5 बड़ी बातें जो हमें ‘ONE On TNT IV’ से पता चलीं

Ok Rae Yoon Eddie Alvarez 1920X1280 ONE on TNT IV 46 768x512

गुरुवार, 29 अप्रैल को “ONE on TNT IV” के साथ आखिरकार “ONE on TNT” सीरीज का समापन हो गया है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जैसे एक नए युग की शुरुआत देखी गई, एक तरफ रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बने, वहीं ओक रे यूं ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड को मात दी है।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 बड़ी बातों के बारे में जो हमें “ONE on TNT IV” में पता चली हैं।

#1 ‘द डच नाइट’ ने रचा इतिहास

ONE: INSIDE THE MATRIX में डी रिडर ने आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को पहले राउंड में सबमिशन से हराकर ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था।

उसके 6 महीने बाद डी रिडर ने 5 राउंड्स तक चले मुकाबले में एक बार फिर म्यांमार के सुपरस्टार को हराकर उनका ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल भी जीत लिया है। इसी के साथ वो इतिहास के पहले अपराजित 2-डिविजन वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

मैच की शुरुआत में ही लगने लगा था कि डच स्टार को पहली जीत अच्छी किस्मत से नहीं मिली थी। उन्होंने शुरू से लेकर आंग ला न संग पर बढ़त बनाए रखी, टेकडाउन किया और कई बार सबमिशन मूव लगाने के करीब भी आ पहुंचे थे।

मेन इवेंट के बाद जाहिर तौर पर एक नए युग की शुरुआत हो चली है। एक समय पर कंटेंडर्स “द बर्मीज़ पाइथन” को चैलेंज करने के मौके तलाश रहे होते थे, मगर अब उन्हें चैंपियन बनने के लिए ग्रैपलिंग सुपरस्टार “द डच नाइट” की चुनौती से पार पाना होगा।

#2 ओक लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल के टॉप कंटेंडर्स में से एक बने

“ONE on TNT III” में मरात “कोबरा” गफूरोव के खिलाफ मैच से पहले ओक रे यूं को केवल एक उभरते हुए लाइटवेट स्टार के रूप में देखा जा रहा था।

लेकिन “ONE on TNT IV” में एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ पर सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत ने उन्हें बहुत बड़ा स्टार बना दिया है।

30 वर्षीय दक्षिण कोरियाई स्टार ने दिखाया कि ONE में मिले मौकों का फायदा कैसे उठाया जाता है।

लगातार 2 बड़े इवेंट्स में उन्होंने डिविजन के 2 टॉप एथलीट्स को हराया है। इस जीत से संभव है कि उन्होंने क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करने की ओर एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

हालांकि अभी उन्हें काफी कुछ साबित करना है, लेकिन ली तक संदेश पहुंच चुका है कि एक और बेहतरीन एथलीट उन्हें हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहता है।



#3 एओकी सबसे महान ONE लाइटवेट एथलीट हैं

एक और शानदार जीत से शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने साबित किया कि उन्हें ONE Championship के सबसे महान एथलीट्स में से एक क्यों माना जाता है। इस बार उन्होंने अपने पुराने प्रतिद्वंदी एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को पहले राउंड में फिनिश किया है।

ये पूर्व लाइटवेट चैंपियन और #4 रैंक के कंटेंडर की ONE में नौवीं सबमिशन जीत रही, जो कि एक रिकॉर्ड है।

एओकी की ग्रैपलिंग, ग्राउंड गेम में मूवमेंट शानदार है, वहीं उनका अपने प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाने का तरीका सबसे अलग है। जापानी लैजेंड अपने पूरे ONE करियर में ऐसा ही करते आए हैं और लंबे समय से डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में से एक बने रहे हैं।

ये मायने नहीं रखता कि वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा है या वो मेन कार्ड में फाइट कर रहे हैं। एओकी जब भी सर्कल में उतरते हैं, उनका हर मुकाबला लोगों के लिए यादगार बन जाता है।

#4 बुंटान ने सबसे पहले विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए दावा ठोका

जब भी ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप का अनावरण होगा, जैकी बुंटान का नाम टाइटल की टॉप कंटेंडर्स में से एक होना चाहिए।

उन्होंने “ONE: FISTS OF FURY” में वंडरगर्ल फेयरटेक्स को और “ONE on TNT IV” में एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को हराकर खुद को वाकई में टॉप कंटेंडर्स में से एक बनाया है।

Boxing Works में अपनी टीम मेंबर ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड की तरह बुंटान ने भी मैच का कंट्रोल अपने हाथ से जाने ही नहीं दिया। वो वंडरीएवा से एक कदम आगे का सोचकर मूव्स लगा रही थीं, इसी कारण बेहतरीन अंदाज में जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

बुंटान का मॉय थाई गेम शानदार है और भविष्य में उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका जरूर मिलना चाहिए।

#5 नॉर्थकट का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स गेम बेहतर हो रहा है

कई बार की कराटे वर्ल्ड चैंपियन कॉल्बी नॉर्थकट को अपनी स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है। काफी लंबी होने के कारण उनकी प्रतिद्वंदियों के लिए उनपर बढ़त बनाना बहुत मुश्किल होता है। वहीं “ONE on TNT IV” में उन्होंने दिखाया कि वो एक बेहतर मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनने की ओर अग्रसर हैं।

कोर्टनी “नो मर्सी” मार्टिन के खिलाफ नॉर्थकट ने अपनी नई स्किल्स की मदद से ही जीत हासिल की है।

अमेरिकी स्टार शुरुआत में टेकडाउन हो बैठी थीं, लेकिन इससे उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं आई। उन्होंने अपने लंबे पैरों की मदद से ट्रायंगल और आर्मबार लगाने की कोशिश भी की। अंत में नॉर्थकट ने मौके का फायदा उठाते हुए सबमिशन मूव लगाकर जीत दर्ज की।

इस सबमिशन जीत से नॉर्थकट ने दिखाया कि वो स्टैंड-अप ही नहीं बल्कि ग्राउंड गेम में भी खतरनाक एथलीट बन सकती हैं। उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स गेम समय के साथ और भी बेहतर होता जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला न संग vs डी रिडर II

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)