लिए अप्रैल का महीना ओक रे यूं से बेहतर साबित हुआ हो।

पहले दक्षिण कोरियाई स्टार ने “ONE on TNT III” में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “कोबरा” गफूरोव को मात देकर रैंकिंग्स में #5वां स्थान हासिल किया।

उसके एक हफ्ते बाद ही “ONE on TNT IV” में उन्होंने अमेरिकी लैजेंड एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ को हराकर ONE में अपनी लगातार दूसरी जीत प्राप्त की।

Pictures from Eddie Alvarez vs. Ok Rae Yoon from "ONE on TNT IV"

30 वर्षीय स्टार के लिए ये जैसे कोई सपना चल रहा है।

ओक ने कहा, “मेरे एक ही महीने में 2 मैच हुए इसलिए मैं दोनों में जीत दर्ज कर खुश हूं, लेकिन सच कहूं तो मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है।”

“इस सब पर विश्वास करना कठिन है, मुझे मरात गफूरोव और एडी अल्वारेज़ जैसे महान एथलीट्स के साथ परफॉर्म करने का अवसर मिला। मैं उनके खिलाफ जीत प्राप्त कर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं।”

उनकी दोनों जीत शानदार रहीं, खासतौर पर अल्वारेज़ के खिलाफ।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में ओक ने अल्वारेज़ को प्रभावशाली राइट क्रॉस लगाया और उसके बाद ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए मैच को फिनिश करने के करीब आ पहुंचे थे।

अल्वारेज़ ने वापसी की और मैच में अपने प्रतिद्वंदी करीब रहकर स्ट्राइक्स लगाते रहे और टेकडाउन का प्रयास भी करते रहे। दक्षिण कोरियाई स्टार का डिफेंस भी अच्छा रहा, जब भी वो टेकडाउन होते उससे अगले ही पल खड़े भी हो जाते।

अंत में तीनों जजों ने ओक को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया था।



इस बहुत बड़ी जीत के बाद ओक ने माना कि अल्वारेज़ के खिलाफ मैच से पहले वो बहुत दबाव महसूस कर रहे थे। शायद इसी दबाव के कारण वो अमेरिकी दिग्गज को स्टॉपेज से नहीं हरा पाए थे।

ओक ने कहा, “मुझे हमेशा पहले राउंड पर ही विश्वास रहा है, अगर मैंने धैर्य के साथ शॉट्स लगाए होते, तो मैं मैच को फिनिश कर सकता था।”

“लेकिन मेरे विरोधी एडी अल्वारेज़ थे। वो लैजेंड हैं इसलिए उन्हें फिनिश करने के चक्कर में जल्दबाजी कर बैठा, यही कारण रहा कि मैं मैच को फिनिश नहीं कर सका।”

मैच आगे बढ़ने के साथ ओक को अहसास होने लगा था कि “द अंडरग्राउंड किंग” बढ़त बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं ओक ने इसके जवाब में चतुराई से अपने मूव्स का चुनाव करना शुरू किया।

उन्होंने बताया, “मैं सो कर उठा और सोचा, ‘भविष्य में मुझे धैर्य से काम लेना होगा और उसके बाद किसी चीज पर ध्यान केंद्रित करना होगा।'”

Pictures from Eddie Alvarez vs. Ok Rae Yoon from "ONE on TNT IV"

इस जीत से ओक का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 15-3 का हो गया है और #5 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर भी बन गए हैं। उनका मानना है कि ये सफर उन्हें वर्ल्ड टाइटल शॉट के करीब पहुंचाने वाला है।

ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए डिविजन के टॉप 4 कंटेंडर्स को हरा चुके हैं। इसका मतलब अगले मैच में ओक को वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने कहा, “हां, मैं मानता हूं कि मैं क्रिश्चियन ली का अगला चैलेंजर बन सकता हूं क्योंकि वो पहले 4 कंटेंडर्स को मात दे चुके हैं। अभी तक केवल मेरा ही सामना उनसे नहीं हुआ है।”

“मैं जानता हूं कि क्रिश्चियन ली बहुत जल्दी पिता बनने वाले हैं, जो बहुत बड़ी खुशी है। ये किसी की जिंदगी के सबसे खास लम्हों में से एक है इसलिए मुझे उम्मीद है कि वो इस समय को एंजॉय कर रहे होंगे।

“मैं इस खास समय पर उन्हें परेशानी में नहीं डालना चाहता, लेकिन जब वो वापसी के लिए तैयार होंगे तब मैं उन्हें टाइटल के लिए चैलेंज करने के लिए तैयार रहूंगा।”

एक तरफ ओक वर्ल्ड टाइटल शॉट का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले वो और मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं टॉप 5 कंटेंडर्स में से किसी का भी सामना करने को तैयार हूं। लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि उन सभी को ली पहले ही हरा चुके हैं इसलिए मुझे समझ नहीं आता कि मुझे उनके खिलाफ मैच क्यों मिलना चाहिए क्योंकि अब मैं ही ऐसा एथलीट बचा हूं जिसे ली ने हराया नहीं है।”

“अगर ONE Championship के मैचमेकर्स ने मुझसे कहा कि टाइटल शॉट से पहले मुझे एक और मैच का हिस्सा बनना होगा। मैं उसके लिए तैयार रहूंगा, लेकिन मेरा विरोधी टॉप 5 में से ही होना चाहिए।”

फिलहाल उभरते हुए दक्षिण कोरियाई स्टार ब्रेक लेना चाहते हैं और इस खास लम्हे को एंजॉय करना चाहते हैं।

Pictures from Eddie Alvarez vs. Ok Rae Yoon from "ONE on TNT IV"

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो हमें ‘ONE on TNT IV’ से पता चलीं

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30