ONE Championship 2019 में ONE: REIGN OF VALOR के साथ एक बार फिर यांगून में जोश भरने के लिए लौट रहा है।
इस ब्लॉकबस्टर इवेंट की अगुवाई करेंगे नॉकआउट आर्टिस्ट ज़ेबज़्टियन कडेस्टम, जो अपने ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल को उभरते सबमिशन स्पेशलिस्ट जियोर्जी किचीजिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वर्ल्ड टाइटल गोल्ड और किचीजिन की 14 फाइट्स की जीत की स्ट्रीक दांव पर होगी।
साथ ही म्यांमार के पसंदीदा मार्शल आर्ट्स हीरो भी कड़ी चुनौती के खिलाफ अपनी घर वापसी करेंगे, जिनमें फो थव, बोजेना एंटोनियार और आंग ला न संग के स्टार शिष्य टियाल थैंग शामिल हैं, जो ONE Championship में डेब्यू करेंगे।
इस शानदार कार्ड में दुनिया के कई बेहतरीन मार्शल आर्टिस्ट भी शामिल होंगे, जैसे पूर्व ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन योशिताका नाइटो, वुशु वर्ल्ड चैंपियन रेने कैटलन और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी।
तो तैयार हो जाइए एक और धमाकेदार, नॉन-स्टॉप एक्शन भरी रात के लिए। तारीख अभी नोट करें, टिकट बुक करें और ONE Super App डाउनलोड करें!