एओकी ने फोलायंग को सबमिशन से हराया, बुंटान और नॉर्थकट को भी जीत मिली

Shinya Aoki Eduard Folayang 1920X1280 ONE on TNT IV 20 768x512

ONE Championship ने गुरुवार, 29 अप्रैल को यूएस प्राइम-टाइम टेलीविजन पर “ONE on TNT” सीरीज का एक्शन से भरपूर इवेंट के साथ समापन किया है।

“ONE on TNT IV” के लीड कार्ड में 2 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच और एक ONE Super Series मॉय थाई कॉन्टेस्ट हुआ।

यहां आप देख सकते हैं कि शो के लीड कार्ड में क्या-क्या हुआ और किसे जीत मिली।

एओकी की मास्टरक्लास ग्रैपलिंग से नहीं बच पाए फोलायंग

शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी ने एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट में पहले राउंड में सबमिशन मूव लगाकर शानदार जीत दर्ज की।

शुरुआत में फोलायंग ने दमदार शॉट्स लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें लैंड करवाने में नाकाम रहे। इस बीच एओकी की हाई किक के प्रभाव ने “लैंडस्लाइड” को सर्कल वॉल की ओर जाने को मजबूर कर दिया था।

Team Lakay के स्टार ने अच्छा डिफेंस किया, मगर “टोबीकन जुडन” ने फ्लाइंग ट्रायंगल लगाने का प्रयास भी किया और उसके बाद अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराया।

ग्राउंड गेम में एओकी ने फोलायंग के पैरों को जकड़ा और अगले ही पल माउंट पोजिशन प्राप्त कर ली, इस दौरान खतरनाक एल्बोज़ भी लगाते रहे। जब “लैंडस्लाइड” ने बच निकलने की कोशिश की, तब जापानी स्टार ने अपने बाएं हाथ की मदद से आर्मबार लगाया, जिसके प्रभाव के चलते पहले राउंड में 4 मिनट 20 सेकंड पर फिलीपीनो स्टार ने टैप आउट कर दिया।

इस लगातार चौथी जीत से एओकी का रिकॉर्ड 47-9-0 (1 नो कॉन्टेस्ट) हो गया है। उन्होंने फोलायंग के खिलाफ प्रतिद्वंदिता में 2-1 की बढ़त बनाई और भविष्य के लिए “सुपर” सेज नॉर्थकट और योशिहीरो “सेक्सीयामा” अकियामा को चुनौती भी दी है।

बुंटान की बॉक्सिंग के आगे वंडरीएवा पस्त

जैकी बुंटान “ONE on TNT IV” में एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को हराकर पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बनाने के करीब पहुंच गई हैं। अपनी विरोधी से लंबाई में छोटी होने के बावजूद बुंटान ने बॉक्सिंग स्किल्स के दम पर बेलारूसी एथलीट पर बहुमत निर्णय से जीत हासिल की।

पहले राउंड में वंडरीएवा ने फ्रंटफुट पर रहकर प्रभावशाली राइट हैंड्स लगाए, वहीं बुंटान अपनी प्रतिद्वंदी के मूव्स को परखने पर ज्यादा जोर दे रही थीं। मौका मिलते ही उन्होंने जैब-हुक-स्ट्रेट कॉम्बिनेशन और लो किक्स भी लगाईं।

वंडरीएवा ने दूसरे राउंड में बढ़त बनानी शुरू की, उन्होंने बुंटान के पैरों को लेग किक्स लगाकर खूब क्षति पहुंचाई। “बार्बी” मैच के पेस को अपने हिसाब से आगे बढ़ाने में भी सफल हो रही थीं, बुंटान जब भी आगे आने की कोशिश करतीं, ऐसे मौकों पर उन्होंने कई लॉन्ग पंच भी लगाए।

Boxing Works टीम की स्टार आखिरकार अपने ट्रेडमार्क राइट हैंड को लैंड करवाने में सफल रहीं। बुंटान काफी समय के अंतराल पर पंच लगा रही थीं इसलिए अंत में वंडरीएवा ने राउंड के अंत तक बढ़त बनाए रखी।

आखिरी राउंड में बुंटान के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति उत्पन्न हो चुकी थी इसलिए उन्होंने आक्रामक रुख अपनाते हुए वंडरीएवा को किक्स और 3-पंच कॉम्बिनेशंस से खूब क्षति पहुंचाई।

उनका जैब-लेफ्ट हुक-स्ट्रेट राइट कॉम्बो एकदम सटीक निशाने पर जाकर लैंड हुआ था, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा।

आखिरी समय में बढ़त के कारण ही बुंटान को बहुमत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। इससे उनका रिकॉर्ड अब 22-5 का हो गया है और इस जीत ने उन्हें पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट चैंपियनशिप मैच में जगह दिलाने के दरवाजे पर ला खड़ा किया है।

नॉर्थकट ने आर्मबार लगाकर जीत दर्ज की

कॉल्बी नॉर्थकट ने ग्लोबल स्टेज पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है, साथ ही इस बार उनका एक नया रूप देखने को भी मिला।

उन्हें स्ट्राइकिंग के लिए जाना जाता है, लेकिन 36 बार की कराटे वर्ल्ड चैंपियन ने कोर्टनी “नो मर्सी” मार्टिन को 60.6 किलोग्राम कैचवेट बाउट के पहले राउंड में आर्मबार लगाते हुए सबमिशन से हराकर दिखाया कि उनका ग्राउंड गेम भी अब बेहतर हो रहा है।

असल में आक्रामक शुरुआत मार्टिन की ओर से हुई थी, उन्होंने लेग किक और जैब लगाने के बाद क्लिंच भी किया। ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के आक्रामक स्टाइल के चलते ही उन्होंने अपनी विरोधी को मैट पर भी गिराया, हाफ गार्ड पोजिशन प्राप्त की और कई खतरनाक एल्बोज़ भी लगाईं।

अमेरिकी स्टार किसी तरह स्टैंड-अप गेम में वापस आने में सफल रहीं, मगर मार्टिन एक बार फिर टेकडाउन स्कोर करने में सफल रहीं, लेकिन आगे चलकर ये उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

अपने लंबे पैरों की मदद से नॉर्थकट ने नीचे रहते हुए भी ट्रायंगल चोक लगाने की कोशिश की। जैसे ही “नो मर्सी” ने इससे बच निकलने की कोशिश की, तभी अमेरिकी स्टार ने अपनी पोजिशन बदलकर आर्मबार लगा दिया और पहले राउंड में 2 मिनट 28 सेकंड पर मार्टिन ने टैप आउट कर दिया।

ये ONE में नॉर्थकट की लगातार दूसरी जीत रही और इस तरह का प्रदर्शन दर्शा रहा है कि विमेंस फ्लाइवेट डिविजन के अनावरण के बाद वो और भी बड़ी स्टार के रूप में उभरकर सामने आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT IV’ – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, आंग ला न संग vs डी रिडर II

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5